Shuru
Apke Nagar Ki App…
डिजिटल पंचायत उत्तर प्रदेश जहां पर कोई सुविधाएं नहीं सिर्फ ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा उत्तर प्रदेश में डिजिटल पंचायत सचिवालय के लिए धन का दुरुपयोग सरकार का कोई ध्यान नहीं
Ramnibas Kashyap
डिजिटल पंचायत उत्तर प्रदेश जहां पर कोई सुविधाएं नहीं सिर्फ ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा उत्तर प्रदेश में डिजिटल पंचायत सचिवालय के लिए धन का दुरुपयोग सरकार का कोई ध्यान नहीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डिजिटल पंचायत उत्तर प्रदेश जहां पर कोई सुविधाएं नहीं सिर्फ ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा उत्तर प्रदेश में डिजिटल पंचायत सचिवालय के लिए धन का दुरुपयोग सरकार का कोई ध्यान नहीं1
- उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय पहुंचे करहल मैनपुरी ब्रेकिंग करहल गौशाला में नेपियर प्लान,गौसेवा आयोग सदस्य का निरीक्षण करहल पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ और केला खिलाया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश की गौशालाओं में हरे चारे के लिए गोचर भूमि खाली कराकर नेपियर घास उगाई जा रही है। जहां गोचर भूमि नहीं है,वहां किसानों से अनुबंध कर नेपियर उगाया जा रहा है,इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गौसेवा के इच्छुक युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। युवा 4 गाय लेकर पालन कर सकते हैं, सरकार 50 रुपये प्रति गाय सहायता दे रही है। गोबर से गैस और जैविक खाद से अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने नंदिनी योजना की भी जानकारी दी और रोटी संग्रह वाहन की सराहना की। निरीक्षण के बाद वे आशीष पांडेय के आवास पहुंचे। बाइट- रमाकांत उपाध्याय गौ सेवा आयोग सदस्य3
- जर्जर विद्युत पोल दे रहे हादसे को न्योता ट्रांसफार्मर के पास झुके पोल, ग्रामीणों ने कई बार की शिकायत; विभागीय अनदेखी से बढ़ी चिंता जसवंतनगर। ग्राम रतनगढ़ के मुख्य चौराहे पर विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। यहां ट्रांसफार्मर पर विद्युत लाइन के लिए लगाए गए पोल नीचे से टूटकर पूरी तरह झुक गए हैं। पोलों की स्थिति इतनी जर्जर है कि कभी भी इनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य चौराहे पर अक्सर ग्रामीणों की आवाजाही और लोगों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में जर्जर और झुके हुए विद्युत पोल किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोलों में विद्युत प्रवाह होने के कारण इनके गिरने की स्थिति में करंट की चपेट में आने से जनहानि की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण सुरेश, महेंद्र और सतपाल ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जर्जर पोलों को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पोलों को दुरुस्त कराने और संभावित हादसे को रोकने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवप्रसाद डीलर ने कहा कि स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की उच्चस्तरीय शिकायत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं विद्युत विभाग के जेई . कौशल पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराकर अतिशीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।1
- 🚨 जसवंतनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕊️ आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील जसवंतनगर/इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जसवंतनगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जसवंतनगर/इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जसवंतनगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं धार्मिक आयोजनों के आयोजकों ने सहभागिता की। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने गणेश चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। 🔹 गणेश पंडालों में अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश। 🔹 सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं ज्वलनशील सामग्री से बचने की सलाह। 🔹 गणेश प्रतिमा विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही करने की अपील। 🔹 नदियों एवं गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने के निर्देश। 🔹 विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर महिलाओं और बच्चों को न बैठाने की सलाह। 🔹 नागरिकों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने कहा— त्योहार हमारी खुशियों का माध्यम हैं, इन्हें मिल-जुलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। 📍 जसवंतनगर, इटावा #जसवंतनगर #इटावा #EtawahNews #Jaswantnagar #UPNews #पीसकमेटी1
