logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदिर में हंगामा: बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट, वीआईपी एंट्री को लेकर हुआ विवाद। कर्नाटक के तुमकुरु ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या मांड्या जिले के श्रीरंगपटना तालुक स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। मंदिर के गर्भग्रह में वीआईपी एक्सेस की मांग को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भारी भीड़ का हवाला देते हुए 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इस पर ऐश्वर्या ने विधायक की बेटी होने का धौंस दिखाते हुए बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर ऐश्वर्या ने महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर ने भी पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

1 day ago
user_Mohammad Afzal
Mohammad Afzal
Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मंदिर में हंगामा: बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट, वीआईपी एंट्री को लेकर हुआ विवाद। कर्नाटक के तुमकुरु ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या मांड्या जिले के श्रीरंगपटना तालुक स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। मंदिर के गर्भग्रह में वीआईपी एक्सेस की मांग को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भारी भीड़ का हवाला देते हुए 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इस पर ऐश्वर्या ने विधायक की बेटी होने का धौंस दिखाते हुए बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर ऐश्वर्या ने महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर ने भी पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

  • user_User7951
    User7951
    Jehanabad, Bihar
    🤝
    1 day ago
  • user_Rambhajanchoudhary
    Rambhajanchoudhary
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार
    😤
    1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
    1
    फूलपुर तहसील के बगई खुर्द सरपतहा गांव में बारिश की वजह से महिला का गिरा कच्चा मकान हजारों का हुआ नुकसान बाल बाल बच्चे घर के लोग दबने से
    user_Sushil kumar patrkar
    Sushil kumar patrkar
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर-एएनएम की अनुपस्थिति का आरोप, प्रसूता महिलाओं की बढ़ी परेशानी प्रयागराज/फूलपुर। हड़िया तहसील के सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मलेथुआ ग्राम सभा स्थित संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर डॉक्टर और एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम सविता राय के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने के बावजूद एएनएम नियमित रूप से केंद्र पर नहीं रहतीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कथित अनियमित उपस्थिति से इन योजनाओं का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच कराने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सौरभ रावत ने बताया कि संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएनएम वहां नहीं बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि गर्भवती और प्रसूता महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
    1
    संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर-एएनएम की अनुपस्थिति का आरोप, प्रसूता महिलाओं की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज/फूलपुर। हड़िया तहसील के सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मलेथुआ ग्राम सभा स्थित संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर डॉक्टर और एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम सविता राय के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने के बावजूद एएनएम नियमित रूप से केंद्र पर नहीं रहतीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कथित अनियमित उपस्थिति से इन योजनाओं का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच कराने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सौरभ रावत ने बताया कि संदलपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएनएम वहां नहीं बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि गर्भवती और प्रसूता महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
    user_Ashwni Kumar
    Ashwni Kumar
    Photographer फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देने की की कोशिश,नाकाम होने पर ACका पाइप चुराया ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देने की की कोशिश,नाकाम होने पर ACका पाइप चुराया मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद में स्थित ज्वेलरी शॉप कुंदन श्री ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने चोरी करने की कोशिश की जब कर ज्वेलरी शॉप के अंदर नहीं घुस पाए तो उन्होंने एक का नट खोल दिया और निकलने में नाकामयाब रहे इसके बाद उन्होंने AC का पाइप चोरी कर लिया सुबह जब जानकारी मिलते ही कुंदन से ज्वेलर्स के डायरेक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है
