Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरा प्रणाम 🙏🙏happy janmashtmi #rewanewsmp
Ak Rewa
आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरा प्रणाम 🙏🙏happy janmashtmi #rewanewsmp
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नान और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से बर्बाद हो रहा लाखों का धान और गेहूं नान और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से बर्बाद हो रहा लाखों का धान और गेहूं सतना (अखंड सत्ता)। कोठी क्षेत्र के खाम्हा गांव स्थित एटीजेड वेयर हाउस में बाढ़ का पानी घुसने के बाद वहां भंडारित लाखों रुपये का धान और गेहूं खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। वेयर हाउस में करीब चार से पांच फीट तक पानी भर गया था। हालांकि खाद्यान्न के ऊपरी हिस्से में रखा धान और गेहूं फिलहाल सुरक्षित बताया जा रहा है, लेकिन समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो यह भी सड़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी भरने के बाद वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से खाद्यान्न को तत्काल दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने के लिए पत्र लिखा गया था। इसके बावजूद अब तक खाद्यान्न उठाने के लिए एक भी ट्रक नहीं पहुंचा है। नतीजा यह है कि वेयर हाउस से अब बदबू आने लगी है और पानी की चपेट में आया खाद्यान्न सड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार एटीजेड वेयर हाउस में करीब 5800 मीट्रिक टन धान और गेहूं भंडारित है। यदि समय रहते सुरक्षित खाद्यान्न को भी यहां से नहीं हटाया गया तो बड़ी मात्रा में अनाज खराब होने से शासन को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि नान (नागरिक आपूर्ति निगम) और ट्रांसपोर्टर की कथित मिलीभगत के कारण खाद्यान्न का उठाव नहीं हो पा रहा है। बाढ़ जैसी आपदा के बाद भी परिवहन व्यवस्था सक्रिय नहीं होने से वेयर हाउस में रखा अनाज लगातार खराब होने की स्थिति में पहुंच रहा है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- #सेमरिया का बेटा बनकर उभरे संजय द्विवेदी - बाढ़ में टापू बने गांवों में फरिश्ता बनकर पहुंचे सेमरिया (रीवा)।* जब चारों तरफ पानी ही पानी और कीचड़ से सने रास्ते थे, जब बड़े-बड़े वादे करने वाले घरों में दुबके थे, तब एक युवा कंधे पर जनता की जिम्मेदारी लेकर निकल पड़ा। नाम है संजय द्विवेदी। पिछले एक महीने से सेमरिया विधानसभा में जो लड़का बिना किसी पद के दिन-रात सक्रिय है, उसने बता दिया कि सेवा के लिए कुर्सी नहीं, जज्बा चाहिए। रहट में रात 1 बजे ढहा आशियाना, सुबह 7 बजे पहुंचा मसीहा ग्राम रहट में किसान दिनेश विश्वकर्मा का कच्चा मकान सोमवार रात भारी बारिश में ढह गया। 5 लोगों का परिवार मलबे से बाल-बाल बचा। सुबह खबर मिलते ही संजय द्विवेदी वही बैंगनी फूल वाला छाता लेकर कीचड़ भरे रास्तों में पैदल चलकर पहुंच गए। पीड़ित के कंधे पर हाथ रखकर बोले - "चिंता मत करो काका, हम हैं।" जेब से तत्काल आर्थिक मदद दी, प्रशासन को फोन कर मुआवजा, तिरपाल और पीएम आवास की फाइल खुलवाई। एम्बुलेंस नहीं, चलता-फिरता अस्पताल: सेमरिया में इन दिनों संजय द्विवेदी नाम की 108 एम्बुलेंस चर्चा में है। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक यह एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, बीमार बुजुर्गों और बाढ़ में फंसे बच्चों के लिए संजीवनी बनी हुई है। ग्रामीण कहते हैं - "फोन करो तो 10 मिनट में एम्बुलेंस और साथ में संजय भैया हाजिर।" ग्रामीण बोले - नेता ऐसा ही चाहिए: रहट की बुजुर्ग रामकली कहती हैं - "बेटा छाता लेकर आया, हमारे आंसू पोंछे, पैसे दिए, ऐसा नेता पहली बार देखा।" युवा बताते हैं - पिछले एक माह में संजय द्विवेदी 30 से ज्यादा गांवों में जा चुके हैं, हर जगह बैठक, हर गरीब के दरवाजे पर दस्तक। अंत में एक ही नारा गूंज रहा है - कीचड़ हो या बरसात, संजय द्विवेदी सेमरिया के साथ। जय वसामन मामा1
- रामपुर बघेलान महूरच लाइसेंसी शराब दुकान पर खुलेआम गांव गांव शराब पैकरी चलाई जाने पर जांच महूरच लाइसेंस वाली शराब दुकान पर सवाल? गांव–गांव खुलेआम शराब पैकरी चलाए जाने का आरोप 📍 स्थान: महूरच, रामपुर बघेलान, सतना स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना नंबर की गाड़ी से गांव-गांव शराब पहुंचाकर खुलेआम पैकरी की जा रही है। ❓ आखिर बिना नंबर की गाड़ियों से शराब परिवहन कैसे? ❓ क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी है? ❓ लाइसेंस प्राप्त दुकान से गांव-गांव शराब सप्लाई की जांच कब होगी? 🔎 मामले की निष्पक्ष जांच और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 3 सितम्बर 20261
