logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे पर चेकिंग के दौरान 981 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक पिकअप छोड़कर फरार प्रयागराज। गंगानगर जोन के थरवई थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 981 लीटर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब 109 पेटियों में रखी हुई थी। टीम ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन को चालू हालत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात थरवई पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब लदी एक सफेद रंग की पिकअप कानपुर-वाराणसी हाईवे से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल आबकारी विभाग को जानकारी दी और संयुक्त टीम ने कटियाही के पास हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर हाईवे के नीचे की ओर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर 109 पेटियों में कुल 981 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी में 750 एमएल की 552 बोतलें, 375 एमएल की 600 बोतलें और 180 एमएल की 1824 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन संख्या UP 32 KN 2432 को कब्जे में ले लिया। मामले में थाना थरवई में मुकदमा संख्या 215/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम और धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, डीसीपी गंगानगर व एडीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी थरवई के नेतृत्व में की गई। टीम में थाना प्रभारी पंकज सिंह, आबकारी निरीक्षक अभिषेक, राकेश कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय समेत पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Ashwni Kumar
Ashwni Kumar
Photographer फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
43f695f9-9693-40e6-bbbd-579540a3e463

हाईवे पर चेकिंग के दौरान 981 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक पिकअप छोड़कर फरार प्रयागराज। गंगानगर जोन के थरवई थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 981 लीटर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब 109 पेटियों में रखी हुई थी। टीम ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन को चालू हालत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात थरवई पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब लदी एक सफेद रंग की पिकअप कानपुर-वाराणसी हाईवे से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल आबकारी विभाग को जानकारी दी और संयुक्त टीम ने कटियाही के पास हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर हाईवे के नीचे की ओर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर 109 पेटियों में कुल 981 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी में 750 एमएल की 552 बोतलें, 375 एमएल की 600 बोतलें और 180 एमएल की 1824 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन संख्या UP 32 KN 2432 को कब्जे में ले लिया। मामले में थाना थरवई में मुकदमा संख्या 215/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम और धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, डीसीपी गंगानगर व एडीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी थरवई के नेतृत्व में की गई। टीम में थाना प्रभारी पंकज सिंह, आबकारी निरीक्षक अभिषेक, राकेश कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय समेत पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
    1
    फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
    user_Sushil kumar patrkar
    Sushil kumar patrkar
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर-एएनएम की अनुपस्थिति का आरोप, प्रसूता महिलाओं की बढ़ी परेशानी प्रयागराज/फूलपुर। हड़िया तहसील के सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मलेथुआ ग्राम सभा स्थित संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर डॉक्टर और एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम सविता राय के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने के बावजूद एएनएम नियमित रूप से केंद्र पर नहीं रहतीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कथित अनियमित उपस्थिति से इन योजनाओं का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच कराने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सौरभ रावत ने बताया कि संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएनएम वहां नहीं बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि गर्भवती और प्रसूता महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
    1
    संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर-एएनएम की अनुपस्थिति का आरोप, प्रसूता महिलाओं की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज/फूलपुर। हड़िया तहसील के सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मलेथुआ ग्राम सभा स्थित संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर डॉक्टर और एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम सविता राय के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने के बावजूद एएनएम नियमित रूप से केंद्र पर नहीं रहतीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कथित अनियमित उपस्थिति से इन योजनाओं का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच कराने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सौरभ रावत ने बताया कि संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएनएम वहां नहीं बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि गर्भवती और प्रसूता महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
    user_Ashwni Kumar
    Ashwni Kumar
    Photographer फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 75 रूपया चीनी 75 मे पउवा बतावा तनी मोदी जी चाय पियल जाइ की पउवा #fecebookreels #viralvideo #Foryou #NonFallowers #trendingvideo
    1
    75 रूपया चीनी 75 मे पउवा 
बतावा तनी मोदी जी चाय पियल जाइ की पउवा #fecebookreels #viralvideo #Foryou #NonFallowers #trendingvideo
