Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंबई की जनता नोटों में बिकी? 35 साल से टूटी सड़क, गटर के पानी में जीने को मजबूर! | BMC Fail मुंबई के एम पूर्व/पश्चिम क्षेत्र में जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है। 35 वर्षों से जर्जर आरसीसी सड़क, गटर के गंदे पानी से भरी गलियां और लगातार हो रही अनदेखी ने लोगों का जीवन नरकीय बना दिया है। चुनाव के समय वोट के बदले नोट लेने का आरोप अब जनता पर भारी पड़ रहा है। विधायक, सांसद और नगरसेवक — सभी विकास कार्यों में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं। मीठी नदी सफाई घोटाले के बाद अब नाला सफाई के लिए भी कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है, जिससे आगामी बरसात में स्थिति और भयावह होने की आशंका है। 👉 क्या यही है विकास? 👉 कब जागेगी जनता? वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें।
Shriyam News Network
मुंबई की जनता नोटों में बिकी? 35 साल से टूटी सड़क, गटर के पानी में जीने को मजबूर! | BMC Fail मुंबई के एम पूर्व/पश्चिम क्षेत्र में जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है। 35 वर्षों से जर्जर आरसीसी सड़क, गटर के गंदे पानी से भरी गलियां और लगातार हो रही अनदेखी ने लोगों का जीवन नरकीय बना दिया है। चुनाव के समय वोट के बदले नोट लेने का आरोप अब जनता पर भारी पड़ रहा है। विधायक, सांसद और नगरसेवक — सभी विकास कार्यों में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं। मीठी नदी सफाई घोटाले के बाद अब नाला सफाई के लिए भी कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है, जिससे आगामी बरसात में स्थिति और भयावह होने की आशंका है। 👉 क्या यही है विकास? 👉 कब जागेगी जनता? वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिगना,मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहसड़ा तालाब के पास स्थित एक दुकान का है, जहां भोर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित राहुल कुमार सोनकर, निवासी बिहसड़ा कला के अनुसार, रोज की तरह उनकी दुकान बंद थी। भोर करीब 3 बजे चोरों ने दुकान के पास पहुंचकर मौका पाकर जूस निकालने की मशीन और एक साइकिल चोरी कर ली। चोरी गई मशीन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, चोरों ने पास में स्थित चंपा देवी के मड़हा से एक बकरी भी उठा ली, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की खास बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। पीड़ित ने थाना जिगना में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।4
- मुंबई की जनता नोटों में बिकी? 35 साल से टूटी सड़क, गटर के पानी में जीने को मजबूर! | BMC Fail मुंबई के एम पूर्व/पश्चिम क्षेत्र में जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है। 35 वर्षों से जर्जर आरसीसी सड़क, गटर के गंदे पानी से भरी गलियां और लगातार हो रही अनदेखी ने लोगों का जीवन नरकीय बना दिया है। चुनाव के समय वोट के बदले नोट लेने का आरोप अब जनता पर भारी पड़ रहा है। विधायक, सांसद और नगरसेवक — सभी विकास कार्यों में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं। मीठी नदी सफाई घोटाले के बाद अब नाला सफाई के लिए भी कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है, जिससे आगामी बरसात में स्थिति और भयावह होने की आशंका है। 👉 क्या यही है विकास? 👉 कब जागेगी जनता? वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें।1
- *मंदिर प्रांगण में शराबियों नें पुजारी से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी* *कछवां:-* विकास खण्ड मझवाँ क्षेत्र कें सरावां ग्राम में स्थित श्री संकट हरण हनुमान मन्दिर में शराबियों का अड्डा सा बन गया है। और पुजारी राजा के मना करनें पर अभद्र व्यवहार और भद्दी-भद्दी गाली-गलौज भी देने लगते है। जिसमें कृष्णकांत उपाध्याय पुत्र स्व.भीम प्रसाद उपाध्याय जो ग्राम पंचायत - सरावां ,पोस्ट - कछवां,जिला मिर्जापुर के निवासी है और मन्दिर के प्रांगण में शराब लाकर पी रहें थे ।और मन्दिर खोलने का भी समय हो गया था।और तभी मन्दिर के पुजारी राजा वहां पर आयें और कहां की मन्दिर में शराब मत पीयों कानूनन अपराध है।इतने में ही भद्दी भद्दी गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार तथा बैठकें का चबूतरा भी तोडनें- फोरनें लगा ।और पुजारी राजा को भी पत्थर तथा ईट से मारने लगा तों राजा अपनी जान बचाकर मन्दिर के कमरें में जा छिपा और शराबी ईट तथा पत्थर दरवाजें पर मारता रहा। तथा पुजारी को जान से मारनें की भी धमकी दी गई।और तभी पुजारी अपनी जाल माल की सुरक्षा के लिए 112 नम्बर पर काल करके पुलिस को सुचना दी और पुलिस के पहुचनें से पहलें ही शराबी भाग निकला।और पुलिस द्वारा सात्वना ये दिया गया की मन्दिर के प्रांगण में कोई शराबी शराब पी रहा है तो उनके ऊपर कठोर सें कठोर कार्यवाही की जायेगी।2
