logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण

5 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण

More news from बिहार and nearby areas
  • बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण
    1
    बीडीओ ने अंचल के कागजातों में आग लगने की घटना का किया निरीक्षण
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक मरीज का इलाज जारी था। मरीज की पहचान राखी कुमारी के रूप में की गई है, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डायरिया से बचाव के उपाय बताते हुए डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। बासी भोजन का सेवन न करें। बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने आगे कहा कि लापरवाही बरतने पर डायरिया गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है।
    1
    गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक मरीज का इलाज जारी था। मरीज की पहचान राखी कुमारी के रूप में की गई है, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
डायरिया से बचाव के उपाय बताते हुए डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। बासी भोजन का सेवन न करें। बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने आगे कहा कि लापरवाही बरतने पर डायरिया गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • नगरगामा वार्ड संख्या 9 से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    नगरगामा वार्ड संख्या 9 से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान कपिलदेव यादव के 22 से 25 कट्ठा खेत में रखे गेहूं जलकर राख हो गए। घटना के समय वे घर पर थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पास के किसान साजो यादव का भी एक कट्ठा गेहूं जल गया। कपिलदेव यादव ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि पिछले वर्ष भी ऐसी घटना हुई थी। वहीं, एसडीओ अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए, लेकिन मुआवजे का प्रावधान नहीं होने की बात कही।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान कपिलदेव यादव के 22 से 25 कट्ठा खेत में रखे गेहूं जलकर राख हो गए। घटना के समय वे घर पर थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पास के किसान साजो यादव का भी एक कट्ठा गेहूं जल गया।
कपिलदेव यादव ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि पिछले वर्ष भी ऐसी घटना हुई थी। वहीं, एसडीओ अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए, लेकिन मुआवजे का प्रावधान नहीं होने की बात कही।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सुल्तानगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से दर्जनों फरियादी पहुंचे हुए थे। हालांकि, इस दौरान व्यवस्था की खामियां खुलकर सामने आईं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। कार्यालय में मौजूद प्रभारी अंचल अधिकारी रमन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लेकिन सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। कमरगंज के मुखिया भरत कुमार ने व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि भूमि विवाद जैसे गंभीर मामलों के लिए प्रखंड सभागार का उपयोग किया जाना चाहिए, जहां दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर व्यवस्थित तरीके से उनकी बातें सुनी जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में अंचल अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों को बुला रहे हैं, जिससे बाहर जैसे तैसे लंबी कतार लग रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग फरियादियों को घंटों खड़े रहना पड़ रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। फरियादियों ने याद दिलाया कि पूर्व में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार अंचल अधिकारी के प्रभार में थे, तब सभागार में बैठाकर सुनवाई की जाती थी और समस्याओं का त्वरित समाधान होता था। मौके पर मौजूद कई फरियादियों ने भी नाराजगी जताई और कहा कि हालात ऐसे हैं जैसे लोग किसी दवाई के लिए कतार में खड़े हों। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि जनता दरबार का उद्देश्य सही मायनों में पूरा हो सके।
    1
    सुल्तानगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से दर्जनों फरियादी पहुंचे हुए थे। हालांकि, इस दौरान व्यवस्था की खामियां खुलकर सामने आईं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। कार्यालय में मौजूद प्रभारी अंचल अधिकारी रमन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लेकिन सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। कमरगंज के मुखिया भरत कुमार ने व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि भूमि विवाद जैसे गंभीर मामलों के लिए प्रखंड सभागार का उपयोग किया जाना चाहिए, जहां दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर व्यवस्थित तरीके से उनकी बातें सुनी जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में अंचल अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों को बुला रहे हैं, जिससे बाहर जैसे तैसे लंबी कतार लग रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग फरियादियों को घंटों खड़े रहना पड़ रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। फरियादियों ने याद दिलाया कि पूर्व में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार अंचल अधिकारी के प्रभार में थे, तब सभागार में बैठाकर सुनवाई की जाती थी और समस्याओं का त्वरित समाधान होता था। मौके पर मौजूद कई फरियादियों ने भी नाराजगी जताई और कहा कि हालात ऐसे हैं जैसे लोग किसी दवाई के लिए कतार में खड़े हों। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि जनता दरबार का उद्देश्य सही मायनों में पूरा हो सके।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • लोहियानगर थाना की पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गौरव पासवान उर्फ गरीब कुमार को 17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आने की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    लोहियानगर थाना की पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गौरव पासवान उर्फ गरीब कुमार को 17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आने की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    11 hrs ago
  • जिले में भ्रष्टाचार पर भड़की सपा, 9 अप्रैल से सड़क पर उतरेगी पार्टी
    1
    जिले में भ्रष्टाचार पर भड़की सपा, 9 अप्रैल से सड़क पर उतरेगी पार्टी
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    13 hrs ago
  • मटिहानी पुलिस के द्वारा मटिहानी से शराब के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    1
    मटिहानी पुलिस के द्वारा मटिहानी से शराब के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.