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लगातार भारी बारिश से ढहा गरीब का कच्चा आशियाना, परिवार बेघर बारा प्रयागराज लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बारा थाना क्षेत्र की गौहानी ग्राम सभा में एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। भारी बारिश के चलते गुड्डू प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। बताया जाता है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की बांस-बल्ली और खपरैल कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की है।
    1
    लगातार भारी बारिश से ढहा गरीब का कच्चा आशियाना, परिवार बेघर
बारा प्रयागराज 
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बारा थाना क्षेत्र की गौहानी ग्राम सभा में एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। भारी बारिश के चलते गुड्डू प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
बताया जाता है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की बांस-बल्ली और खपरैल कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आस्था और उल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, या नबी की सदाओं से गूंज उठा संगम शहर राजेश सरकार प्रयागराज। संगम नगरी में 11 रबीउल अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस अकीदत और बेहद उल्लास के साथ निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में निकले इस मुख्य जुलूस में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस महकमा मुस्तैद दिखा।
    1
    आस्था और उल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, या नबी की सदाओं से गूंज उठा संगम शहर
राजेश सरकार 
प्रयागराज। संगम नगरी में 11 रबीउल अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस अकीदत और बेहद उल्लास के साथ निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में निकले इस मुख्य जुलूस में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस महकमा मुस्तैद दिखा।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में गिरा पुराना पीपल का पेड़ प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लीलापुर कला गांव स्थित श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ काफी वर्षों पुराना बताया जा रहा है और मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ था। पेड़ गिरने की घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हलचल का माहौल रहा। संयोग से घटना के समय पेड़ के आसपास कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना होने के कारण समय के साथ कमजोर हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ का तना और उसकी शाखाएं मंदिर परिसर में गिरने से वहां आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की ओर से गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पीपल का यह पेड़ लंबे समय से मंदिर परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। धार्मिक महत्व के कारण स्थानीय लोगों की इससे विशेष आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ के गिरने से ग्रामीणों में निराशा भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मंदिर परिसर में गिरे पेड़ के तने और डालियों को शीघ्र हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर को जल्द व्यवस्थित किया जा सके।
    1
    श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में गिरा पुराना पीपल का पेड़
प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लीलापुर कला गांव स्थित श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ काफी वर्षों पुराना बताया जा रहा है और मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ था।
पेड़ गिरने की घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हलचल का माहौल रहा। संयोग से घटना के समय पेड़ के आसपास कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना होने के कारण समय के साथ कमजोर हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ का तना और उसकी शाखाएं मंदिर परिसर में गिरने से वहां आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की ओर से गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पीपल का यह पेड़ लंबे समय से मंदिर परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। धार्मिक महत्व के कारण स्थानीय लोगों की इससे विशेष आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ के गिरने से ग्रामीणों में निराशा भी देखने को मिली।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मंदिर परिसर में गिरे पेड़ के तने और डालियों को शीघ्र हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर को जल्द व्यवस्थित किया जा सके।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज: झूंसी के राधे कृष्णा मंदिर से जुड़ी सड़क बदहाल, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा मंदिर को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सामने बसंत हॉस्पिटल होने के बावजूद सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। वीडियो में सड़क पर जमा पानी और खराब सड़क की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पानी भरे गड्ढों से होकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग राधे कृष्णा मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ता है और आसपास के लोगों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय समस्या बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, गड्ढों की मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति सुधारता है।
    1
    प्रयागराज: झूंसी के राधे कृष्णा मंदिर से जुड़ी सड़क बदहाल, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान
प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा मंदिर को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सामने बसंत हॉस्पिटल होने के बावजूद सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
वीडियो में सड़क पर जमा पानी और खराब सड़क की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पानी भरे गड्ढों से होकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग राधे कृष्णा मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ता है और आसपास के लोगों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय समस्या बढ़ जाती है।
लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, गड्ढों की मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति सुधारता है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार
    1
    पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.