- प्रयागराज: बक्शी बांध क्षेत्र में बढ़ा बाढ़ का पानी, लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते कई घर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की चपेट में आ गए प्रयागराज: बक्शी बांध क्षेत्र में बढ़ा बाढ़ का पानी प्रयागराज के बक्शी बांध क्षेत्र में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते कई घर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र में हालात चिंताजनक नजर आ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो में आप बाढ़ की स्थिति साफ तौर पर देख सकते हैं। वहीं प्रशासन भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। #Prayagraj #PrayagrajFlood #बाढ़ #बक्शीबांध #GangaYamuna3
- लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त ... उमरिया जिले से NDTV की खाश रिपोर्ट। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त ... उमरिया जिले से NDTV की खाश रिपोर्ट।1
- रीवा ब्रेकिंग। सूती बांध का बढ़ा जलस्तर, जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग जलमग्न, जान जोखिम में सफर। रीवा के त्योंथर तहसील अंतर्गत सूती बांध में जलस्तर बढ़ने से जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है और दोनों क्षेत्रों का संपर्क टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। तेज बहाव के बावजूद राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जवा और शंकरगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसके डूबने से रोजमर्रा की जिंदगी और आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार जलभराव के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जाता। बड़ा सवाल, क्या प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में है?1
- रामपुर बाघेलान क्षेत्र मे बढ़ से प्रभावित लोगों को राहत की सामग्री और भोजन की व्यवस्था कराई गई आवाज फाउंडेशन हिनौती रामपुर बाघेलान के माध्यम से राहत सामग्री एवं खाद सामग्री लगातार 3दिनों से बाढ़ से पीड़ित लोग जिनके घर रह गए जिनमें रहने की व्यवस्था नहीं उनको सभी प्रकार की सुविधा आवाज फाउंडेशन के माध्यम से जैसे भजन की व्यवस्था करना जरूरकी कुछ सामग्री वितरण की गई है हम लोगों ने लगभग प्रतिदिन का 200 से 300 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है अपने क्षेत्र 20 से ज्यादा कहां प्रभावित थे1
- *रीवा जिले से इस वक्त एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खेत में मेड़ खोदने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। वीओ: मामला रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरिया का बताया जा रहा है। पीड़ित रामअवतार साकेत के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला झानेंद्र साकेत अपने खेत में जुताई करते हुए मेड़ खोद रहा था। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मेड़ खोदने से मना किया तो कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में सिर पर फावड़े से जोरदार वार करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। इसके अलावा हाथ, पैर और कमर में भी चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने के लिए उसके भाई राजाराम साकेत और उनकी पत्नी सौमवती साकेत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद भी विवाद जारी रहा और आरोपी ने पीड़ित तथा उसके परिवार को जान से खत्म कर देने की धमकी दी घटना के बाद परिजन घायल रामअवतार को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। शिकायत के मुताबिक, मेडिकल जांच में उसके सिर पर 30 टांके लगाए गए हैं। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, रीवा को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने , और दोबारा मेडिकल करवाने की मांग की है फिलहाल पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है। रीवा में खेत की मेड़ को लेकर विवाद! फावड़े से हमला करने का आरोप, सिर पर लगे 30 टांके गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बिहरिया गांव का मामला पीड़ित ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार1