logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी | उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी कांग्रेस से इकबाल अहमद ने 10:25 बजे नामांकन दाखिल किया भाजपा से पिंटू साहू ने 10:57 बजे नामांकन पेश किया दोनों ने RO सुमन गुर्जर के समक्ष नामांकन दाखिल किया दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी वोटिंग, नतीजे पर सबकी नजर

15 hrs ago
user_Rajesh Kumar SAIN
Rajesh Kumar SAIN
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
15 hrs ago

उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी | उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी कांग्रेस से इकबाल अहमद ने 10:25 बजे नामांकन दाखिल किया भाजपा से पिंटू साहू ने 10:57 बजे नामांकन पेश किया दोनों ने RO सुमन गुर्जर के समक्ष नामांकन दाखिल किया दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी वोटिंग, नतीजे पर सबकी नजर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बनेठा में तेजाजी मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।डीजे सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन। 🚨 बड़ी खबर | बनेठा तेजाजी मेला बनेठा में तेजाजी मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।डीजे सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन। तेजाजी महाराज के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु। नृत्य कलाकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भी लगाए ठुमके। गायक कलाकार बाबूलाल मीणा रमजानगंज ने दी शानदार प्रस्तुति। एक के बाद एक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में लगा चार चांद। दिनभर मेले में भजनों पर झूमते नजर आए ग्रामीण। मंच पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कलाकारों के साथ किया नृत्य। हर वर्ष तेजाजी मेले में आयोजित होता है सांस्कृतिक कार्यक्रम। बनेठा तेजाजी मेले में आस्था और मनोरंजन का दिखा संगम।
    1
    बनेठा में तेजाजी मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।डीजे सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन।
🚨 बड़ी खबर | बनेठा तेजाजी मेला
बनेठा में तेजाजी मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।डीजे सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन।
तेजाजी महाराज के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु।
नृत्य कलाकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भी लगाए ठुमके।
गायक कलाकार बाबूलाल मीणा रमजानगंज ने दी शानदार प्रस्तुति।
एक के बाद एक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में लगा चार चांद।
दिनभर मेले में भजनों पर झूमते नजर आए ग्रामीण।
मंच पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कलाकारों के साथ किया नृत्य।
हर वर्ष तेजाजी मेले में आयोजित होता है सांस्कृतिक कार्यक्रम।
बनेठा तेजाजी मेले में आस्था और मनोरंजन का दिखा संगम।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर मलारना चौड़ में निकली भव्य डोल यात्रा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)। जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में ठाकुर जी महाराज के आकर्षक डोल और विमान सजाकर भव्य डोल यात्रा निकाली गई । इसी कड़ी में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की उपतहसील मुख्यालय मलारना चौड़ में भी मंगलवार को डोल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के तकरीबन एक दर्जन मंदिरों की झांकियां दिखाई दी। मुख्य रूप से ऐतिहासिक श्री गोविंद देव मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री मीन भगवान मंदिर सहित अधिकांश प्रमुख मंदिरों के डोल नगर यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों से भगवान श्रीगणेश, ठाकुर जी, शालिग्राम जी या राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी, विमान या चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा को किसी निकट तालाब, नदी या मंदिर के कुंड पर ले जाकर भगवान को जलविहार कराया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे, बैंड-बाजों, और नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए अंत में कथास्थल पंहंचे। यहां पंडित आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा कथा वाचन किया गया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है।
    1
    जलझूलनी एकादशी पर मलारना चौड़ में निकली भव्य डोल यात्रा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ 
सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)। जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में ठाकुर जी महाराज के आकर्षक डोल और विमान सजाकर भव्य डोल यात्रा निकाली गई । इसी कड़ी में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की उपतहसील मुख्यालय मलारना चौड़ में भी मंगलवार को डोल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के तकरीबन एक दर्जन मंदिरों की झांकियां दिखाई दी। मुख्य रूप से ऐतिहासिक श्री गोविंद देव मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर,  श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री मीन भगवान मंदिर सहित अधिकांश  प्रमुख मंदिरों के डोल नगर यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों से भगवान श्रीगणेश, ठाकुर जी, शालिग्राम जी या राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी, विमान या चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई ।  यात्रा को किसी निकट  तालाब, नदी या मंदिर के कुंड पर ले जाकर भगवान को जलविहार कराया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे, बैंड-बाजों, और नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए अंत में कथास्थल पंहंचे। यहां पंडित आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा कथा वाचन किया गया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है।
    user_Chandra Shekhar Sharma
    Chandra Shekhar Sharma
    Teacher सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बागोरा गांव में ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली ठाकुर जी की पालकी, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु
    1
    बागोरा गांव में ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली ठाकुर जी की पालकी, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु
    user_JANHIT AAWAJ NEWS
    JANHIT AAWAJ NEWS
    Local News Reporter Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • चौथ का बरवाड़ा में जलझूलनी एकादशी पर निकली भगवान की शोभायात्रा चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण के बाद भगवान की यात्रा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान को स्नान करवाया गया। तालाब पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा वापस मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    चौथ का बरवाड़ा में जलझूलनी एकादशी पर निकली भगवान की शोभायात्रा
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण के बाद भगवान की यात्रा  तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान को स्नान करवाया गया। तालाब पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा वापस मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • श्री वीर तेजाजी महाराज जमूल खेड़ा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेले में दिखी रौनक जमूल खेड़ा, सवाई माधोपुर। श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे मेला परिसर में धार्मिक माहौल के साथ खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं मिठाई, नमकीन एवं खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बच्चों ने मेले में पहुंचकर खिलौनों की खरीदारी की और परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जमूल खेड़ा क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में घूमकर खरीदारी की। मेले का माहौल धार्मिक आस्था, उमंग और उत्साह से भरा नजर आया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मेले में श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी विभिन्न दुकानों से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी कारोबार का अवसर मिल रहा है। शाम के समय मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने से पूरा मेला परिसर रोशनी और भीड़ से गुलजार नजर आया।
    1
    श्री वीर तेजाजी महाराज जमूल खेड़ा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेले में दिखी रौनक

