logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

22 hrs ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया
    1
    आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले हुई सफाई, नहर में पानी आते ही किसानों ने पूछा—कब तक रहेगा पानी सरजू नहर विभाग के अधिकारी लग रहे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के रविवार को पाली क्षेत्र के नेवास गांव में बखिरा पंप नहर द्वितीय के नए पंप हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ घंटे पहले सरयू कैनाल की सफाई को लेकर विभाग की सक्रियता चर्चा में आ गई। मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग के किनारे नहर की सफाई के लिए जेसीबी और मजदूर लगाए गए और देखते ही देखते संबंधित हिस्से को साफ कर दिया गया। हालांकि, वीआईपी मार्ग से आगे बढ़ते ही नहर की स्थिति फिर पहले जैसी नजर आई। कई स्थानों पर सिल्ट, कचरा और झाड़-झंखाड़ दिखाई दिए। इससे स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगा कि क्या नहर की सफाई केवल मंत्री के गुजरने वाले रास्ते तक ही सीमित थी। स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर की नियमित सफाई नहीं होने से पानी के प्रवाह में बाधा आती है। विभाग की ओर से टेल तक पानी पहुंचाने की बात कही जाती है, लेकिन नहर की जमीनी स्थिति कई जगह इसके विपरीत नजर आती है।इसी बीच मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले नहर में पानी दिखाई देने को लेकर भी किसानों में चर्चा तेज हो गई। किसान अर्जुन शर्मा, मारकंडे, सूर्यमित्र, मनोज सरोज और विनोद महेश सहित अन्य किसानों ने सवाल उठाया कि नहर में आया पानी आखिर कब तक रहेगा? क्या मंत्री के जाते ही पानी बंद हो जाएगा या किसानों के खेतों तक नियमित रूप से पहुंचता रहेगा?किसानों का कहना है कि उन्हें उद्घाटन के दिन की चमक नहीं, बल्कि पूरे साल साफ नहर और पर्याप्त पानी चाहिए। ग्रामीणों ने विभाग से पूरी नहर की नियमित सफाई और टेल तक पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।अब देखना यह है कि मंत्री के जाने के बाद विभाग की यह सक्रियता कितने दिन कायम रहती है और नहर में आया पानी वास्तव में टेल तक पहुंचता है या फिर यह व्यवस्था भी वीआईपी दौरे तक ही सीमित रह जाती है।
    4
    मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले हुई सफाई, नहर में पानी आते ही किसानों ने पूछा—कब तक रहेगा पानी सरजू नहर विभाग के अधिकारी लग रहे
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के रविवार को पाली क्षेत्र के नेवास गांव में बखिरा पंप नहर द्वितीय के नए पंप हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ घंटे पहले सरयू कैनाल की सफाई को लेकर विभाग की सक्रियता चर्चा में आ गई। मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग के किनारे नहर की सफाई के लिए जेसीबी और मजदूर लगाए गए और देखते ही देखते संबंधित हिस्से को साफ कर दिया गया।
हालांकि, वीआईपी मार्ग से आगे बढ़ते ही नहर की स्थिति फिर पहले जैसी नजर आई। कई स्थानों पर सिल्ट, कचरा और झाड़-झंखाड़ दिखाई दिए। इससे स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगा कि क्या नहर की सफाई केवल मंत्री के गुजरने वाले रास्ते तक ही सीमित थी।
स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर की नियमित सफाई नहीं होने से पानी के प्रवाह में बाधा आती है। विभाग की ओर से टेल तक पानी पहुंचाने की बात कही जाती है, लेकिन नहर की जमीनी स्थिति कई जगह इसके विपरीत नजर आती है।इसी बीच मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले नहर में पानी दिखाई देने को लेकर भी किसानों में चर्चा तेज हो गई। किसान अर्जुन शर्मा, मारकंडे, सूर्यमित्र, मनोज सरोज और विनोद महेश सहित अन्य किसानों ने सवाल उठाया कि नहर में आया पानी आखिर कब तक रहेगा? क्या मंत्री के जाते ही पानी बंद हो जाएगा या किसानों के खेतों तक नियमित रूप से पहुंचता रहेगा?किसानों का कहना है कि उन्हें उद्घाटन के दिन की चमक नहीं, बल्कि पूरे साल साफ नहर और पर्याप्त पानी चाहिए। ग्रामीणों ने विभाग से पूरी नहर की नियमित सफाई और टेल तक पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।अब देखना यह है कि मंत्री के जाने के बाद विभाग की यह सक्रियता कितने दिन कायम रहती है और नहर में आया पानी वास्तव में टेल तक पहुंचता है या फिर यह व्यवस्था भी वीआईपी दौरे तक ही सीमित रह जाती है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गरीब कैदियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार! श्रवण कुमार निराला ने उठाई बड़ी मांग
    1
    गरीब कैदियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार! श्रवण कुमार निराला ने उठाई बड़ी मांग
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
    1
    बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार
बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
#GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर एसपी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अपराध नियंत्रण, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों व घाटों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन के ध्वनि मानकों का पालन कराने तथा आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर सख्ती बरतने को कहा गया। पंडालों में अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत तारों की जांच, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील पदार्थों पर रोक तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कजरी तीज के अवसर पर घाटों, मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने, पूर्व वर्षों की संवेदनशील सूचनाओं का संकलन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में रात्रि गश्त, सर्राफा बाजारों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके सुचारु संचालन पर भी विशेष बल दिया गया। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
    4
    गणेश चतुर्थी व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर एसपी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
ब्यूरो संतकबीरनगर 
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अपराध नियंत्रण, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों व घाटों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन के ध्वनि मानकों का पालन कराने तथा आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर सख्ती बरतने को कहा गया।
पंडालों में अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत तारों की जांच, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील पदार्थों पर रोक तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कजरी तीज के अवसर पर घाटों, मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने, पूर्व वर्षों की संवेदनशील सूचनाओं का संकलन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में रात्रि गश्त, सर्राफा बाजारों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके सुचारु संचालन पर भी विशेष बल दिया गया। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसके अलावा होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर शिल्पकार उर्दू के अनन्य प्रेमी मोहम्मद हामिद अली की पुण्यतिथि पर सेमिनार पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ गुरविंदर बांगा साहब शायर ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये l मोहम्मद हामिद अली साहब के पुराने दोस्त वरिष्ठ पत्रकार जमीर अहमद उर्फ पयाम साहब ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई फररुख जमाल साहब ने किया साजिद अली मेमोरियल कमेटी के सेक्रेटरी महबूब सईद हारिस साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान साहब वरिष्ठ पत्रकार इंकलाब अख़बार के सिटी इनचार्ज मोहम्मद आतिफ साहब से खुशनुमा माहौल में मुलाकात हुई l
