युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ट्रॉफी जीतने पर बहीन स्कूल की छात्राओं का जिला प्रशासन ने किया सम्मान -राजकीय आईटीआई पलवल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, बहीन की बेटियों ने पूरे हरियाणा में पलवल का नाम किया रोशन पलवल/माथुर : जिला प्रशासन पलवल द्वारा युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ट्रॉफी जीतने पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन की छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राजकीय आईटीआई पलवल के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्टेट चैंपियन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्राओं ने युवा संसद महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रश्रकाल में मेक इन इंडिया के तहत डिफेंस सेक्टर में भारत की मजबूती एवं आत्मनिर्भता, जनगणना, पर्यावरण प्रदूषण पर बहस की गई और जीरोकाल में प्राइवेट कोचिंग में होने वाली आगजनी, शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट संस्थानों की भागीदारी सीमित और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चत करने, फिल्म अथवा टीवी सिरियल में प्रदर्शित किए जाने वाले नशा तथा अश£ीलता के प्रचार पर रोक लगाने, ऑनलाइन गेमिंग रोकने के बारे बहस की गई। छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुति को देखकर सभागार में मौजूद सभी अतिथि और अधिकारी बेहद प्रभावित हुए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ छात्राओं के प्रदर्शन को देखकर गदगद नजर आए और उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन की बेटियों ने पूरे हरियाणा में पलवल जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन प्रतिभाशाली बेटियों और विद्यालय पर गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि इन छात्राओं ने प्रतियोगिता में हरियाणा के बड़े-बड़े महानगरों की टीमों को भारी अंतर से हराकर राज्य स्तरीय खिताब अपने नाम किया है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इन छात्राओं और विद्यालय को भविष्य में भी प्रोत्साहित करता रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं विद्यालय बहीन में जाकर ग्रामीणों से अपील करेंगे कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए आगे आएं ताकि क्षेत्र की बेटियां भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छू सकें। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव महेश गुप्ता ने भी छात्राओं को राज्य चैंपियन बनने पर बधाई दी और उनकी उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रेडक्रॉस की ओर से भी विद्यालय में छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने कहा कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है और यह स्कूल शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके जिले के विद्यालय राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद चंदीराम गुप्ता, राजकीय आईटीआई पलवल के प्रिंसिपल जिले सिंह, ग्राम पंचायत बहीन के सरपंच व्रिम सिंह, वेदराम शर्मा, रावत खाप के प्रधान जेलदार सुमेर सिंह, एसएमसी प्रधान राजबीर सिंह, प्रिंसिपल डा. रंजना गुप्ता, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह तथा मास्टर मंगल सिंह ने भी छात्राओं और विद्यालय को बधाई दी। विजेता विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे जिले को देते हुए कहा कि यह जीत केवल विद्यालय की नहीं बल्कि पूरे पलवल जिले की जीत है। उन्होंने सभी सहयोगियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। युवा संसद प्रतियोगिता के प्रभारी जगत राज और नरेंद्र को उनके विशेष प्रयासों के लिए उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों प्रभारियों ने आश्वस्त किया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी चैंपियन बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अजीत सिंह, प्रताप सिंह, भगत सिंह बोहरे, सर्वजीत, अजय कुमार, राज कुमार, शिव कुमार, वर्षा, प्रियंका, विनोद कुमार, बॉबी, अंजना, रीना, रेनू, मनोज कुमार और रंजना सहित अन्य शिक्षकों व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। 000

- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल आगामी जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज लघु सचिवालय पलवल में जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त पलवल डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला चरण 10 और 11 मार्च को दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया, नियमों और डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को जिले में व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। जनगणना की बेसिक जानकारी और कानूनी प्रावधानों पर दिया गया जोर प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को सबसे पहले जनगणना से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की गई। इसमें जनगणना की बेसिक डेफिनिशन, उसके उद्देश्य तथा जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और कानूनों के तहत किया जाता है, जिनका पालन करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से होगा जनगणना कार्य का डिजिटल प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य के प्रबंधन के लिए विकसित किए गए सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि आने वाली जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा और अधिकांश कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगे चलकर गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) के प्रशिक्षण, हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग से संबंधित कार्यों तथा अन्य जनगणना गतिविधियों का प्रबंधन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इन सभी कार्यों का संचालन और निगरानी चार्ज अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना के डिजिटल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में जब जनगणना का कार्य शुरू हो तो इसे सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं प्रभार अधिकारियों ने मौजूद रहकर ट्रेनिंग ली।1
- गदपुरी टोल प्लाजा के पास बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा... विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया की मांग पर मुख्यमंत्री की मंजूरी पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा विधानसभा सत्र में उठाए गए मुद्दे के बाद पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बस अड्डा बनाने की स्वीकृति दे दी। विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि National Highway 19 पर पलवल से बल्लभगढ़ तक लगभग 20 किलोमीटर का क्षेत्र पृथला विधानसभा के अंतर्गत आता है। इस मार्ग पर आल्हापुर, बघौला, पृथला, सीकरी और झाडसेंतली जैसे बड़े फ्लाईओवर बन चुके हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसें पुलों के ऊपर से गुजर जाती हैं, जिसके कारण नीचे बसे गांवों के बस स्टॉप पर बसें नहीं रुक पातीं और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने मांग रखी कि रोडवेज बसों को पुलों के नीचे से चलाया जाए ताकि आसपास के लगभग 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके और वे आसानी से फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों तक यात्रा कर सकें। साथ ही उन्होंने पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने की मांग भी रखी। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में खड़े होकर बस अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सरकार की ओर से विकास एवं पंचायत मंत्री ने भी आश्वासन दिया कि हाईवे पर बने पुलों के पास हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि बसों का संचालन पुलों के नीचे से कराया जा सके और गांवों के यात्रियों को सुविधा मिल सके। विधायक रघुबीर तेवतिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह विपक्ष के विधायक जरूर हैं, लेकिन जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है। इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।3
- बढ़ा महेशपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, एक दर्जन घायल . . . . #palwaliya________♠️♠️ #hodal #news #faridabad #ncrnews1
- मेवात में बनी नल्हड मेडिकल कॉलेज में, उस तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही, जिस तरह मिलने का हक है !1
- Mewat- मेघालय पुलिस की गोली लगने से तारीफ मेवाती घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती... - अभी हालात में बताया जा रहा सुधार। #mewatireel #महापंचायत #mewati #highlights #मेवाती #mewativiral Ch. Aftab Ahmed Engineer Mamman Khan MLA CMO Haryana Hidayat Khan Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Mohammad Ilyas1
- पनेहड़ा खुर्द में मनाया गया ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन । फरीदाबाद जिले के गांव पनेहड़ा खुर्द में वीर सैनिक ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने देश की समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद ब्रिगेडियर चंदन सिंह के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और वक्ताओं ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिगेडियर चंदन सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन के उपलक्ष्य में जलपान और भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेमचंद प्रसाद, पूर्व सरपंच मानिकचंद, समाजसेवी नानक चंद, एसीपी राजेश लोहान, दक्षिणा शर्मा, धैर्य डालचंद और पार्षद संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- Post by माथुर पत्रकार1