Shuru
Apke Nagar Ki App…
फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
Sushil kumar patrkar
फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से1
- संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर-एएनएम की अनुपस्थिति का आरोप, प्रसूता महिलाओं की बढ़ी परेशानी प्रयागराज/फूलपुर। हड़िया तहसील के सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मलेथुआ ग्राम सभा स्थित संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर डॉक्टर और एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम सविता राय के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने के बावजूद एएनएम नियमित रूप से केंद्र पर नहीं रहतीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कथित अनियमित उपस्थिति से इन योजनाओं का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच कराने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सौरभ रावत ने बताया कि संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएनएम वहां नहीं बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि गर्भवती और प्रसूता महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।1
- मंदिर में हंगामा: बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट, वीआईपी एंट्री को लेकर हुआ विवाद। कर्नाटक के तुमकुरु ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या मांड्या जिले के श्रीरंगपटना तालुक स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। मंदिर के गर्भग्रह में वीआईपी एक्सेस की मांग को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भारी भीड़ का हवाला देते हुए 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इस पर ऐश्वर्या ने विधायक की बेटी होने का धौंस दिखाते हुए बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर ऐश्वर्या ने महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर ने भी पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।1
- पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार1
- प्रयागराज में जलभराव को लेकर हरिकृष्ण शुक्ला ने उठाए सवाल, बोले - हर साल खर्च के बाद भी समाधान क्यों नहीं प्रयागराज प्रयागराज की जलभराव समस्या पर वरिष्ठ अधिवक्ता, किसान पुत्र एवं राष्ट्र चिंतक आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने शासन-प्रशासन से गंभीरता से ध्यान देने की अपील किया है और कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रयागराज, यमुनापार,गंगापार सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रयास होना चाहिए, लेकिन शहर में हर बरसात में जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले सामान्य व्यक्ति भी अपने घर की मरम्मत करा लेता है ताकि वर्षा में परेशानी न हो।जब शासन प्रशासन को पहले से पता है कि प्रयागराज में जल भराव होता है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं होता गुरुजी ने सवाल उठाया कि नगर निगम, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों में विकास और मरम्मत के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च होता है, लेकिन समस्या हर वर्ष जस की तस बनी रहती है।धन खर्च होने के बाद भी समाधान न होना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- युवक का अपरहण कर 70 किलोमीटर कार से घुमाया,दो गिरफ्तार प्रयागराज: झूसी के अंदावा में एक युवक को कार में खींचकर अगवा करने के बाद करीब 70 किमी तक घुमाया गया। रास्ते भर उसे असलहे की बट से पीटा गया। बाद में घेराबंदी की भनक लगने पर छोड़ दिया,पुलिस ने कार सहित तीन लड़को क़ो हिरासत मे ले लिया हैं और दो असलहे भी बरामद हुए हैं,झूसी पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछ ताछ कर रही हैं,जानकारी के अनुसार गेमिंग ऐप मे पैसा हारने पर युवक क़ो झूसी के अंदावा से अगवा कर लिया गया था,पीड़ित युवक धूमन गंज का रहने वाला हैं,पुलिस ने शिवम सिंह को सकुशल बरामद कर लिया,सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।1
- जो सम्मान के होता है जब उसे उसकी बहादुरी के लिए इनाम मिलता है तो ख़ुशी होती है, 15 अगस्त के मौके पर इस बहादुर सिपाही को कप्तान नीरज कुमार जादोन ने के द्वारा किया गया सम्मानित मिला इनाम। जो सम्मान के होता है जब उसे उसकी बहादुरी के लिए इनाम मिलता है तो ख़ुशी होती है, 15 अगस्त के मौके पर इस बहादुर सिपाही को कप्तान नीरज कुमार जादोन ने के द्वारा किया गया सम्मानित मिला इनाम। नवंबर 2025 में अलीगढ़ जिले के टप्पल थाने में तैनात सिपाही देव दीक्षित पर जलालपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका को पकड़ने के दौरान जानलेवा हमला हुआ। आरोपी शाका ने सिपाही को तीन गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की मुख्य बातेंतारीख: 9 नवंबर 2025स्थान: जलालपुर गांव, टप्पल थाना क्षेत्र, अलीगढ़घायल सिपाही: देव दीक्षित (टप्पल थाने में तैनात)आरोपी: 50,000 रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाकाघटना का विवरणसिपाही देव दीक्षित अपनी पुलिस टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर शाका को गिरफ्तार करने उसके गांव गए थे।पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और अचानक पिस्तौल निकालकर सिपाही पर सीने व पेट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इस जानलेवा हमले में देव दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।बाद में दिसंबर 2025 में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शाका को गिरफ्तार कर लिया था।1
- सड़क हादसे के बाद हंगामा,परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम प्रयागराज: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर पूरी सड़क जाम कर दी। चक्काजाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मौके पर मौजूद एसडीएम और एसीपी से गुहार लगाई। स्थिति को देखते हुए शंकरगढ़,बारा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। अधिकारियों द्वारा परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया गया।3