Shuru
Apke Nagar Ki App…
लावालौंग: मदनडी गांव में वज्रपात का कहर, तीन भैंसों की मौत से पशुपालक को लाखों का नुकसान; मुआवजे की मांग। चतरा जिले के लावालौंग में प्रकृति का कहर देखने को मिला है। मदनडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लावालौंग प्रखंड के मदनडी गांव में दोपहर के वक्त अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में चर रही पशुपालक गणेश यादव की तीन भैंसों पर वज्रपात हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Kr Chandan
लावालौंग: मदनडी गांव में वज्रपात का कहर, तीन भैंसों की मौत से पशुपालक को लाखों का नुकसान; मुआवजे की मांग। चतरा जिले के लावालौंग में प्रकृति का कहर देखने को मिला है। मदनडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लावालौंग प्रखंड के मदनडी गांव में दोपहर के वक्त अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में चर रही पशुपालक गणेश यादव की तीन भैंसों पर वज्रपात हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- चतरा पुलिस ने बिहार-झारखंड बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में तस्करी की जा रही करीब 8 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है।एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। जोरी थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो ऊपर रखे जूट के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर सीमावर्ती इलाके का फायदा उठाकर शराब खपाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- Post by Hindustan Express News1
- सीएचसी डोभी में चिकित्सक की लापरवाही से युवती की मौत, स्वजन चिकित्सक के निजी चालक पर सुई देने का लगाया आरोप डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभी बाजार स्थित डाक बंगला निवासी निजू प्रसाद केशरी की 23 वर्षीय पुत्री डौली कुमारी को बुधवार की रात्रि करीब दो बजे अचानक तबियत खराब हो गया। इस दौरान आनन फानन में स्वजन सीएचसी डोभी अस्पताल में भर्ती किए। मौजूद चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया सिमटम के आधार पर इलाज किया। गुरुवार की सुबह छह बजे देखा गया कि डौली की मौत हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि अस्पताल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर दल बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया है। बताया गया आवेदन के आधार पर दोषी लोगो पर कार्रवाई की जाएगी।4
- “इस वीडियो में राशन वितरण में हो रही बड़ी गड़बड़ी का खुलासा किया गया है, जहाँ सरकार की नई मशीन व्यवस्था को भी गलत तरीके से इस्तेमाल करके लाभुकों को कम अनाज दिया जा रहा है। अगर आपके इलाके में भी ऐसा हो रहा है तो आवाज उठाइए और शिकायत जरूर करें। #RationScam #PDS #Corruption #Awareness #India”1
- जैसे ही शाम ढली और रात 8 बजे से कलकत्ता में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा शुरू हो गया, टीएमसी ने एक वीडियो जारी किया, उसमें देखा गया वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोग जो है वह स्ट्रांग रूम में घुसे हुए हैं। इसके बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। पूरी वीडियो पूरी सच्चाई बयान करता है। बाकी अब इलेक्शन कमीशन कह रहा है कि स्ट्रांग रूम बिलकुल सेफ है। तो फिर यह लोग कौन है जो घुसे हुआ है .1
- पत्रकारों से मारपीट पर प्रेस क्लब हजारीबाग का विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन1
- -- -- डिस्टिक मोड़ चौक पर घंटे भर प्रदर्शन, मंत्री माफी मांगो और हमलावर को गिरफ्तार करो के लगे नारे हजारीबाग। बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग के दो पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को जिले के हजारीबाग प्रेस क्लब ने शहर के डिस्टिक मोड़ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक से दो घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए, जिनमें घटना को लेकर गहरा आक्रोश साफ तौर पर नजर आया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने हमलावर युवक की शीघ्र गिरफ्तारी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। मंत्री माफी मांगो और दोषी को गिरफ्तार करो जैसे नारों से पूरा चौक गूंजता रहा पत्रकारों का आरोप है कि जिस समय यह हमला हुआ, उस दौरान मंत्री स्वयं मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद उन्होंने न तो घटना पर कोई संवेदना प्रकट की और न ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उल्टे, उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि पत्रकारों का धंधा उनकी टीआरपी से चलता है इसको लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी है प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने इस बयान को न केवल अपमानजनक बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया। उनका कहना था कि इस तरह की भाषा एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक विशेष बात यह रही कि पत्रकारों ने आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी। सड़क पर प्रदर्शन के बावजूद यातायात को पूरी तरह बाधित नहीं किया गया। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध आम जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि हमलावर युवक और मंत्री के रवैये के खिलाफ है। मौके पर मौजूद हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और सचिव दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री की मौजूदगी में घटना होना और उसके बाद भी चुप्पी साध लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि मंत्री इरफान अंसारी अविलंब सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और संबंधित अधिकारियों को हमलावर की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दें। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगी जाती, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पत्रकारिता की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ी है, जिससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- सिमरिया टंडवा रोड स्थित मुरवे शोभा लाइन होटल के पास गुरुवार की शाम टर्बो वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक महिला बिक्की देवी 45 वर्षीय पति स्व सीटन भुइयां कटिया गांव की रहने वाली थी. घायलवस्था में परिजन व ग्रामीण आनन फानन में रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवज़ा देने व ट्रक चालक के खिलाफ करवाई करने की मांग को लेकर शव के साथ सिमरिया टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम से वाहनों की कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार महिला अपने पुत्र राजेश कुमार के साथ ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने गयी हुई थी. वहां से पैसा निकाल कर वापस घर जा रही थी. इस दौरान टंडवा की ओर से आ रहे टर्बो वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम छा गया है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था.1