Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटजीरवा रामनवमी मेला का भीड़ , भीड़ बहुत ज्यादा देखकर प्रशासन पूरी तरह मेला का निगरानी कर रही हैं
BN Chitranjan
पटजीरवा रामनवमी मेला का भीड़ , भीड़ बहुत ज्यादा देखकर प्रशासन पूरी तरह मेला का निगरानी कर रही हैं
More news from बिहार and nearby areas
- Post by BN Chitranjan1
- बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत , इलाके में मचा हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस।1
- रसोई गैस किल्लत, सूरत से भूखे पेट लौट रहे बिहारी मजदूर और मोदी जी की चुप्पी, बिहार के भ्रष्ट नेताओं, परिवारवाद के खिलाफ रहे नीतीश कुमार के बेटे की राजनीतिक एंट्री पर क्या बोले प्रशांत किशोर?1
- बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के बॉडीगार्ड की सं'दिग्ध मौ'त, इलाके में मचा हड़कंप बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार नसीम अहमद के बॉडीगार्ड की सं'दिग्ध परिस्थिति में मौ'त हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ठेकेदार नसीम अहमद के अनुसार, उनका बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह रात में कमरे का दरवाजा बंद कर सोया था। सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे कई बार आवाज देकर बुलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो गुरप्रीत सिंह कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद उसे मृ'त घोषित कर दिया गया। नसीम अहमद ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने रात में सिर दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे आराम करने के लिए भेज दिया गया था। वह कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर सो गया, लेकिन इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौ'त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने श'व को कब्जे में लेकर पो'स्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृ'तक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के कादियात थाना क्षेत्र के सोलहपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह कई वर्षों से पश्चिम चंपारण के बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के साथ बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृ'तक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पो'स्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौ'त के सही कारणों का पता चल सके।1
- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण में भी भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आदिशक्ति सहोदरा मंदिर में दशमी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। दूर-दराज के गांवों और शहरों से लोग लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचते नजर आए। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और हर तरफ “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। भक्त पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना करते नजर आए। उनका मानना है कि दशमी के दिन माता के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां स्थित माता सहोदरा के दरबार में श्रद्धालु विशेष आस्था के साथ माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्र के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में भव्य मेला भी आयोजित किया गया, जो इस क्षेत्र की पहचान बन चुका है। मेले में बड़े-बड़े झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। हर प्रकार की दुकानें — खिलौने, मिठाइयां, पूजन सामग्री और घरेलू सामान तक — सजी हुई हैं, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। श्रद्धालु बताते हैं कि हर साल वे यहां आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें यहां आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति अनुभव होती है।1
- नौतन।।थाना क्षेत्र के हरदिपट्टी गांव में जबरन जमीन कब्जा करने पर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय गुहार लगाई है। इस बावत हरदिपट्टी गांव के गैरी शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके एक जमीन पर गांव के मनीलाल प्रसाद, रमेश प्रसाद, सोनेलाल प्रसाद व अन्य ने मिलकर ता जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। इनके द्वारा विगत दो तीन वर्षों से कहा जा रहा है कि यह जमीन हमलोगों के घर के पास है।इसे हमलोगों से बेच लिजिए। जब वे सहमत नहीं हुए तो जनवरी माह से जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिए। पीड़िता ने यह भी आवेदन में पुलिस को बताया कि 23 मार्च की सुबह 9 बजे नामजद लोगों के द्वारा मारपीट भी किए हैं । वहीं दूसरे पक्ष के मनीलाल प्रसाद ने बताया कि यह जमीन हमलोगों का दस्तावेजी है। जों 1997 में रजिस्ट्री हुई है। गौरीशंकर प्रसाद के द्वारा दूसरे जमीन पर पांच लाख रुपया लिया गया । रूपये को हड़पने की नियत से यह सोची-समझी साज़िश किया जा रहा है। गौरीशंकर प्रसाद के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद हैं। हमलोग प्रशासन के साथ है । इसकी बारिकी से जांच पड़ताल होनी चाहिए।1
- सुगौली में रामनवमी के अवसर पर निकल भव्य शोभा यात्रा। हजारों लोग हुए शामिल। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया शोभा यात्रा। लोगों ने फूल की बारिश कर किया स्वागत। दिखा साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल। पुलिस बल के जवान रहे मोजूद।1
- भाजपा विधायक विनय बिहारी शहिद मनीष कुमार के घर पहुंच कर मदद दिलाने का भरोसा दिया।1