logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली: 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण! देवसर जनपद की ग्राम पंचायत कुशेड़ी की यह तस्वीरें बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करती हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 2047 का विकसित भारत का सपना 2080 तक भी अधूरा रह सकता है।

7 hrs ago
user_Mithilesh Kumar Yadav
Mithilesh Kumar Yadav
Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

सिंगरौली: 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण! देवसर जनपद की ग्राम पंचायत कुशेड़ी की यह तस्वीरें बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करती हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 2047 का विकसित भारत का सपना 2080 तक भी अधूरा रह सकता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिंगरौली: 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण! देवसर जनपद की ग्राम पंचायत कुशेड़ी की यह तस्वीरें बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करती हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 2047 का विकसित भारत का सपना 2080 तक भी अधूरा रह सकता है।
    1
    सिंगरौली: 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण! देवसर जनपद की ग्राम पंचायत कुशेड़ी की यह तस्वीरें बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करती हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 2047 का विकसित भारत का सपना 2080 तक भी अधूरा रह सकता है।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आशीष बरसाते धाम लौटे बप्पा, 344 दिन बाद फिर आएंगे विसर्जन स्थल पर स्वयं पहुंचे एसपी, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा वातावरण आशीष बरसाते धाम लौटे बप्पा, 344 दिन बाद फिर आएंगे विसर्जन स्थल पर स्वयं पहुंचे एसपी, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा वातावरण सिंगरौली, 26 सितंबर 2026। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। जिले में स्थापित सभी 81 गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन संपन्न हुआ। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई थी पुख्ता पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में जिलेभर में सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रमुख विसर्जन स्थलों का किया गया निरीक्षण विसर्जन से पहले पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने प्रमुख घाटों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, जल सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विसर्जन के दौरान मौके पर मौजूद रहे अधिकारी विसर्जन के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। सोशल मीडिया पर भी रही निगरानी पुलिस बल द्वारा विसर्जन स्थलों, प्रमुख मार्गों, यातायात बिंदुओं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। सोशल मीडिया पर भी अफवाह, भ्रामक सूचना और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को लेकर नजर रखी गई। सिंगरौली पुलिस ने जताया आभार पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग के लिए सिंगरौलीवासियों, श्रद्धालुओं, गणेश उत्सव समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक सहयोगियों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    4
    आशीष बरसाते धाम लौटे बप्पा, 344 दिन बाद फिर आएंगे

विसर्जन स्थल पर स्वयं पहुंचे एसपी, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा वातावरण
आशीष बरसाते धाम लौटे बप्पा, 344 दिन बाद फिर आएंगे
विसर्जन स्थल पर स्वयं पहुंचे एसपी, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा वातावरण
सिंगरौली, 26 सितंबर 2026। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। जिले में स्थापित सभी 81 गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन संपन्न हुआ।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई थी पुख्ता
पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में जिलेभर में सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
प्रमुख विसर्जन स्थलों का किया गया निरीक्षण
विसर्जन से पहले पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने प्रमुख घाटों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, जल सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विसर्जन के दौरान मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
विसर्जन के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं से भी संवाद किया।
सोशल मीडिया पर भी रही निगरानी
पुलिस बल द्वारा विसर्जन स्थलों, प्रमुख मार्गों, यातायात बिंदुओं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। सोशल मीडिया पर भी अफवाह, भ्रामक सूचना और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को लेकर नजर रखी गई।
सिंगरौली पुलिस ने जताया आभार
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग के लिए सिंगरौलीवासियों, श्रद्धालुओं, गणेश उत्सव समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक सहयोगियों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिंगरौली: 4500 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर। सिंगरौली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं सरस्वती शिक्षा परिषद, जिला सिंगरौली के तत्वावधान में शुक्रवार को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में “नमामि भारतम्–वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 4500 बच्चों ने आचार्य-दीदी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
    1
    सिंगरौली: 4500 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर।

