logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा पुल से अवैध बालू परिवहन में लिप्तता का आरोप: हेड कांस्टेबल सुरेश यादव निलंबित, विभागीय जांच शुरू.... सैदपुर (गाजीपुर जिला)। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश यादव को अवैध मौरंग-बालू परिवहन कराने के गंभीर आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, हेड कांस्टेबल पर गंगा पुल से मौरंग लदी गाड़ियों का अवैध परिवहन कराने का आरोप है। शिकायत मिलने पर जब उच्चाधिकारियों द्वारा रोकथाम के निर्देश दिए गए, तब भी बालू-गिट्टी परिवहन से जुड़े व्यक्ति के माध्यम से उच्चाधिकारी के पास अनुचित तरीके से प्रार्थना पत्र दिलाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित हेड कांस्टेबल की अवैध बालू परिवहनकर्ता से 100 से अधिक बार बातचीत हुई थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

on 13 March
user_Krishna Kumar Mishra
Krishna Kumar Mishra
Court reporter मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
on 13 March
2c29dd48-d8c4-4f8a-816e-d06b6ae6a44e

गंगा पुल से अवैध बालू परिवहन में लिप्तता का आरोप: हेड कांस्टेबल सुरेश यादव निलंबित, विभागीय जांच शुरू.... सैदपुर (गाजीपुर जिला)। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश यादव को अवैध मौरंग-बालू परिवहन कराने के गंभीर आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, हेड कांस्टेबल पर गंगा पुल से

bcebc603-a2c9-45a4-952c-1b5f0c25775c

मौरंग लदी गाड़ियों का अवैध परिवहन कराने का आरोप है। शिकायत मिलने पर जब उच्चाधिकारियों द्वारा रोकथाम के निर्देश दिए गए, तब भी बालू-गिट्टी परिवहन से जुड़े व्यक्ति के माध्यम से उच्चाधिकारी के पास अनुचित तरीके से प्रार्थना पत्र दिलाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित हेड कांस्टेबल की अवैध बालू परिवहनकर्ता से 100 से अधिक बार बातचीत हुई थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by R News
    1
    Post by R News
    user_R News
    R News
    Court reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी सबरू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ताड़ीघाट-बारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को हसनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    1
    गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी सबरू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ताड़ीघाट-बारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को हसनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं
    1
    पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं
    user_Jitendra Maurya
    Jitendra Maurya
    Voice of people गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण क्षण था। सम्राट चौधरी ने Nitish Kumar सरकार में उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के रूप में शपथ ली। यह शपथ उन्होंने बिहार के राज्यपाल के समक्ष ली थी। मुख्य बातें: पद: उपमुख्यमंत्री, बिहार शपथ दिलाने वाले: राज्यपाल सरकार: Nitish Kumar के नेतृत्व में पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) शपथ का सामान्य स्वरूप: “मैं, सम्राट चौधरी, ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा…”
    1
    सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण क्षण था।
सम्राट चौधरी ने Nitish Kumar सरकार में उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के रूप में शपथ ली। यह शपथ उन्होंने बिहार के राज्यपाल के समक्ष ली थी।
मुख्य बातें:
पद: उपमुख्यमंत्री, बिहार
शपथ दिलाने वाले: राज्यपाल
सरकार: Nitish Kumar के नेतृत्व में
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
शपथ का सामान्य स्वरूप:
“मैं, सम्राट चौधरी, ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा…”
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Pradesh Tak khabar
    1
    Post by Pradesh Tak khabar
    user_Pradesh Tak khabar
    Pradesh Tak khabar
    Newspaper publisher बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    1
    छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...!
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है।
प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by R News
    1
    Post by R News
    user_R News
    R News
    Court reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.