logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में गूंजेगा हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों दर्शन का आमंत्रण लखनऊ। श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में सुबह 8:30 बजे और शाम 8 बजे आरती होगी, जबकि मंगलवार एवं शनिवार शाम 8:15 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि वे श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन का आमंत्रण मनोज यादव, प्रधान रायपुर काकोरी, लखनऊ की ओर से दिया गया है।

5 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में गूंजेगा हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों दर्शन का आमंत्रण लखनऊ। श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में सुबह 8:30 बजे और शाम 8 बजे आरती होगी, जबकि मंगलवार एवं शनिवार शाम 8:15 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि वे श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन का आमंत्रण मनोज यादव, प्रधान रायपुर काकोरी, लखनऊ की ओर से दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में गूंजेगा हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों दर्शन का आमंत्रण लखनऊ। श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में सुबह 8:30 बजे और शाम 8 बजे आरती होगी, जबकि मंगलवार एवं शनिवार शाम 8:15 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि वे श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन का आमंत्रण मनोज यादव, प्रधान रायपुर काकोरी, लखनऊ की ओर से दिया गया है।
    1
    श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में गूंजेगा हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों दर्शन का आमंत्रण
लखनऊ। श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में सुबह 8:30 बजे और शाम 8 बजे आरती होगी, जबकि मंगलवार एवं शनिवार शाम 8:15 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि वे श्री प्रेम मंदिर दशहरी धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है।
इस धार्मिक आयोजन का आमंत्रण मनोज यादव, प्रधान रायपुर काकोरी, लखनऊ की ओर से दिया गया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एशियाड- 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड; पायलट स्मित बोले- हनुमान चालीसा पढ़कर कॉकपिट खोला; बेकाबू AI की 100 संस्थानों में सेंधमारी एशियाड- 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड; पायलट स्मित बोले- हनुमान चालीसा पढ़कर कॉकपिट खोला; बेकाबू AI की 100 संस्थानों में सेंधमारी
    1
    एशियाड- 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड; पायलट स्मित बोले- हनुमान चालीसा पढ़कर कॉकपिट खोला; बेकाबू AI की 100 संस्थानों में सेंधमारी 

एशियाड- 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड; पायलट स्मित बोले- हनुमान चालीसा पढ़कर कॉकपिट खोला; बेकाबू AI की 100 संस्थानों में सेंधमारी
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर ठाकुरगंज मलाही टोला में पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति मलाही टोला क्षेत्र में जलभराव को लेकर स्थानीय जनता से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर ठाकुरगंज मलाही टोला में पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति मलाही टोला क्षेत्र में जलभराव को लेकर स्थानीय जनता से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️
लखनऊ खबर 

ठाकुरगंज मलाही टोला में पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति
मलाही टोला क्षेत्र में जलभराव को लेकर स्थानीय जनता से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की
ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️
लखनऊ खबर 
ठाकुरगंज मलाही टोला में पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति
मलाही टोला क्षेत्र में जलभराव को लेकर स्थानीय जनता से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा विशाल प्रदेश व्यापी आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जब तक मणिपुरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा अभी सांकेतिक रूप से संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार समय 10:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं एसडीएम के माध्यम मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रमुख मांगों में वेतनमान पे ग्रेड लेवल 5 और वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने की मांग हुई अंतर मंडलीय स्थानांतरण व पदोन्नति सूची भत्तों में वृद्धि के रूप में स्टेशनरी का खर्चा मोटरसाइकिल वाहन भत्ता विशेष भक्तों की पत्रावली पर तत्काल स्वीकृति दी जाए नवनियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र घोषित कर स्थाईकरण किया जाए पटल लम्बूद्धता से मुक्ति तकनीकी पद घोषित करना ग्राम सचिवालय सेक्टर व्यवस्था वहीं समाजसेवी संगठन द्वारा यह भी सुझाव दिया गया यदि एक ग्राम सभा का कार्यभार है तो ठीक है नहीं तो जितनी ग्राम सभा उतना गुना वेतन होना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा इस बात पर भी सहमति बनी सरकार द्वारा निम्नलिखित बातों पर यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बड़े आंदोलन की तैयारी करने में जुटा हुआ है मांगे जायज हैं कोई ऐसी मांग नहीं है जिसको पूरा करने में सरकार का कहीं कोई नुकसान है जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की समूची समझना समस्या है लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया पर भी तीखे सवाल उठे सरकार तत्काल इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो किसानों का नुकसान साथ ही साथ आय जाति निवास मापन क्रिया प्रभावित होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी वही लेखपाल संघ के सदस्यों का कहना था कि हम आईजीआरएस का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे
    2