सिंगरौली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं सरस्वती शिक्षा परिषद, जिला सिंगरौली के तत्वावधान में शुक्रवार को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में “नमामि भारतम्–वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 4500 बच्चों ने आचार्य-दीदी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 सोनभद्र: विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का धरना किसान बोले—जमीन नहीं देंगे। डीएम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, परियोजना वापस लेने की मांग। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने कहा—जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा तक संघर्ष जारी रहेगा। Yogi Adityanath DM Sonbhadra SP Sonbhadra Sandeep Mishra Sonebhadra #सोनभद्र #विंध्य_एक्सप्रेसवे #किसान_आंदोलन #जलजंगलजमीन
    1
    🚨 सोनभद्र: विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का धरना
किसान बोले—जमीन नहीं देंगे।
डीएम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, परियोजना वापस लेने की मांग। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आंदोलन को समर्थन दिया।
किसानों ने कहा—जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा तक संघर्ष जारी रहेगा।
Yogi Adityanath DM Sonbhadra SP Sonbhadra Sandeep Mishra Sonebhadra  
#सोनभद्र #विंध्य_एक्सप्रेसवे #किसान_आंदोलन #जलजंगलजमीन
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • घोरावल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन के बिरजू कुशवाहा एवं संजय कुमार यादव के द्वारा बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत देवस्थान पर लड्डू चढ़कर किया पूजन पूजन में ग्रामीण के सभी धनरत किसान एकजुट होकर पूजा याचना की भगवान तेरे नगरी में गजबान नजारा है
    1
    घोरावल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन के बिरजू कुशवाहा एवं संजय कुमार यादव के द्वारा बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत देवस्थान पर लड्डू चढ़कर  किया पूजन
पूजन में ग्रामीण के सभी धनरत किसान एकजुट होकर पूजा याचना की भगवान तेरे नगरी में गजबान नजारा है
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विंढमगंज में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर होगी स्वास्थ्य जांच। विंढमगंज में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर होगी स्वास्थ्य जांच। अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न जांच की सुविधा हुई उपलब्ध, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लोगों को विंढमगंज से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हलवाई मोहल्ला स्थित सन्नी इलेक्ट्रॉनिक के मकान में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर पर अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेंटर के शुभारंभ से विंढमगंज के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कुलभूषण पांडेय, प्रबंधक अजय पांडेय, सुमित सोनी, डॉ. रमेश कुशवाहा, डॉ. सरजू प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुपम, प्रभाकर, सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    4
    विंढमगंज में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर होगी स्वास्थ्य जांच।
विंढमगंज में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर होगी स्वास्थ्य जांच।
अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न जांच की सुविधा हुई उपलब्ध, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत।
विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद 
विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लोगों को विंढमगंज से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हलवाई मोहल्ला स्थित सन्नी इलेक्ट्रॉनिक के मकान में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया।
सेंटर पर अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेंटर के शुभारंभ से विंढमगंज के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कुलभूषण पांडेय, प्रबंधक अजय पांडेय, सुमित सोनी, डॉ. रमेश कुशवाहा, डॉ. सरजू प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुपम, प्रभाकर, सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंखा का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से बर्तन व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शनिवार शाम पंखे का कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय बर्तन व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोना पिटना मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, झारोखुर्द निवासी लालबिहारी सोनी उर्फ नागेंद्र (42) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र शनिवार शाम लगभग साढ़े 7 बजे अपने घर में स्टैंड पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। उसी दौरान वे अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विनोद सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पेशे से बर्तन के व्यापारी थे। उनके निधन से पत्नी का रो रो कर बुराहाल है ।वहीं मृतक के चार बच्चों तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं। अस्पताल के मेमो के जरिए घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी दुद्धी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    4
    पंखा का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से बर्तन व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शनिवार शाम पंखे का कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय बर्तन व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोना पिटना मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, झारोखुर्द निवासी लालबिहारी सोनी उर्फ नागेंद्र (42) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र शनिवार शाम लगभग साढ़े 7 बजे अपने घर में स्टैंड पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। उसी दौरान वे अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।
हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विनोद सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक पेशे से बर्तन के व्यापारी थे। उनके निधन से पत्नी का रो रो कर बुराहाल है ।वहीं मृतक के चार बच्चों तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं। अस्पताल के मेमो के जरिए घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी दुद्धी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 घंटे में करीब ₹6 लाख के जेवर बरामद सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 घंटे में करीब ₹6 लाख के जेवर बरामद सिंगरौली, 26 सितंबर 2026। नवानगर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 4 घंटे में खुलासा करते हुए करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद किए हैं। मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, माजन कला निवासी बृज कुमार कुशवाहा परिवार सहित उज्जैन गए थे। वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला और अलमारी व श्रृंगारदानी के लॉकर टूटे हुए थे। घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी होने की जानकारी सामने आई। शिकायत पर नवानगर थाने में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया गया। पुलिस के मुताबिक, उनकी निशानदेही पर पायल, छागल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, सुई-धागा, झुमकी और सोने की नथ सहित करीब 6 लाख रुपये के चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। मामले में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर हेमन्त कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू के नेतृत्व में की गई। सराहनीय भूमिका: सउनि डॉ. अजीत सिंह, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर. जितेन्द्र सेंगर, मोहित सिंह, जगदीश तिवारी, आर. सुरेश परस्ते, प्रशान्त सिंह बघेल, विकास तोमर एवं म.आर. मेघा माझी की भूमिका रही।
    2
    सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 घंटे में करीब ₹6 लाख के जेवर बरामद

सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 घंटे में करीब ₹6 लाख के जेवर बरामद
सिंगरौली, 26 सितंबर 2026। नवानगर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 4 घंटे में खुलासा करते हुए करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद किए हैं। मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, माजन कला निवासी बृज कुमार कुशवाहा परिवार सहित उज्जैन गए थे। वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला और अलमारी व श्रृंगारदानी के लॉकर टूटे हुए थे। घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी होने की जानकारी सामने आई। शिकायत पर नवानगर थाने में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उनकी निशानदेही पर पायल, छागल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, सुई-धागा, झुमकी और सोने की नथ सहित करीब 6 लाख रुपये के चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। मामले में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली  षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर  हेमन्त कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नवानगर  राकेश साहू के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय भूमिका: सउनि डॉ. अजीत सिंह, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर. जितेन्द्र सेंगर, मोहित सिंह, जगदीश तिवारी, आर. सुरेश परस्ते, प्रशान्त सिंह बघेल, विकास तोमर एवं म.आर. मेघा माझी की भूमिका रही।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.