Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी पर भव्य भक्त शोभायात्रा जय श्री राम के नारे गुजा क्षेत्र 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 मिर्जापुर के रामनवमी पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी
Bal Govind Pal
रामनवमी पर भव्य भक्त शोभायात्रा जय श्री राम के नारे गुजा क्षेत्र 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 मिर्जापुर के रामनवमी पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मिर्जापुर के रामनवमी पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी1
- मिर्जापुर विंध्याचल में दिखा सिलेंडर की कमी का असर, नव दिन तक श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाई सिलेंडर की व्यवस्था, कढाई पूजा और भंडारा व प्रसाद वितरण आयोजन की रही कमी। समाजवादी पार्टी के नेता एवं विंध्याचल के सभासद पंडित अवनीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस बार नवरात्र के 9 दिन तक श्रद्धालुओं को सिलेंडर की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। प्राचीन परंपरा के मुताबिक विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं भंडारा की व्यवस्था नहीं कर पाए। जिसका मुख्य कारण सिलेंडर की कमी होना है उन्होंने इसका पूरा उत्तरदायित्व केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक को बताया है।2
- मिर्जापुर में लगातार दूसरे वर्ष राम नवमी के अवसर पर निकली पदयात्रा के दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बिजली न होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाराज़ लोगों ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जमकर फटकार लगाई और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।1
- *23 वर्षों से निरंतर फलाहार वितरण का पुनीत कार्यक्रम इस वर्ष भी जारी* *त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने से भी आस्था और भक्ति की भाव उत्पन्न होता है* विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले बासंतिक और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्री राम सेवा समिति के सौजन्य से तथा समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में पिछले 23 वर्षों से लगातार त्रिकोण करने वाले भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को फलाहार वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समिति के सदस्य मां की कृपा और भक्तों की सेवा से पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पत्रकारों से विशेष वार्ता में बताया कि विगत 23 वर्षों से नवरात्र मेले के दौरान नौ दिनों तक मां काली का विधिवत श्रृंगार कराने के उपरांत पहले दिन से लेकर नवरात्र की नवमी तक त्रिकोण यात्रियों को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप फलाहार वितरित किया जाता है। भक्तों को स्वादिष्ट भुना बादाम, ताजा केला, सेव, संतरा तथा फलाहारी हलुआ का वितरण किया जाता है। इस सेवा कार्य में समिति के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। वे पूरे नौ दिनों तक लगातार सेवा में तत्पर रहते हैं। हलुआ पकाने, बादाम भूनने, प्रसाद तैयार करने तथा भक्तों को वितरित करने में वे अथक प्रयास करते हैं। इसी नवरात्र के अवसर पर समिति द्वारा शिवपुर बस्ती में चश्मा वितरण के साथ ठंडा शरबत भी वितरित किया गया, जिसका स्थानीय श्रद्धालुओं और यात्रियों ने खूब लाभ उठाया। इस सेवा से गर्मी में थके-मांदे भक्तों को काफी राहत मिली। श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि यह सेवा धनंजय त्रिपाठी जी के साथ मिलकर 23 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, “मां विंध्यवासिनी देवी की दिव्य प्रेरणा से हमने यह संकल्प लिया कि जहां लाखों भक्त आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन को धन्य बनाते हैं, वहां हम उनकी छोटी-छोटी सेवाओं के माध्यम से अपना योगदान दें। आज 23 वर्ष बीत गए, लेकिन सेवा करते-करते इतना आनंद और संतोष मिला कि समय का पता ही नहीं चला। यह सेवा अब हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुकी है।” यह निरंतर सेवा भाव मां विंध्यवासिनी के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्तों के प्रति गहरी संवेदना और सामाजिक समर्पण का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री राम सेवा समिति के इस प्रयास से न केवल भक्तों को तृप्ति मिलती है, बल्कि पूरे विंध्याचल क्षेत्र में सेवा और भक्ति की मिसाल भी स्थापित हो रही है। समिति के सभी सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेगा। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सेठ, महामंत्री अभिषेक अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बाला जी केशवानी, ट्रस्टी व प्रबंधक चंद्रमा प्रसाद ओझा, डॉ एस एन सिंह कार्यक्रम संयोजक, संदीप सिंह कार्यक्रम कार्यक्रम समन्वयक, कृष्ण कुमार अग्रहरि महामंत्री आयोजन समिति के साथ दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।1
- मिर्ज़ापुर महकुचवा स्थित लार्ड बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने इस वर्ष 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया, जिसमें कोई भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, समाज सेवी श्री अमृत लाल मौर्या व संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें रोबोट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी वोल्केनो, फिनोमिना ऑफ लाइट और हाइड्रोलिक जैसे आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया और अनुशासन, परिश्रम तथा ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वर्ष 2021 से 2026 तक विद्यालय की उपलब्धियों का एक एजेंडा भी प्रस्तुत किया। वार्षिक परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए, साथ ही साथ ओलिम्पियार्ड अवार्ड, स्पोर्ट कम्पिटिशन, राइटिंग कम्पिटिशन व रंगोली कम्पिटिशन से भी पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमे स्कूल के अध्यापकगण अंकित मालवीय, अजय यादव, इस्मत अंसारी, स्मिता पाल, साधना पारीख, अंशी यादव,,अनुषका मौर्या, सगुन मालविया, साक्षी मालविया, शिवानी सिंह, रिमझिम मौर्य, आंचल यादव, मोनू यादव, संगीता, पूजा ,अनुज, अमन, विकाश, सुनील सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राए शामिल रहें।3
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *मिर्जापुर*/अष्टभुजा अष्टभुजा चौकी के दरोगा और सिपाही पर नाबालिक की पिटाई का आरोप पीड़ित युवक को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से चौकी पर ले गए थे दरोगा व सिपाही अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव है नाबालिक युवक पीड़ित परिवार ने पिछड़ा वर्ग आयोग मंत्री सोहन लाल श्रीमाली से लगाई न्याय की गुहार थाना विंध्याचल के अष्टभुजा चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल पर लगे आरोप2
- मिर्जापुर। रामनवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता विपिन मिश्रा द्वारा मुकेरी बाजार में श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व ठंडे पानी का वितरण किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए भक्तों ने शर्बत पीकर राहत महसूस की और विपिन मिश्रा के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। भक्तों के जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आपको बता दें कि मिर्जापुर का यह ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस हर वर्ष भव्य रूप में निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।2