    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा विशाल प्रदेश व्यापी आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जब तक मणिपुरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा अभी सांकेतिक रूप से संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार समय 10:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं एसडीएम के माध्यम मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रमुख मांगों में वेतनमान पे ग्रेड लेवल 5 और वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने की मांग हुई अंतर मंडलीय स्थानांतरण व पदोन्नति सूची भत्तों में वृद्धि के रूप में स्टेशनरी का खर्चा मोटरसाइकिल वाहन भत्ता विशेष भक्तों की पत्रावली पर तत्काल स्वीकृति दी जाए नवनियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र घोषित कर स्थाईकरण किया जाए पटल लम्बूद्धता  से मुक्ति तकनीकी पद घोषित करना ग्राम सचिवालय सेक्टर व्यवस्था वहीं समाजसेवी संगठन द्वारा यह भी सुझाव दिया गया यदि एक ग्राम सभा का कार्यभार है तो ठीक है नहीं तो जितनी ग्राम सभा उतना गुना वेतन होना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा इस बात पर भी सहमति बनी सरकार द्वारा निम्नलिखित बातों पर यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बड़े आंदोलन की तैयारी करने में जुटा हुआ है मांगे जायज हैं कोई ऐसी मांग नहीं है जिसको पूरा करने में सरकार का कहीं कोई नुकसान है जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की समूची समझना समस्या है लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया पर भी तीखे सवाल उठे सरकार तत्काल इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो किसानों का नुकसान साथ ही साथ आय जाति निवास मापन क्रिया प्रभावित होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी वही लेखपाल संघ के सदस्यों का कहना था कि हम आईजीआरएस का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, प्रधानों से संवाद और लेखपालों के धरने पर भी दिया जवाब लम्भुआ, सुलतानपुर। तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जानकारी ली तथा स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखंड लम्भुआ के ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों और गांवों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधानों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, लम्भुआ तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लेखपाल संघ के संबंध में भी जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लेखपालों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जिलाधिकारी की बाइट में समाधान दिवस, ग्राम प्रधानों के साथ संवाद और लेखपाल संघ के धरने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, प्रधानों से संवाद और लेखपालों के धरने पर भी दिया जवाब

लम्भुआ, सुलतानपुर। तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जानकारी ली तथा स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखंड लम्भुआ के ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों और गांवों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधानों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं, लम्भुआ तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लेखपाल संघ के संबंध में भी जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लेखपालों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जिलाधिकारी की बाइट में समाधान दिवस, ग्राम प्रधानों के साथ संवाद और लेखपाल संघ के धरने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *संपूर्ण समाधान दिवस में 297 शिकायतें रजिस्टर्ड, 35 का मौके पर निस्तारण, DM बोले- गंभीर प्रकरणों की होगी अलग से मॉनिटरिंग* *सुल्तानपुर -* जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आज लंभुआ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि इस दौरान कुल 297 शिकायतें रजिस्टर्ड हुईं। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग की थीं, लेकिन अन्य विभागों की भी काफी शिकायतें आईं। इनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिनमें बिजली सप्लाई जैसी तत्काल निस्तारण वाली शिकायतें प्रमुख थीं। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें बनाकर मौके पर भेजी गई हैं। डीएम ने बताया कि 5-6 ऐसे गंभीर प्रकरण चिह्नित किए गए हैं, जिनकी अलग से मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर शिकायत का निस्तारण दोनों पक्षों को बुलाकर और विस्तृत सुनवाई के बाद ही किया जाए, जहां स्पॉट पर जाने की जरूरत है, वहां स्पॉट पर भी जाकर निस्तारण किया जाए। लेखपाल संघ की हड़ताल पर डीएम ने कहा कि प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते लंभुआ के लेखपाल भी धरने पर बैठे थे। उनकी समस्याएं सुनी गई हैं। उनका ज्ञापन सीएम ऑफिस को आज ही फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। जो समस्याएं जिला स्तर की नहीं हैं, उनका भी जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बारिश से हुए नुकसान पर बोलते हुए डीएम ने कहा कि पिछले तीन दिनों की भारी बरसात से काफी नुकसान हुआ है। कृषि नुकसान और मकान गिरने के मामलों में अब तक 83 लोगों को मुआवजे का पेमेंट रिलीज कर दिया गया है। बाकी पीड़ित तहसील में सीधे एसडीएम से संपर्क करें, रिपोर्ट मिलते ही इमीडिएटली पेमेंट रिलीज किया जाएगा।
    1
    *संपूर्ण समाधान दिवस में 297 शिकायतें रजिस्टर्ड, 35 का मौके पर निस्तारण, DM बोले- गंभीर प्रकरणों की होगी अलग से मॉनिटरिंग*
*सुल्तानपुर -* जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आज लंभुआ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि इस दौरान कुल 297 शिकायतें रजिस्टर्ड हुईं।
उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग की थीं, लेकिन अन्य विभागों की भी काफी शिकायतें आईं। इनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिनमें बिजली सप्लाई जैसी तत्काल निस्तारण वाली शिकायतें प्रमुख थीं। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें बनाकर मौके पर भेजी गई हैं।
डीएम ने बताया कि 5-6 ऐसे गंभीर प्रकरण चिह्नित किए गए हैं, जिनकी अलग से मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर शिकायत का निस्तारण दोनों पक्षों को बुलाकर और विस्तृत सुनवाई के बाद ही किया जाए, जहां स्पॉट पर जाने की जरूरत है, वहां स्पॉट पर भी जाकर निस्तारण किया जाए।
लेखपाल संघ की हड़ताल पर डीएम ने कहा कि प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते लंभुआ के लेखपाल भी धरने पर बैठे थे। उनकी समस्याएं सुनी गई हैं। उनका ज्ञापन सीएम ऑफिस को आज ही फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। जो समस्याएं जिला स्तर की नहीं हैं, उनका भी जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