    1
    ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देने की की कोशिश,नाकाम होने पर ACका पाइप चुराया

ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देने की की कोशिश,नाकाम होने पर ACका पाइप चुराया
मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद में स्थित ज्वेलरी शॉप कुंदन श्री ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने चोरी करने की कोशिश की जब कर ज्वेलरी शॉप के अंदर नहीं घुस पाए तो उन्होंने एक का नट खोल दिया और निकलने में नाकामयाब रहे इसके बाद उन्होंने AC का पाइप चोरी कर लिया सुबह जब जानकारी मिलते ही कुंदन से ज्वेलर्स के डायरेक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • *जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला गया जुलूस, गूँजे नारे-ए-तकबीर, सरकार की आमद मरहबा* *अमन भाईचारा मोहब्बत का पैगाम देते नजर आए लोग* जसरा गौहनिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज बुदावा हुसैनी मस्जिद की फिज़ा ईमान और मोहब्बत के रंग में रंगी नज़र आई। हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश की ख़ुशी में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारो की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस का आग़ाज़ बुदावा हुसैनी मस्जिद से किया गया और हाजी रफीक शाह बाबा के मजार से होते हुए जसरा बांदा रोड हाइवे से होते हुए हजरत रफीक शाह बाबा के रोज मजार के पास पहुंचकर समाप्त किया गया। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुज़ुर्ग सभी हाथों में हरे झंडे लेकर नारे-ए- पाक नारे-ए-तकबीर, नारे-ए-रिसालत,सरकार की आमद और नात-ए-पाक पढ़ते नज़र आए। जगह-जगह इस्तकबाल किया गया और मीठाइयां बांटी गई। मस्जिदों, गलियों और चौराहों को हरी लाइटों और सजावट से जगमगाया गया। जुलूस में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया गया। प्रशासन की तरफ से भी जुलूस की सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। पूरे जुलूस में ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। जुलूस के दौरान पुलिस उपायुक्त कौंधियारा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शांतिपूर्वक ढंग से जुलूस को संपन्न कराने में हुसैनी मस्जिद बुदावाकमेटी के मेंबर मौजूद रहे इस दौरान परवेज आलम, महमूद अली, मुराद अहमद मुराद, जमाल अहमद, जावेद अहमद, नियामत हुसैन, वसीम अहमद, मोहम्मद अजान, नवाज वारिस, मोहम्मद सैफी, राशिद हयात, मोहम्मद फैजान ,मोहम्मद कैफ, रईस अहमद, निहाल अहमद, जीशान अली, महफूज अहमद, स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुये, जुलूस को संपन्न कराया मौके पर विधायक प्रतिनिधि बारा मुकेश द्विवेदी, थाना अध्यक्ष घूरपुर चौकी इंचार्ज गौहनिया अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष परवेज आलम अपने टीम के साथ मौजूद रहे। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला गया जुलूस, गूँजे नारे-ए-तकबीर, सरकार की आमद मरहबा अमन भाईचारा मोहब्बत का पैगाम देते नजर आए लोग जसरा गौहनिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज बुदावा हुसैनी मस्जिद की फिज़ा ईमान और मोहब्बत के रंग में रंगी नज़र आई। हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश की ख़ुशी में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारो की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस का आग़ाज़ बुदावा हुसैनी मस्जिद से किया गया और हाजी रफीक शाह बाबा के मजार से होते हुए जसरा बांदा रोड हाइवे से होते हुए हजरत रफीक शाह बाबा के रोज मजार के पास पहुंचकर समाप्त किया गया। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुज़ुर्ग सभी हाथों में हरे झंडे लेकर नारे-ए- पाक नारे-ए-तकबीर, नारे-ए-रिसालत,सरकार की आमद और नात-ए-पाक पढ़ते नज़र आए। जगह-जगह इस्तकबाल किया गया और मीठाइयां बांटी गई। मस्जिदों, गलियों और चौराहों को हरी लाइटों और सजावट से जगमगाया गया। जुलूस में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया गया। प्रशासन की तरफ से भी जुलूस की सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। पूरे जुलूस में ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। जुलूस के दौरान पुलिस उपायुक्त कौंधियारा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शांतिपूर्वक ढंग से जुलूस को संपन्न कराने में हुसैनी मस्जिद बुदावाकमेटी के मेंबर मौजूद रहे इस दौरान परवेज आलम, महमूद अली, मुराद अहमद मुराद, जमाल अहमद, जावेद अहमद, नियामत हुसैन, वसीम अहमद, मोहम्मद अजान, नवाज वारिस, मोहम्मद सैफी, राशिद हयात, मोहम्मद फैजान ,मोहम्मद कैफ, रईस अहमद, निहाल अहमद, जीशान अली, महफूज अहमद, स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुये, जुलूस को संपन्न कराया मौके पर विधायक प्रतिनिधि बारा मुकेश द्विवेदी, थाना अध्यक्ष घूरपुर चौकी इंचार्ज गौहनिया अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष परवेज आलम अपने टीम के साथ मौजूद रहे।