    3
    गोरखपुर शिल्पकार उर्दू के अनन्य  प्रेमी मोहम्मद हामिद अली की पुण्यतिथि पर सेमिनार पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ गुरविंदर बांगा साहब शायर ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये l मोहम्मद हामिद अली साहब के पुराने दोस्त वरिष्ठ पत्रकार जमीर अहमद उर्फ पयाम साहब ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई फररुख जमाल साहब ने किया  साजिद अली मेमोरियल कमेटी के सेक्रेटरी महबूब सईद हारिस साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान साहब वरिष्ठ पत्रकार इंकलाब अख़बार के सिटी इनचार्ज मोहम्मद आतिफ साहब से खुशनुमा माहौल में मुलाकात हुई l
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का लोकार्पण सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक गणेश चंद चौहान ने किया उद्घाटन, कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुई बहाल संत कबीर नगर। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया। गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड-2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं और बेटियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया, जो अभी तक किसी कारणवश वंचित हैं। बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कार पर दिया संदेश स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनसे संवाद बनाए रखें। महापुरुषों की जीवनगाथा सुनाकर उनमें ज्ञान एवं अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। गांवों में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कुआनो पम्प नहर से 285 गांवों के किसान परिवारों को लाभ चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। कुआनो नदी के बाएं तट पर स्थापित इस पम्प नहर की शुरुआत वर्ष 1963-64 में हुई थी। इसकी कुल क्षमता 240 क्यूसेक है और इसमें 60 क्यूसेक क्षमता वाले पांच पम्प स्थापित हैं। लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस पम्प नहर के अंतर्गत 19 माइनर हैं। इनके माध्यम से संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परियोजना से लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। 17.66 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण के लिए 17.66 करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित की गई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया गया। आधुनिकीकरण के तहत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत कर 33/11 केवी किया गया। इसके साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इन कार्यों से पम्प नहर की संचालन क्षमता में सुधार हुआ है। विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के बाद लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे करीब 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। समारोह में ड्रेनेज खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का लोकार्पण

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक गणेश चंद चौहान ने किया उद्घाटन, कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुई बहाल
संत कबीर नगर। 
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया। गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड-2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं और बेटियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया, जो अभी तक किसी कारणवश वंचित हैं।
बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कार पर दिया संदेश
स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनसे संवाद बनाए रखें। महापुरुषों की जीवनगाथा सुनाकर उनमें ज्ञान एवं अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। गांवों में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कुआनो पम्प नहर से 285 गांवों के किसान परिवारों को लाभ
चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। कुआनो नदी के बाएं तट पर स्थापित इस पम्प नहर की शुरुआत वर्ष 1963-64 में हुई थी। इसकी कुल क्षमता 240 क्यूसेक है और इसमें 60 क्यूसेक क्षमता वाले पांच पम्प स्थापित हैं।
लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस पम्प नहर के अंतर्गत 19 माइनर हैं। इनके माध्यम से संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परियोजना से लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।
17.66 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण
वित्तीय वर्ष 2025-26 में चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण के लिए 17.66 करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित की गई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया गया।
आधुनिकीकरण के तहत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत कर 33/11 केवी किया गया। इसके साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इन कार्यों से पम्प नहर की संचालन क्षमता में सुधार हुआ है।
विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के बाद लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे करीब 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
समारोह में ड्रेनेज खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम सहित दो घायल, जिला अस्पताल रेफर घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया, जहां से मासूम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पहली घटना में घघसरा गांव निवासी 25 वर्षीय विरेन्द्र सिंह किसी काम से सहजनवां जा रहे थे। तिलौरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।दूसरी घटना में ग्राम पाली निवासी जयसिंह की 7 वर्षीय बेटी सिद्धि घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से सिद्धि के सिर और आंख में गंभीर चोट लग गई।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    4
    अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम सहित दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया, जहां से मासूम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पहली घटना में घघसरा गांव निवासी 25 वर्षीय विरेन्द्र सिंह किसी काम से सहजनवां जा रहे थे। तिलौरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।दूसरी घटना में ग्राम पाली निवासी जयसिंह की 7 वर्षीय बेटी सिद्धि घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से सिद्धि के सिर और आंख में गंभीर चोट लग गई।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.