Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
Shreyash Pandey
बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo1
- गोरखपुर शिल्पकार उर्दू के अनन्य प्रेमी मोहम्मद हामिद अली की पुण्यतिथि पर सेमिनार पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ गुरविंदर बांगा साहब शायर ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये l मोहम्मद हामिद अली साहब के पुराने दोस्त वरिष्ठ पत्रकार जमीर अहमद उर्फ पयाम साहब ने उनकी याद में कुछ कलाम पेश किये कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई फररुख जमाल साहब ने किया साजिद अली मेमोरियल कमेटी के सेक्रेटरी महबूब सईद हारिस साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान साहब वरिष्ठ पत्रकार इंकलाब अख़बार के सिटी इनचार्ज मोहम्मद आतिफ साहब से खुशनुमा माहौल में मुलाकात हुई l3
- गोरखपुर में सपा नेता की हिरासत पर तनवीर अहमद सनी का अखिलेश यादव पर हमला गोरखपुर में सपा नेता की हिरासत पर तनवीर अहमद सनी का अखिलेश यादव पर हमला गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को हिरासत में लिए जाने के मामले पर राष्ट्रीय प्रजा राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर अहमद सनी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। तनवीर अहमद सनी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव समाज के लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि PDA का सही मतलब क्या होता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को किसी भी मुद्दे पर बयान देने से पहले अपनी नीति और विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए।1
- बुर्के की आड़ में जेवर पर हाथ साफ, 16 लाख के सोने के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार राजघाट पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी पुत्री बच्चन, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक फर्म में सोने के जेवरों के स्टॉक का मिलान किया जा रहा था। इस दौरान 18 कैरेट के जेवर कम मिले। फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो 6 सितंबर को एक महिला बुर्का पहनकर दुकान में पहुंची और मौका पाकर जेवरों का एक पैकेट चोरी करते हुए दिखाई दी। मामले में 11 सितंबर को राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से भी लखनऊ के चौक और गोरखपुर के बांसगांव थाने में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। राजघाट का वर्तमान मामला मिलाकर उसके खिलाफ तीन मुकदमे सामने आए हैं। इस कार्रवाई में बसंतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय और पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्रवाई थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।1
- उरुवा के ग्रामीण बैंक में लगी आगः शॉर्ट सर्किट से सीसीटीवी कैमरे का बोर्ड जला, सभी दस्तावेज सुरक्षित रहे रविवार सुबह उरुवा बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में आग लग गई। बैंक बंद होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।आसपास के दुकानदारों ने धुआं देखकर बैंक कर्मचारियों,पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।बैंक प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रविवार को करीब पौने 9 बजे दुकानदारों ने बैंक से धुआं निकलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे कैशियर गौरव जायसवाल और फील्ड अफसर इन्द्रसेन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उरुवा पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी बुलाया गया।दोनों विभागों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।आग शांत होने पर पता चला कि प्रबंधक के केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरे का बोर्ड पूरी तरह जल गया था।इससे पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इस आग से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है और बैंक के सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं।सोमवार को बैंक सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा। थाना प्रभारी उरुवा श्यामदेव चौधरी ने भी बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया,जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सोमवार को शाखा में कामकाज सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।1
- UP Election 2027: गठबंधन में चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक प्रजा राज्य पार्टी! 40-50 सीटों पर दावा | Tanveer Alam1
- उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम में रखीं, रानी लक्ष्मी बाई के जमाने तक संरक्षित हैं कुछ, अंग्रेजों ने तमाम प्रकार को शस्त्रों को गायब किया, बचे खुचे म्यूजियम की शान बढ़ा रहे हैं1
- डायट के प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने का आरोप सिद्धार्थनगर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य उमेश त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आजमगढ़ निवासी हरिलाल यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू कुसुम यादव को संस्कृत विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए गए। शिकायत के आधार पर सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिलाल यादव के मुताबिक, करीब दो साल पहले उमेश त्रिपाठी आजमगढ़ में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी पहचान उमेश त्रिपाठी से हुई। बाद में उमेश त्रिपाठी का तबादला सिद्धार्थनगर हो गया, जहां उन्होंने डायट प्राचार्य का पद संभाला। हरिलाल यादव का आरोप है कि सिद्धार्थनगर आने के बाद उमेश त्रिपाठी ने उनकी बहू को संस्कृत विद्यालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए पहले उनके खाते में पांच लाख रुपये लिए गए। कुछ दिन बाद 15 लाख रुपये नकद देने का आरोप है। इस तरह कुल 20 लाख रुपये लेने के बाद जल्द नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, काफी समय गुजरने के बाद भी उनकी बहू की नौकरी नहीं लगी। जब उन्होंने दी गई रकम वापस मांगी तो पैसे वापस नहीं किए गए। आरोप है कि उन्हें लगातार नौकरी लग जाने का भरोसा दिलाया जाता रहा और इसी बीच काफी समय बीत गया। पैसे वापस नहीं मिलने के बाद हरिलाल यादव ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोतीलाल को सौंपी गई है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1