जमूल खेड़ा, सवाई माधोपुर। श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे मेला परिसर में धार्मिक माहौल के साथ खासा उत्साह देखने को मिला।

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं मिठाई, नमकीन एवं खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बच्चों ने मेले में पहुंचकर खिलौनों की खरीदारी की और परिवार के साथ मेले का आनंद लिया।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जमूल खेड़ा क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में घूमकर खरीदारी की। मेले का माहौल धार्मिक आस्था, उमंग और उत्साह से भरा नजर आया।

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मेले में श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी विभिन्न दुकानों से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी कारोबार का अवसर मिल रहा है। शाम के समय मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने से पूरा मेला परिसर रोशनी और भीड़ से गुलजार नजर आया।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में विवाद सवाई माधोपुर नगर परिषद सवाई माधोपुर में मंगलवार को उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर परिषद परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कुछ देर के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार उपसभापति पद के नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारी नगर परिषद परिसर में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्रवेश को लेकर रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत और सीओ सिटी राजेंद्र मीणा के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान मदन प्रजापत ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। एसडीएम को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में भाजपा पदाधिकारी नगर परिषद परिसर के अंदर चले गए। घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। उपसभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान हुए इस विवाद को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा बनी रही।
    1
    उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में विवाद
सवाई माधोपुर नगर परिषद सवाई माधोपुर में मंगलवार को उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर परिषद परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कुछ देर के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार उपसभापति पद के नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारी नगर परिषद परिसर में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्रवेश को लेकर रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत और सीओ सिटी राजेंद्र मीणा के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान मदन प्रजापत ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। एसडीएम को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में भाजपा पदाधिकारी नगर परिषद परिसर के अंदर चले गए। घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। उपसभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान हुए इस विवाद को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा बनी रही।
    user_Rohit Gupta
    Rohit Gupta
    Local News Reporter Sawai Madhopur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • - सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा। - सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। - सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर - सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा। - सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। - सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। - नामांकन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया। - चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत को अंदर जाने से रोकने पर उन्होंने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। - इस दौरान मदन प्रजापत ने कहा— “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” - भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। - पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सभी लोग अंदर चले गए। - घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। - सोमवार को हुए सभापति चुनाव में भाजपा की मेवा चौधरी निर्वाचित हुई थीं। - अब उपसभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। - नामांकन प्रक्रिया के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया के तहत उपसभापति का निर्वाचन किया जाएगा।
    1
    - सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा।
- सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
- सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
- सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा।
- सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
- सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।
- नामांकन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया।
- चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत को अंदर जाने से रोकने पर उन्होंने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से कथित तौर पर धक्का-मुक्की की।
- इस दौरान मदन प्रजापत ने कहा— “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।”
- भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया।
- पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सभी लोग अंदर चले गए।
- घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
- सोमवार को हुए सभापति चुनाव में भाजपा की मेवा चौधरी निर्वाचित हुई थीं।
- अब उपसभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है।
- नामांकन प्रक्रिया के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया के तहत उपसभापति का निर्वाचन किया जाएगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी | उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी कांग्रेस से इकबाल अहमद ने 10:25 बजे नामांकन दाखिल किया भाजपा से पिंटू साहू ने 10:57 बजे नामांकन पेश किया दोनों ने RO सुमन गुर्जर के समक्ष नामांकन दाखिल किया दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी वोटिंग, नतीजे पर सबकी नजर
    1
    उनियारा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी
| उनियारा
नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी
कांग्रेस से इकबाल अहमद ने 10:25 बजे नामांकन दाखिल किया
भाजपा से पिंटू साहू ने 10:57 बजे नामांकन पेश किया दोनों ने RO सुमन गुर्जर के समक्ष नामांकन दाखिल किया
दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय
दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी वोटिंग, नतीजे पर सबकी नजर
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.