चतरा: पुलिस ने शराब तस्करों को दिया बड़ा झटका, बिहार झारखंड सीमा पर 8 लाख की अवैध शराब लदी पिकअप जब्त। चतरा पुलिस ने बिहार-झारखंड बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में तस्करी की जा रही करीब 8 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है।एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। जोरी थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो ऊपर रखे जूट के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर सीमावर्ती इलाके का फायदा उठाकर शराब खपाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
चतरा: पुलिस ने शराब तस्करों को दिया बड़ा झटका, बिहार झारखंड सीमा पर 8 लाख की अवैध शराब लदी पिकअप जब्त। चतरा पुलिस ने बिहार-झारखंड बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में तस्करी की जा रही करीब 8 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है।एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। जोरी थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो ऊपर रखे जूट के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर सीमावर्ती इलाके का फायदा उठाकर शराब खपाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
- हज़ारीबाग़ में हाल ही में हुई तीन निर्मम हत्याओं की जांच को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष व सदस्यगण घटना स्थल पर पहुँचे।1
- पुल का निर्माण कछुआ चाल से होने से ग्रामीण परेशान गया जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत मदार नाला पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।लेकिन पुल निर्माण कार्य कछुआ के चाल से होने से ग्रामीण परेशान हैं।ग्रामीण रमेश यादव,राजेंद्र रिकियाशन,विंदेश्वर यादव,उपेन्द्र यादव,हीरा सिंह ने बताया कि यहां पूराना पुल तोड़कर नया पुल का निर्माण किया जा रहा है।लेकिन पुल का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है।पुल का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ करीब एक महीना हो गया है।लेकिन अभी तक बेस में छड़ बांध कर छोड़ दिया गया है।पुल धीमी गति से करने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करने पड़ रहा है।इस रास्ते से प्रति दिन सैकड़ों लोगों व विद्यार्थियों का आवागन करना होता है।हल्के बारिश हो जाने पर लोगों को आना जाना मुश्किल हो जाता है। जिससे विद्यार्थियों का पढ़ाई बाधित हो रही है।1
- नाम #राजा विश्वकर्मा, ग्राम @ बिलौटी, पोस्ट @ बैजू बीघा, ब्लॉक @ गुरुआ। हस साल की तरह बारिश जब भी आती हे हमें ऐसा ही देखने को मिलता है। सरकार के द्वारा गांव को शहर का रूप देते देते एक गली ऐसा भी जहां से सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है वहां आज भी जब बारिश होती हे गली नहर में बदल जाती है। बच्चों को स्कूल जाते समय परेशानी उठानी पड़ती हे । बच्चों को खेलने में दिक्कत आती हे, कोई बीमार हो जाए तो डॉक्टर के पास जाना मुश्किल हो जाता हे। बिहार सरकार से अनुरोध हे इसके ऊपर जरूर ध्यान दे।🙏1
- Sis डायरेक्ट भर्ती लेकर आए हैं1
- हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न सिर्फ पत्रकारिता की गरिमा पर हमला है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश भी है। आज प्रेस क्लब हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर इस घटना को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी जोरदार मांग की गई, ताकि मीडिया कर्मी निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। #Hazaribagh #PressClub #JournalistSafety #MediaFreedom #Jharkhand1
- शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट के घटना पर विरोध प्रदर्शन। दोषियों पर करवाई, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग।1
- चतरा जिले के लावालौंग में प्रकृति का कहर देखने को मिला है। मदनडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लावालौंग प्रखंड के मदनडी गांव में दोपहर के वक्त अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में चर रही पशुपालक गणेश यादव की तीन भैंसों पर वज्रपात हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- Post by खबर आप तक1
- *भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर उपायुक्त ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस* उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने बुधवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सम्मिलित है, उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस चरण से पूर्व आम नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे साइट पर जाकर इस सुविधा का उपयोग करते हुए निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी स्वेच्छा से दर्ज करें। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण एवं गणना हेतु विभिन्न अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। इस क्रम में प्रगणकों द्वारा कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी— प्रश्नावली (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना): 1. भवन नंबर (नगर/स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर) 2. जनगणना मकान नंबर 3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री 4.जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री 5.जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री 6.जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य) 7.जनगणना मकान की हालत (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर) 8. परिवार क्रमांक 9. परिवार में सामान्य: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 10. परिवार के मुखिया का नाम 11. परिवार के मुखिया का लिंग 12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है 13. मकान स्वामित्व की स्थिति 14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या 15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या 16. पेयजल का मुख्य स्रोत 17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता 18. प्रकाश का मुख्य स्रोत 19. शौचालय की सुलभता 20. शौचालय का प्रकार 21. गंदे पानी की निकासी 22. स्नानगृह की उपलब्धता 23. रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता 24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन 25. रेडियो/ट्रांजिस्टर 26. टेलीविजन 27. इंटरनेट सुविधा 28. लैपटॉप/कम्प्यूटर 29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन 30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड 31. कार/जीप/वैन 32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज 33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु) उपायुक्त श्री सती ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस कार्य में सहयोग करें। उपायुक्त ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से अपील की कि वे जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। बैठक में प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री हेमन्त सती के अलावे जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला जनगणना समन्वयक नीरज कुमार साहु सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित थे।3