    4
    *जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला गया जुलूस, गूँजे नारे-ए-तकबीर, सरकार की आमद मरहबा*
 
*अमन भाईचारा मोहब्बत का पैगाम देते नजर आए लोग*

जसरा गौहनिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज बुदावा हुसैनी मस्जिद की फिज़ा ईमान और मोहब्बत के रंग में रंगी नज़र आई। हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश की ख़ुशी में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारो की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।
जुलूस का आग़ाज़ बुदावा हुसैनी मस्जिद से किया गया और हाजी रफीक शाह बाबा के मजार से होते हुए जसरा बांदा रोड हाइवे से होते हुए हजरत रफीक शाह बाबा के रोज मजार के पास पहुंचकर समाप्त किया गया।
जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुज़ुर्ग सभी हाथों में हरे झंडे लेकर नारे-ए- पाक नारे-ए-तकबीर, नारे-ए-रिसालत,सरकार की आमद और नात-ए-पाक पढ़ते नज़र आए। जगह-जगह इस्तकबाल किया गया और मीठाइयां बांटी गई।
मस्जिदों, गलियों और चौराहों को हरी लाइटों और सजावट से जगमगाया गया। जुलूस में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया गया।
प्रशासन की तरफ से भी जुलूस की सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। पूरे जुलूस में ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। जुलूस के दौरान पुलिस उपायुक्त कौंधियारा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
शांतिपूर्वक ढंग से जुलूस को संपन्न कराने में हुसैनी मस्जिद बुदावाकमेटी के मेंबर मौजूद रहे इस दौरान परवेज आलम,   महमूद अली, मुराद अहमद मुराद, जमाल अहमद, जावेद अहमद, नियामत हुसैन, वसीम अहमद, मोहम्मद अजान, नवाज वारिस, मोहम्मद सैफी, राशिद हयात, मोहम्मद फैजान ,मोहम्मद कैफ, रईस अहमद, निहाल अहमद, जीशान अली, महफूज अहमद, स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुये, जुलूस को संपन्न कराया मौके पर  विधायक प्रतिनिधि बारा मुकेश द्विवेदी, थाना अध्यक्ष घूरपुर चौकी इंचार्ज गौहनिया अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष परवेज आलम अपने टीम के साथ मौजूद रहे।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला गया जुलूस, गूँजे नारे-ए-तकबीर, सरकार की आमद मरहबा
अमन भाईचारा मोहब्बत का पैगाम देते नजर आए लोग
जसरा गौहनिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज बुदावा हुसैनी मस्जिद की फिज़ा ईमान और मोहब्बत के रंग में रंगी नज़र आई। हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश की ख़ुशी में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारो की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।
जुलूस का आग़ाज़ बुदावा हुसैनी मस्जिद से किया गया और हाजी रफीक शाह बाबा के मजार से होते हुए जसरा बांदा रोड हाइवे से होते हुए हजरत रफीक शाह बाबा के रोज मजार के पास पहुंचकर समाप्त किया गया।
जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुज़ुर्ग सभी हाथों में हरे झंडे लेकर नारे-ए- पाक नारे-ए-तकबीर, नारे-ए-रिसालत,सरकार की आमद और नात-ए-पाक पढ़ते नज़र आए। जगह-जगह इस्तकबाल किया गया और मीठाइयां बांटी गई।
मस्जिदों, गलियों और चौराहों को हरी लाइटों और सजावट से जगमगाया गया। जुलूस में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया गया।
प्रशासन की तरफ से भी जुलूस की सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। पूरे जुलूस में ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। जुलूस के दौरान पुलिस उपायुक्त कौंधियारा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
शांतिपूर्वक ढंग से जुलूस को संपन्न कराने में हुसैनी मस्जिद बुदावाकमेटी के मेंबर मौजूद रहे इस दौरान परवेज आलम,   महमूद अली, मुराद अहमद मुराद, जमाल अहमद, जावेद अहमद, नियामत हुसैन, वसीम अहमद, मोहम्मद अजान, नवाज वारिस, मोहम्मद सैफी, राशिद हयात, मोहम्मद फैजान ,मोहम्मद कैफ, रईस अहमद, निहाल अहमद, जीशान अली, महफूज अहमद, स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुये, जुलूस को संपन्न कराया मौके पर  विधायक प्रतिनिधि बारा मुकेश द्विवेदी, थाना अध्यक्ष घूरपुर चौकी इंचार्ज गौहनिया अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष परवेज आलम अपने टीम के साथ मौजूद रहे।
