logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

14 hrs ago
user_चंदन भइया
चंदन भइया
Farmer त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रीवा में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, मचा हड़कंप रीवा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विगत दिनों पुलिस लाइन कॉलोनी से कई गाड़ियों की चोरी का मामला सामने आया था, जिनमें कुछ पुलिसकर्मियों की निजी मोटरसाइकिलें भी शामिल थीं। इस मामले में रीवा जिले की जवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियां बरामद कर लीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बरामदगी के बाद जवा पुलिस ने मामले की जानकारी बिछिया पुलिस को दी और आरोपियों को वाहन सहित बिछिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीनों आरोपियों में से एक आरोपी बिछिया पुलिस की हिरासत से हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस हिरासत से आरोपी आखिर कैसे फरार हुआ? क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? (चंदन भइया, पत्रकार)
    1
    रीवा में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, मचा हड़कंप
रीवा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विगत दिनों पुलिस लाइन कॉलोनी से कई गाड़ियों की चोरी का मामला सामने आया था, जिनमें कुछ पुलिसकर्मियों की निजी मोटरसाइकिलें भी शामिल थीं।
इस मामले में रीवा जिले की जवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियां बरामद कर लीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
बरामदगी के बाद जवा पुलिस ने मामले की जानकारी बिछिया पुलिस को दी और आरोपियों को वाहन सहित बिछिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
तीनों आरोपियों में से एक आरोपी बिछिया पुलिस की हिरासत से हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया।
आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हालांकि, इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस हिरासत से आरोपी आखिर कैसे फरार हुआ?  क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? (चंदन भइया, पत्रकार)
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Farmer त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रीवा/मनगवां। रीवा जिला की तहसील मनगवां के अंतर्गत आने वाली गढ़ उप-तहसील इन दिनों कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अधिवक्ता संघ मनगवां के सचिव बृजेंद्र सिंह ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहाँ आम जनता को न्याय और समाधान के बजाय केवल “तारीख” और असुविधाएं मिल रही हैं, जिससे पक्षकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शासकीय स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह के अनुसार गढ़ स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की बहुमूल्य भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार को साक्ष्यों सहित शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से बाहर कर दिया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि यह स्थिति प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच संभावित मिलीभगत की ओर संकेत करती है। रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें ‘गायब’ तहसील कार्यालय के भीतर भी गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संघ के अनुसार कई महत्वपूर्ण मामलों की फाइलें रिकॉर्ड रूम से रहस्यमय ढंग से गायब हो रही हैं। कई प्रकरणों का रजिस्टर में विधिवत इंद्राज नहीं किया जा रहा और न ही सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। गायब दस्तावेजों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से कार्यालय की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यालय समय का पालन नहीं, ग्रामीण परेशान सरकारी नियमों के अनुसार तहसील कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है, लेकिन आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कार्यालय पहुंचते हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग घंटों इंतजार करने के बाद बिना काम के लौटने को मजबूर हैं। इससे राजस्व संबंधी अनेक प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। गढ़-नईगढ़ी मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या तहसील कार्यालय के बाहर भी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। गढ़-नईगढ़ी रोड पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित रहता है। लगातार लगने वाले जाम से आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नायब तहसीलदार की चुप्पी, एसडीएम को शिकायत इन आरोपों के संबंध में जब नायब तहसीलदार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अधिवक्ता संघ का कहना है कि मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को भी की गई है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
    2
    रीवा/मनगवां। रीवा जिला की तहसील मनगवां के अंतर्गत आने वाली गढ़ उप-तहसील इन दिनों कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अधिवक्ता संघ मनगवां के सचिव बृजेंद्र सिंह ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहाँ आम जनता को न्याय और समाधान के बजाय केवल “तारीख” और असुविधाएं मिल रही हैं, जिससे पक्षकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
शासकीय स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप
अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह के अनुसार गढ़ स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की बहुमूल्य भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार को साक्ष्यों सहित शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से बाहर कर दिया गया।
अधिवक्ता का आरोप है कि यह स्थिति प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच संभावित मिलीभगत की ओर संकेत करती है।
रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें ‘गायब’
तहसील कार्यालय के भीतर भी गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संघ के अनुसार कई महत्वपूर्ण मामलों की फाइलें रिकॉर्ड रूम से रहस्यमय ढंग से गायब हो रही हैं। कई प्रकरणों का रजिस्टर में विधिवत इंद्राज नहीं किया जा रहा और न ही सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं।
गायब दस्तावेजों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से कार्यालय की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कार्यालय समय का पालन नहीं, ग्रामीण परेशान
सरकारी नियमों के अनुसार तहसील कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है, लेकिन आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कार्यालय पहुंचते हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग घंटों इंतजार करने के बाद बिना काम के लौटने को मजबूर हैं। इससे राजस्व संबंधी अनेक प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं।
गढ़-नईगढ़ी मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या
तहसील कार्यालय के बाहर भी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। गढ़-नईगढ़ी रोड पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित रहता है। लगातार लगने वाले जाम से आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नायब तहसीलदार की चुप्पी, एसडीएम को शिकायत