- UP Panchayat Election 2026: वोटर लिस्ट जारी! चुनाव की तारीख कब आएगी? आरक्षण पर आयोग का बड़ा अपडेट | यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat Election 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 2026 की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिससे गांव-गांव चुनावी हलचल तेज हो गई है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है—यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? इस वीडियो में हम आसान भाषा में बताएंगे कि वोटर लिस्ट कैसे चेक करें, आरक्षण को लेकर आयोग ने क्या कहा है, सोशल मीडिया पर वायरल खबरों पर क्यों भरोसा नहीं करना चाहिए और फिलहाल चुनाव की तारीख को लेकर आधिकारिक स्थिति क्या है। अगर आप उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से हैं, वोटर हैं या पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए महत्वपूर्ण है। GD NEWS NETWORK पर आपको मिलती हैं देश, प्रदेश और राजनीति की तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। Keywords: UP Panchayat Election 2026, यूपी पंचायत चुनाव 2026, UP Panchayat Election Latest News, यूपी पंचायत चुनाव ताजा खबर, UP Voter List 2026, वोटर लिस्ट 2026, पंचायत चुनाव तारीख, पंचायत चुनाव आरक्षण, Uttar Pradesh Election News, Gram Pradhan Election, BDC Election, जिला पंचायत चुनाव, UP Election Commission, पंचायत चुनाव अपडेट, Yogi Government News, Uttar Pradesh News Today, Village Election UP, Panchayat Reservation News #UPPanchayatElection2026 #UPNews #PanchayatElection #VoterList2026 #UttarPradesh #ElectionUpdate #GramPradhan #YogiGovernment #BreakingNews #GDNEWSNETWORK1
- जगत सिंह राजपूत राष्ट्रीय संरक्षक विनोवा भावे मिशन ने विनोवा भावे जी की 131वी जयंती पर सचिव की खोली हकीकत क्या कहा सुने आपसे निवेदन है कि वीडियो को शेयर करें सब्सक्राइब भी करें1
- *नीलकंठ महादेव मंदिर पर आर्यन के नेतृत्व में सैकड़ों गायों का टीकाकरण* लम्पी स्किन वायरस से बचाव को लेकर गौ रक्षा दल ने चलाया अभियान इटावा शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में लम्पी स्किन वायरस से बचाव और गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से गौ रक्षा दल द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया। आर्यन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सैकड़ों गायों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान गोवंश को लम्पी स्किन वायरस से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों और देखभाल को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कान्त गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, इशू , मयंक, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- एसएमसीटी ट्रस्ट ने दिवंगत सदस्य के परिजनों को दी 30,100 रुपये की आर्थिक मदद एसएमसीटी ट्रस्ट ने दिवंगत सदस्य के परिजनों को दी 30,100 रुपये की आर्थिक मदद जसवंतनगर। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत सहयोगी मित्र चेरिटेबल ट्रस्ट रजि. (एसएमसीटी) की ओर से मोहल्ला मोहन की मड़ैया निवासी दिवंगत सदस्य भूरे सिंह के परिजनों को आकस्मिक निधन आर्थिक सहयोग योजना के तहत 30,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। भूरे सिंह का गत जुलाई माह में आकस्मिक निधन हो गया था। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार जोशी ने बताया कि एसएमसीटी अपने सदस्यों के लिए बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग और आकस्मिक निधन आर्थिक सहयोग सहित जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। अब तक इन योजनाओं के तहत लाभार्थी सदस्यों को कुल 1.80 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सहयोगी मित्र सदस्यों से प्रतिमाह 100 रुपये का अंशदान ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता है और उसकी रसीद ट्रस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तोमर शीलू ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद सदस्यों की मदद कर रही है। कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रितिक गुप्ता, भाजपा नेता राजवीर सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, जिला सचिव दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष शेर सिंह राठौर, विशाल प्रजापति, राम रतन राठौर, रमेश राठौर, रामवीर और यतीन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1