logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मी का बढ़ता प्रकोप, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया की मरीजों की संख्या बढ़ी। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक मरीज का इलाज जारी था। मरीज की पहचान राखी कुमारी के रूप में की गई है, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डायरिया से बचाव के उपाय बताते हुए डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। बासी भोजन का सेवन न करें। बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने आगे कहा कि लापरवाही बरतने पर डायरिया गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है।

7 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
7 hrs ago

गर्मी का बढ़ता प्रकोप, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया की मरीजों की संख्या बढ़ी। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक मरीज का इलाज जारी था। मरीज की पहचान राखी कुमारी के रूप में की गई है, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डायरिया से बचाव के उपाय बताते हुए डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। बासी भोजन का सेवन न करें। बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने आगे कहा कि लापरवाही बरतने पर डायरिया गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है।

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    2 hrs ago
  • बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण
    1
    बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने पूछा- "जीत जाएंगे पक्का?" मिला ये जवाब !
    1
    पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने पूछा- "जीत जाएंगे पक्का?" मिला ये जवाब !
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Patna•
    25 min ago
  • सहरसा से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला सहरसा के सहरसा सदर अस्पताल का है, जहां सभी सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर सिर्फ एक बार वार्ड में आते हैं, मरीजों को देखकर इंजेक्शन लगा देते हैं और फिर चले जाते हैं। इसके बाद मरीज दर्द से कराहते रहते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर या नर्स वापस नहीं आता। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति इतनी खराब है कि कई मरीज दो-दो दिनों से बिना दवाई के पड़े हुए हैं। समय पर दवा नहीं मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे मरीज और उनके परिजन दोनों काफी परेशान हैं। वहीं अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। मरीजों के बेड की चादर तक समय पर नहीं बदली जाती, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों को भी समय पर सही इलाज और देखभाल नहीं मिल पा रही है। लगातार शिकायतों और जिलाधिकारी के निरीक्षण के बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब जिले का सबसे बड़ा अस्पताल ही बदहाल है, तो आम लोगों को बेहतर इलाज कैसे मिल पाएगा। फिलहाल मरीज और उनके परिजन इसी उम्मीद में हैं कि प्रशासन जल्द इस समस्या पर ध्यान देगा और व्यवस्था में सुधार होगा।
    1
    सहरसा से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला सहरसा के सहरसा सदर अस्पताल का है, जहां सभी सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर सिर्फ एक बार वार्ड में आते हैं, मरीजों को देखकर इंजेक्शन लगा देते हैं और फिर चले जाते हैं। इसके बाद मरीज दर्द से कराहते रहते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर या नर्स वापस नहीं आता।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति इतनी खराब है कि कई मरीज दो-दो दिनों से बिना दवाई के पड़े हुए हैं। समय पर दवा नहीं मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे मरीज और उनके परिजन दोनों काफी परेशान हैं।
वहीं अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। मरीजों के बेड की चादर तक समय पर नहीं बदली जाती, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों को भी समय पर सही इलाज और देखभाल नहीं मिल पा रही है। लगातार शिकायतों और जिलाधिकारी के निरीक्षण के बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब जिले का सबसे बड़ा अस्पताल ही बदहाल है, तो आम लोगों को बेहतर इलाज कैसे मिल पाएगा। फिलहाल मरीज और उनके परिजन इसी उम्मीद में हैं कि प्रशासन जल्द इस समस्या पर ध्यान देगा और व्यवस्था में सुधार होगा।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Simri Bakhtiarpur, Saharsa•
    4 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान कपिलदेव यादव के 22 से 25 कट्ठा खेत में रखे गेहूं जलकर राख हो गए। घटना के समय वे घर पर थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पास के किसान साजो यादव का भी एक कट्ठा गेहूं जल गया। कपिलदेव यादव ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि पिछले वर्ष भी ऐसी घटना हुई थी। वहीं, एसडीओ अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए, लेकिन मुआवजे का प्रावधान नहीं होने की बात कही।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान कपिलदेव यादव के 22 से 25 कट्ठा खेत में रखे गेहूं जलकर राख हो गए। घटना के समय वे घर पर थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पास के किसान साजो यादव का भी एक कट्ठा गेहूं जल गया।
कपिलदेव यादव ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि पिछले वर्ष भी ऐसी घटना हुई थी। वहीं, एसडीओ अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए, लेकिन मुआवजे का प्रावधान नहीं होने की बात कही।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के भागलपुर जिला के सनहौला प्रखंड अंतर्गत बड़ीनाकी पंचायत के छोटीनाकी गांव में आज एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद सहीम साहब मौजूद रहे। वहीं पंचायत समिति सदस्य सह चखमजा फैक्स अध्यक्ष अभयकांत यादव, नौ नंबर वार्ड के सदस्य मोहम्मद सम्सेर आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार राम, दायचीमेंट क्लासेस के डायरेक्टर इंजीनियर तौफ़ीक आलम समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    बिहार के भागलपुर जिला के सनहौला प्रखंड अंतर्गत बड़ीनाकी पंचायत के छोटीनाकी गांव में आज एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद सहीम साहब मौजूद रहे। वहीं पंचायत समिति सदस्य सह चखमजा फैक्स अध्यक्ष अभयकांत यादव, नौ नंबर वार्ड के सदस्य मोहम्मद सम्सेर आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार राम, दायचीमेंट क्लासेस के डायरेक्टर इंजीनियर तौफ़ीक आलम समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • जिले में भ्रष्टाचार पर भड़की सपा, 9 अप्रैल से सड़क पर उतरेगी पार्टी
    1
    जिले में भ्रष्टाचार पर भड़की सपा, 9 अप्रैल से सड़क पर उतरेगी पार्टी
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    11 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी जी से हाथ नहीं मिल पाए बच्चा में नाराजगी वीडियो वायरल।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी जी से हाथ नहीं मिल पाए बच्चा में नाराजगी वीडियो वायरल।
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Patna•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.