बारिश से हुए नुकसान पर बोलते हुए डीएम ने कहा कि पिछले तीन दिनों की भारी बरसात से काफी नुकसान हुआ है। कृषि नुकसान और मकान गिरने के मामलों में अब तक 83 लोगों को मुआवजे का पेमेंट रिलीज कर दिया गया है। बाकी पीड़ित तहसील में सीधे एसडीएम से संपर्क करें, रिपोर्ट मिलते ही इमीडिएटली पेमेंट रिलीज किया जाएगा।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *चांदा में नवजात की मौत पर बवाल, झोलाछाप पर गंभीर आरोप* *परिजनों की पुलिस से नोकझोंक* *चांदा,सुलतानपुर।* चांदा कस्बे में संचालित न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में शुक्रवार सुबह डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं प्रसूता की मां ने कथित रूप से इलाज करने वाले वीके शुक्ला पर बच्चेदानी निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के सोवनसा निवासी बृजेश निषाद की पत्नी अंजली निषाद इन दिनों अपने मायके चांदा में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा प्रसव था। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीके शुक्ला का विरोध किया। आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वीके शुक्ला को डायल-112 की गाड़ी में बैठाया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ लम्भुआ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। उधर, प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मामले में परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल में उपचार के दौरान वास्तव में किस स्तर की लापरवाही हुई और प्रसूता की हालत तथा नवजात की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा। घटना के बाद चांदा कस्बे में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगले अपडेट के लिए जुड़े रहें—मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचाई जाएगी।
    1
    *चांदा में नवजात की मौत पर बवाल, झोलाछाप पर गंभीर आरोप*
*परिजनों की पुलिस से नोकझोंक*
*चांदा,सुलतानपुर।* चांदा कस्बे में संचालित न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में शुक्रवार सुबह डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं प्रसूता की मां ने कथित रूप से इलाज करने वाले वीके शुक्ला पर बच्चेदानी निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के सोवनसा निवासी बृजेश निषाद की पत्नी अंजली निषाद इन दिनों अपने मायके चांदा में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा प्रसव था। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई।
नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीके शुक्ला का विरोध किया। आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वीके शुक्ला को डायल-112 की गाड़ी में बैठाया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ लम्भुआ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
उधर, प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
मामले में परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल में उपचार के दौरान वास्तव में किस स्तर की लापरवाही हुई और प्रसूता की हालत तथा नवजात की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।
घटना के बाद चांदा कस्बे में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
अगले अपडेट के लिए जुड़े रहें—मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचाई जाएगी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • थाना कुड़वार पुलिस नें पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* *दिनाँक-03.10.2026* *जनपद सुलातनपुर* *थाना कुड़वार पुलिस नें पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कुड़वार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0186/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में वादी मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर में दिनांक 25.06.2026 को मु0अ0सं0 0186/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया विवेचना से धारा 87/64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जने पर बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। *अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र विशनूतांती को गिरफ्तार* कर मा0 न्यायालय पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-* अभिषेक कुमार पुत्र विशनूतांती निवासी ग्राम दिलावरपुर बैरिया थाना अमदाबाद जनपद कटिहार बिहार प्रान्त उम्र करीब 20 वर्ष । *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 1. उ0नि0 दिनेश यादव थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर 2. का0 अमरजीत यादव (चीता दस्ता) थाना कुड़वार ,सुलतानपुर 3. का0 हरविजय थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर
    1
    थाना कुड़वार पुलिस नें पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*दिनाँक-03.10.2026*
*जनपद सुलातनपुर*
*थाना कुड़वार पुलिस नें पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं  क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कुड़वार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0186/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक कुमार  को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में वादी मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर में दिनांक 25.06.2026 को मु0अ0सं0 0186/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया विवेचना से धारा 87/64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जने पर बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। *अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र विशनूतांती को गिरफ्तार* कर मा0 न्यायालय पेश किया गया ।   
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*  अभिषेक कुमार पुत्र विशनूतांती निवासी ग्राम दिलावरपुर बैरिया थाना अमदाबाद जनपद कटिहार बिहार प्रान्त उम्र करीब 20 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 
1.	उ0नि0 दिनेश यादव थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर
2.	का0 अमरजीत यादव (चीता दस्ता) थाना कुड़वार ,सुलतानपुर
3.	का0 हरविजय  थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.