कृषि उपज मंडी सेंवढ़ा में नई पहल, 15 अगस्त पर फूलों और पौधों से सजेगा पूरा परिसर कृषि उपज मंडी सेंवढ़ा में नई पहल, 15 अगस्त पर फूलों और पौधों से सजेगा पूरा परिसर सेवढ़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति सेवढ़ा को आकर्षक और हराभरा स्वरूप देने के लिए मंडी समिति के सचिव विक्रम सिंह जाटव द्वारा नई पहल की जा रही है। 15 अगस्त को लेकर कृषि उपज मंडी परिसर को विभिन्न प्रजातियों के फूलों और पौधों से सजाने की तैयारी की जा रही है। सचिव विक्रम सिंह जाटव की पहल पर मंडी परिसर में अलग-अलग वैरायटी के फूलों एवं पौधों को लगाया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर के विभिन्न हिस्सों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी का पूरा परिसर हराभरा और सुंदर नजर आए। इस पहल का उद्देश्य केवल 15 अगस्त के कार्यक्रम को आकर्षक बनाना ही नहीं, बल्कि कृषि उपज मंडी परिसर में हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है। मंडी में आने वाले किसान, व्यापारी और आम नागरिक भी इस पहल से पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी परिसर में ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए परिसर की साफ-सफाई, सजावट और पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फूलों और पौधों से सजा मंडी परिसर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को और भी आकर्षक बनाएगा। मंडी सचिव की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने की ऐसी पहल अन्य सरकारी संस्थानों में भी की जानी चाहिए। इससे जहां परिसर की सुंदरता बढ़ती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी समाज तक पहुंचता है। कृषि उपज मंडी सेवढ़ा में 15 अगस्त के अवसर पर फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों से परिसर को सजाने की तैयारी करते मंडी समिति के कर्मचारी।

- सेवढ़ा। खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेवढ़ा। खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और उन्हें कई तरह की परेशानियों के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रों के मुताबिक छात्रावास में फटे हुए गद्दे और चादरें उपलब्ध हैं। वहीं पानी की टंकियों पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। जिन टंकियों से छात्रों को पीने के लिए पानी लेना पड़ता है, उनमें कचरा जमा होने की बात भी सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने पंखों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई पंखे बेहद धीमी गति से चलते हैं। पुराने पंखे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगा दिए जाते हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि बरसात के दौरान छात्रावास की दीवारों से पानी आने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे माहौल में कमरों में घुटन महसूस होती है और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि “हॉस्टल के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।” छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकताओं को लेकर जिला स्तर पर डिमांड भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरी होने के बाद ही बच्चों की व्यवस्थाएं बेहतर हो पाएंगी और उनके स्तर पर इसके अलावा कुछ करना संभव नहीं है। अब सवाल यह है कि जब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, पंखे और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा? छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।1
- आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा *▪️आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा* आज शासकीय महाविद्यालय आलमपुर से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव के साथ गणमान्य नागरिक चल रहे थे। यह यात्रा शासकीय महाविद्यालय से शुरू हुई। बस स्टैंड, विजय मंच , पुरानी नगर पालिका, देभई चौराह हो कर कन्या हाई स्कूल पहुंची नगर में घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं द्वारा अमर शहीदों के जयकारे लगाए जा रहे थे। उत्साह भरी इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा व बूढ़े बुजुर्ग सम्मिलित हुए। ऐतिहासिक यात्रा लगभग एक किमी के दायरे में चल रही थी । मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है पूरे नगर में डीजे की ध्वनि सुनाई दे रही थी। यात्रा में भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष नवल मिश्रा, रोमी रायकवार, धर्मेंद्र शर्मा , रोहित मिश्रा आशीष पटेल एवं आलमपुर नगर के सभी विद्यालयो के प्राचार्य एवं सभी स्कूलों की छात्र छात्राएं भारी संख्या में युवा 10 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुए थे ।1
- रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर इंदरगढ़ :--कल इंदिरा भवन, AICC मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन आंदोलनों, कलाकारों, लेखकों, शिक्षाविदों, पेशेवरों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंच पर आदरणीय रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप दीक्षित जी, श्री गुरदीप सप्पल जी, श्रीमती मीनाक्षी नटराजन जी सहित अनेक विषय एवं नीति विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुझे इस राष्ट्रीय मंच पर फार्मेसी एवं केमिस्ट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। दवा व्यापार की चुनौतियों, फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुलभ दवाओं की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया। रचनात्मक कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संवैधानिक लोकतंत्र, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की आवाज़ों को एक मंच पर सुनना और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद करना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव रहा। फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ को इस राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर देने के लिए सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार।3
- दतिया में घर में घुसकर पार्षद से मारपीट: थाने पहुंचने से पहले फिर घेरा; डंडे और ईंट-पत्थरों से कार के कांच फोड़े, 5 पर केस दर्ज1