महिला सुरक्षा और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में भरतपुर में पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। आईपीएस अधिकारी आशिमा वासमानी के नेतृत्व में सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा और चिकसाना थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने सड़क पर राह चलती महिलाओं से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से उनकी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा भरतपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी आमजन के बीच जाकर संवाद करने के इस कदम की सराहना की है।
महिला सुरक्षा और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में भरतपुर में पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। आईपीएस अधिकारी आशिमा वासमानी के नेतृत्व में सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा और चिकसाना थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने सड़क पर राह चलती महिलाओं से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से उनकी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा भरतपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी आमजन के बीच जाकर संवाद करने के इस कदम की सराहना की है।
- महिला सुरक्षा और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में भरतपुर में पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। आईपीएस अधिकारी आशिमा वासमानी के नेतृत्व में सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा और चिकसाना थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने सड़क पर राह चलती महिलाओं से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से उनकी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा भरतपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी आमजन के बीच जाकर संवाद करने के इस कदम की सराहना की है।1
- डीग में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलक्टर मयंक मनीष ने पूंछरी स्थित आन्यौर द्वार से राजस्थान सीमा क्षेत्र में आने वाले सप्तकोसीय गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अवलोकन के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे परिक्रमा मार्ग का मुआयना किया। इस दौरान सुरक्षा, सफाई, पेयजल, रोशनी, ड्रेनेज और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े तमाम कार्यों की समीक्षा की गई तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- भरतपुर में वैर थाना क्षेत्र के हरिहर का नगला निवासी प्रहलाद बैरवा की 16 महीने पुरानी गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया है। भरतपुर और वैर पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की पड़ताल के बाद सिरस गांव निवासी जितेंद्र उर्फ धर्मेंद्र धाकड़ और विनोद मीणा को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे पैसों का विवाद था। प्रहलाद ने परीक्षा में पास कराने के नाम पर आरोपियों में से एक को रुपये दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी उसे बहाने से वैर से अपने साथ ले गए और गढ़ी बाजना होते हुए धौलपुर के सुनसान इलाके में गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को इस तरह ठिकाने लगाया कि लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन अब आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के अवशेष बरामद कर लिए हैं। भरतपुर पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि 26 मार्च 2025 को वैर थाने में प्रहलाद बैरवा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मोबाइल तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना, पॉलिग्राफ टेस्ट और वैज्ञानिक जांच के जरिए मजबूत साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- आगरा में कल आ रहे मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं को लेकर 'सिस्टम तो सुधरेगा' संगठन ज्ञापन सौंपेगा। इस बात की जानकारी 'सिस्टम तो सुधरेगा' संगठन के संस्थापक नीरज शर्मा ने दी है।1
- गोवर्धन के गिरिराज जी धाम में गुरु पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में पिछले 3 दिनों से विशाल भंडारा चलाया जा रहा है। कस्वा महुआ निवासी गिरिराज महाराज के भक्त विनीत कुमार बंसल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाहर से आ रहे सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस भंडारे में भक्तों को सब्जी-पूरी, पनीर-चावल के साथ भल्ले-टिक्की जैसे व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं। आयोजक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि यह सातवीं बार है जब वे इस भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। शुरुआत में वे अपने एक मित्र की मदद करने आए थे, जहाँ से उन्हें खुद भंडारा लगाने की प्रेरणा मिली और तब से यह सेवा लगातार जारी है। इस सेवा कार्य में ब्रजेश बंसल, चंद्रप्रकाश बंसल, पूर्व चेयरमैन विजेंदर गुर्जर, कमलेश योगी और नवल सिंह राजपूत सहित कई सहयोगी अपना निरंतर योगदान दे रहे हैं।4
- आगरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (DM) श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिवालयों—राजेश्वर, मनकामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, रावली और बटेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। बिजली विभाग को खुले तारों और स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने को कहा गया है, जबकि बटेश्वर घाटों पर सुरक्षा के लिए गोताखोर, नाव और सुरक्षा जाल का प्रबंध रहेगा। आपातकालीन सेवाओं के तहत एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की 24x7 तैनाती का निर्णय लिया गया है। वहीं, जिन मार्गों पर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है, वहाँ यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। प्रशासन ने श्रावण मास के साथ-साथ चेहल्लुम और बारावफात के दृष्टिगत जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द की अपील की है।1
- वैर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जी ने ढोल-नगाड़े बजवाकर अपने ढाई साल का जश्न शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों के इस जश्न के साथ ही ऐसा माहौल बना है मानो वैर विधानसभा में विकास की 'शहनाई' बज उठी हो।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित शाहपुरवा गांव में खेत में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय भाजपा विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं। बिजली विभाग की लापरवाही पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और वे अधिकारियों को हाथ पकड़कर सीधे घटनास्थल तक ले गईं।1