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौडिहार में जल निकासी की समस्या से बढ़ी परेशानी जिम्मेदार बेखबर जल निकासी के अभाव में कौड़िहार के कई गांवों में जलभराव, ग्रामीण परेशान विकासखंड कौड़िहार के कई गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। दासापुर, बुदौना, उठंगी, कसारी, कौड़िहार, जगदीशपुर, चांधन, दुबरा और जगदीशपुर समेत कई गांवों में रास्तों, गलियों और घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तालाब ओवरफ्लो होने से स्थिति और बिगड़ गई है। करीमुद्दीनपुर गांव में सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चों को परिसर में पानी भरा मिला। स्थिति को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका निराशा शुक्ला और शिक्षकों ने बच्चों को गांव के बीच स्थित पंचायत भवन में पहुंचाया। वहां दो कमरों में करीब 120 बच्चों को बैठाकर पढ़ाई कराने का प्रयास किया गया। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीण शिवाकांत तिवारी, पूर्व प्रधान बडे लाल उपाध्याय, मंगल उपाध्याय, विवेक, और भानु तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास कोई भी निधि नहीं है । आप लोग अपने से जल निकासी की व्यवस्था करिए गांव में समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आपस में चंदा एकत्र कर जेसीबी बुलवाई और जल निकासी के लिए रास्ता बनवाया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति सिंह व ब्लॉक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई शुरू कराई। इससे पानी निकलना शुरू हुआ, लेकिन विद्यालय परिसर में अभी भी जलभराव है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करीमुद्दीनपुर में तीन सफाईकर्मी नियुक्त हैं, लेकिन नियमित रूप से केवल एक ही सफाईकर्मी आता है। उनका कहना है कि समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से कौड़िहार विकासखंड के सभी जलभराव प्रभावित गांवों में स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    कौडिहार में जल निकासी की समस्या से बढ़ी परेशानी जिम्मेदार बेखबर 
जल निकासी के अभाव में कौड़िहार के कई गांवों में जलभराव, ग्रामीण परेशान
विकासखंड कौड़िहार  के कई गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। दासापुर, बुदौना, उठंगी, कसारी, कौड़िहार, जगदीशपुर, चांधन, दुबरा और जगदीशपुर समेत कई गांवों में रास्तों, गलियों और घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तालाब ओवरफ्लो होने से स्थिति और बिगड़ गई है।
करीमुद्दीनपुर गांव में सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चों को परिसर में पानी भरा मिला। स्थिति को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका निराशा शुक्ला और शिक्षकों ने बच्चों को गांव के बीच स्थित पंचायत भवन में पहुंचाया। वहां दो कमरों में करीब 120 बच्चों को बैठाकर पढ़ाई कराने का प्रयास किया गया। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीण शिवाकांत तिवारी, पूर्व प्रधान बडे लाल उपाध्याय, मंगल उपाध्याय, विवेक, और भानु तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास कोई भी निधि नहीं है । आप लोग अपने से जल निकासी की व्यवस्था करिए गांव में समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आपस में चंदा एकत्र कर जेसीबी बुलवाई और जल निकासी के लिए रास्ता बनवाया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति सिंह व ब्लॉक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई शुरू कराई। इससे पानी निकलना शुरू हुआ, लेकिन विद्यालय परिसर में अभी भी जलभराव है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करीमुद्दीनपुर में तीन सफाईकर्मी नियुक्त हैं, लेकिन नियमित रूप से केवल एक ही सफाईकर्मी आता है। उनका कहना है कि समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कौड़िहार विकासखंड के सभी जलभराव प्रभावित गांवों में स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    Soraon, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जश्न ए ईद मिलादुन्नबी(हुजूर के यौमे पैदाइश के खास मौके पर सब्जी मंडी राईन नगर में शानदार लाइटिंग की गई है।*
    1
    *जश्न ए ईद मिलादुन्नबी(हुजूर के यौमे पैदाइश के खास मौके पर सब्जी मंडी राईन नगर में शानदार लाइटिंग की गई है।*
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • #प्रयागराज : अपहरण के बाद भी मोनू कुशवाहा का सुराग नहीं, परिजनों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #प्रयागराज : अपहरण के बाद भी मोनू कुशवाहा का सुराग नहीं, परिजनों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत एक महिला बच्चे को झाड़ फूंक कराने उक्त गांव निवासी ओझाई के पास गई महिला को कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके भुक्त भोगी के कथनानुसार उक्त गांव निवासी ओझाई करने वाला व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया
    1
    प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत एक महिला बच्चे को झाड़ फूंक कराने उक्त गांव निवासी ओझाई के पास गई महिला को कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके भुक्त भोगी के कथनानुसार उक्त गांव निवासी ओझाई करने वाला व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया
    user_Rajendra Pandey
    Rajendra Pandey
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.