इन आरोपों के संबंध में जब नायब तहसीलदार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अधिवक्ता संघ का कहना है कि मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को भी की गई है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
    user_विंध्य वसुंधरा समाचार
    विंध्य वसुंधरा समाचार
    Local News Reporter मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Brijlal kushwaha
    1
    Post by Brijlal kushwaha
    user_Brijlal kushwaha
    Brijlal kushwaha
    Voice of people Sirmour, Rewa•
    12 hrs ago
  • चित्रकूट | राजापुर | यमुना नदी चित्रकूट जनपद के राजापुर क्षेत्र स्थित यमुना पुल पर गुरुवार को एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की बाउंड्री वाल तक जा पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ⚠️ पुल से नीचे गिर सकता था ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रैक्टर एक कदम और आगे बढ़ जाता तो सीधे यमुना नदी में गिर सकता था, जिससे चालक की जान जाना तय मानी जा रही थी। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और समय पर नियंत्रण ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। 🗣️ चीख-पुकार, राहगीरों में दहशत घटना के समय पुल पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही और ओवरलोडिंग लगातार खतरा बनी हुई है। ❓ प्रशासन पर उठे सवाल घटना के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं— 👉 क्या पुल पर ओवरलोड वाहनों की जांच होती है? 👉 भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण क्यों नहीं? ग्रामीणों ने मांग की है कि यमुना पुल पर भारी वाहनों की सख्त निगरानी और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    चित्रकूट | राजापुर | यमुना नदी
चित्रकूट जनपद के राजापुर क्षेत्र स्थित यमुना पुल पर गुरुवार को एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की बाउंड्री वाल तक जा पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
⚠️ पुल से नीचे गिर सकता था ट्रैक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रैक्टर एक कदम और आगे बढ़ जाता तो सीधे यमुना नदी में गिर सकता था, जिससे चालक की जान जाना तय मानी जा रही थी।
लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और समय पर नियंत्रण ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।
🗣️ चीख-पुकार, राहगीरों में दहशत
घटना के समय पुल पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही और ओवरलोडिंग लगातार खतरा बनी हुई है।
❓ प्रशासन पर उठे सवाल
घटना के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं—
👉 क्या पुल पर ओवरलोड वाहनों की जांच होती है?
👉 भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण क्यों नहीं?
ग्रामीणों ने मांग की है कि यमुना पुल पर भारी वाहनों की सख्त निगरानी और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_RAJ BAHADUR SINGH
    RAJ BAHADUR SINGH
    Local News Reporter मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shivnaresh प्रजापति
    1
    Post by Shivnaresh प्रजापति
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    पत्रकार Chail, Kaushambi•
    10 hrs ago
  • कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड नेवादा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनशिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ता से वार्ता दर्ज न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई की जाए और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में मिलने वाली शिकायतों को भी आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), स्थापना लिपिक एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभागार कक्ष में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। इस मौके पर मनोज वर्मा उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टैग:
    1
    कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड नेवादा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनशिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ता से वार्ता दर्ज न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई की जाए और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में मिलने वाली शिकायतों को भी आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), स्थापना लिपिक एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभागार कक्ष में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा।
इस मौके पर मनोज वर्मा उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
टैग:
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में चली लाठी डंडा व कुल्हाड़ी जिसमें घायल हुए तीन लोग* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना चरवा क्षेत्र अन्तर्गत चौकी बरियावा हल्का रामनगर जलालपुर साना गांव निवासी निरोत्तम सुबह करीब सात बजे अपनी भैस का दूध दुह रहे थे तभी अचानक पड़ोस के कंचन व गुलाब पुत्रगण लौटन व ओमप्रकाश , गोलू पुत्रगण कंचन , अरविन्द, ननका पुत्रगण गुलाब एकराय हो कर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी , लोहे कि राड , और कंचन अपनी लायसेंसी रायफल लेकर आया और निरोत्तम को गाली गलौज करने लगा और जान से मारने के इरादे से कंचन ने अपनी रायफल ताना तभी निरोत्तम अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर के अंदर घुसकर मारने लगे तभी बचाने के लिए भैरव व पुरुषोत्तम बीच बचाव किया तो उनको भी मारने लगे तो निरोत्तम की पत्नी ने डायल 112 को मामले कि सुचना फोन से दिया जब पुलिस आई तब जाकर प्रार्थी के लड़कों की जान बची और जाते समय विपक्षी गाली गलौज करते हुए बोले कि अगर दोबारा कही मिल जाओ गे तो जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल इलाज के लिए भेज दिया गया है और प्रार्थी ने चरवा थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है
    1
    *पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में चली लाठी डंडा व कुल्हाड़ी जिसमें घायल हुए तीन लोग*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना चरवा क्षेत्र अन्तर्गत चौकी बरियावा हल्का रामनगर जलालपुर साना गांव निवासी निरोत्तम सुबह करीब सात बजे अपनी भैस का दूध दुह रहे थे तभी अचानक पड़ोस के कंचन व गुलाब पुत्रगण लौटन व ओमप्रकाश , गोलू पुत्रगण  कंचन , अरविन्द, ननका पुत्रगण गुलाब एकराय हो कर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी , लोहे कि राड , और कंचन अपनी लायसेंसी रायफल लेकर आया और निरोत्तम को गाली गलौज करने लगा और जान से मारने के इरादे से कंचन ने अपनी रायफल ताना तभी निरोत्तम अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर के अंदर घुसकर मारने लगे तभी बचाने के लिए भैरव व पुरुषोत्तम बीच बचाव किया तो उनको भी  मारने लगे तो निरोत्तम की पत्नी ने डायल 112 को मामले कि सुचना फोन से दिया जब पुलिस आई तब जाकर प्रार्थी के लड़कों की जान बची और जाते समय विपक्षी गाली गलौज करते हुए बोले कि अगर दोबारा कही मिल जाओ गे तो जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल इलाज के लिए भेज दिया गया है और प्रार्थी ने चरवा थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
    1
    जवा डकैती कांड में नया मोड़, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Farmer त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.