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मिर्जापुर के रामनवमी पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी1
- मिर्जापुर में लगातार दूसरे वर्ष राम नवमी के अवसर पर निकली पदयात्रा के दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बिजली न होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाराज़ लोगों ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जमकर फटकार लगाई और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।1
- *23 वर्षों से निरंतर फलाहार वितरण का पुनीत कार्यक्रम इस वर्ष भी जारी* *त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने से भी आस्था और भक्ति की भाव उत्पन्न होता है* विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले बासंतिक और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्री राम सेवा समिति के सौजन्य से तथा समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में पिछले 23 वर्षों से लगातार त्रिकोण करने वाले भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को फलाहार वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समिति के सदस्य मां की कृपा और भक्तों की सेवा से पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पत्रकारों से विशेष वार्ता में बताया कि विगत 23 वर्षों से नवरात्र मेले के दौरान नौ दिनों तक मां काली का विधिवत श्रृंगार कराने के उपरांत पहले दिन से लेकर नवरात्र की नवमी तक त्रिकोण यात्रियों को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप फलाहार वितरित किया जाता है। भक्तों को स्वादिष्ट भुना बादाम, ताजा केला, सेव, संतरा तथा फलाहारी हलुआ का वितरण किया जाता है। इस सेवा कार्य में समिति के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। वे पूरे नौ दिनों तक लगातार सेवा में तत्पर रहते हैं। हलुआ पकाने, बादाम भूनने, प्रसाद तैयार करने तथा भक्तों को वितरित करने में वे अथक प्रयास करते हैं। इसी नवरात्र के अवसर पर समिति द्वारा शिवपुर बस्ती में चश्मा वितरण के साथ ठंडा शरबत भी वितरित किया गया, जिसका स्थानीय श्रद्धालुओं और यात्रियों ने खूब लाभ उठाया। इस सेवा से गर्मी में थके-मांदे भक्तों को काफी राहत मिली। श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि यह सेवा धनंजय त्रिपाठी जी के साथ मिलकर 23 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, “मां विंध्यवासिनी देवी की दिव्य प्रेरणा से हमने यह संकल्प लिया कि जहां लाखों भक्त आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन को धन्य बनाते हैं, वहां हम उनकी छोटी-छोटी सेवाओं के माध्यम से अपना योगदान दें। आज 23 वर्ष बीत गए, लेकिन सेवा करते-करते इतना आनंद और संतोष मिला कि समय का पता ही नहीं चला। यह सेवा अब हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुकी है।” यह निरंतर सेवा भाव मां विंध्यवासिनी के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्तों के प्रति गहरी संवेदना और सामाजिक समर्पण का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री राम सेवा समिति के इस प्रयास से न केवल भक्तों को तृप्ति मिलती है, बल्कि पूरे विंध्याचल क्षेत्र में सेवा और भक्ति की मिसाल भी स्थापित हो रही है। समिति के सभी सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेगा। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सेठ, महामंत्री अभिषेक अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बाला जी केशवानी, ट्रस्टी व प्रबंधक चंद्रमा प्रसाद ओझा, डॉ एस एन सिंह कार्यक्रम संयोजक, संदीप सिंह कार्यक्रम कार्यक्रम समन्वयक, कृष्ण कुमार अग्रहरि महामंत्री आयोजन समिति के साथ दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।1
- मुंबई में BMC की कार्रवाई पर बवाल! फेरीवालों पर वार या घुसपैठ के नाम पर साजिश? | संजय निरुपम मुंबई में एक बार फिर अवैध घुसपैठ और फेरीवालों पर कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया है। बीएमसी की कार्रवाई को लेकर वैध फेरीवालों ने सवाल उठाए हैं कि उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच नेता संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले वैध और अवैध फेरीवालों की सही स्क्रीनिंग होनी चाहिए, न कि सीधे कार्रवाई। क्या सच में घुसपैठ के नाम पर वैध फेरीवालों पर कार्रवाई हो रही है? या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1