logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर ताड़ीघाट-बारा हाईवे के पास ढाबे से हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्त गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी सबरू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ताड़ीघाट-बारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को हसनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

7 hrs ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गाजीपुर ताड़ीघाट-बारा हाईवे के पास ढाबे से हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्त गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी सबरू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ताड़ीघाट-बारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को हसनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रमिकों को राहत: वेतन बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जिले में शांति बनाए रखने के निर्देश: हिंसा पर होगी कड़ी कार्रवाई
    1
    श्रमिकों को राहत: वेतन बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार
जिले में शांति बनाए रखने के निर्देश: हिंसा पर होगी कड़ी कार्रवाई
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमारे गांव में 15 साल से माटी का रोड बना है आज तक मरम्मत नहीं हुआ रोड के किनारे खेत का माटी निकल गया है रोड से खाल 5 फीट तक हो चुका है बरसात में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है धीरे-धीरे पूरा रोड टूट के गिर रहा है कोई भी शादी हो जाए या पड़ जाए हमारे गांव में तो फोर व्हीलर या बाइक से बहुत ज्यादा दिक्कत होती है आने में परेशानी होती है हम लोग का यही विनती है इसे शीघ्र से बनवाया जाए
    1
    हमारे गांव में 15 साल से माटी का रोड बना है आज तक मरम्मत नहीं हुआ रोड के किनारे खेत का माटी निकल गया है रोड से खाल 5 फीट तक हो चुका है बरसात में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है धीरे-धीरे पूरा रोड टूट के गिर रहा है कोई भी शादी हो जाए या पड़ जाए हमारे गांव में तो फोर व्हीलर या बाइक से बहुत ज्यादा दिक्कत होती है आने में परेशानी होती है हम लोग का यही विनती है इसे शीघ्र से बनवाया जाए
    user_AFROJ Sheikh
    AFROJ Sheikh
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Priti Pandeyji
    1
    Post by Priti Pandeyji
    user_Priti Pandeyji
    Priti Pandeyji
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    4
    धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश
लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे
    1
    आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई  
यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया - पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज छात्रों और युवाओं ने शहर के नए चौक से रेलवे स्टेशन तक भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि आज भीख मांगी गई है और कल बूट पॉलिश की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस भिक्षाटन से इकट्ठा हुआ धन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा, क्योंकि "पैसे और पावर" के चलते अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह और आदित्य सिंह सहित सैकड़ों छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।
    1
    बलिया - पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज छात्रों और युवाओं ने शहर के नए चौक से रेलवे स्टेशन तक भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया
समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि आज भीख मांगी गई है और कल बूट पॉलिश की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस भिक्षाटन से इकट्ठा हुआ धन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा, क्योंकि "पैसे और पावर" के चलते अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह और आदित्य सिंह सहित सैकड़ों छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • subscribe kariye please like comment share kijiye aap sbhi log please support me frends
    1
    subscribe kariye please like comment share kijiye aap sbhi log please support me frends
    user_Priti Pandeyji
    Priti Pandeyji
    Chandauli, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे। वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    4
    पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी।
साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे।
वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.