Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर के दिया बिहार का सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर दिया बिहार का .. फेल डबल इंजन वाली सरकार के कुशासन, वित्तीय कुप्रबंधन और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार ने बिहार को आर्थिक कंगाली , बदहाली के गर्त में धकेल दिया है , ४ लाख करोड़ के कर्ज का बोझ है बिहार पर , इस कर्ज की एवज में हर रोज १०० करोड़ रूपए से ज्यादा सूद अदायगी की नौबत आन पड़ी है , सरकारी खजाना खाली है , पेंशन , सैलरी , स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे अतिआवश्यक मदों के भुगतान पर संकट है .. राजस्व संग्रह में बढ़ोत्तरी करने के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना ही पिछले बीस सालों के शासनकाल की उपलब्धि रही है , फिर भी बड़ी बेशर्मी से बिहार को समृद्ध बना देने के दावे रोज किए जाते रहे हैं ..!!
News Of Nawada
सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर के दिया बिहार का सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर दिया बिहार का .. फेल डबल इंजन वाली सरकार के कुशासन, वित्तीय कुप्रबंधन और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार ने बिहार को आर्थिक कंगाली , बदहाली के गर्त में धकेल दिया है , ४ लाख करोड़ के कर्ज का बोझ है बिहार पर , इस कर्ज की एवज में हर रोज १०० करोड़ रूपए से ज्यादा सूद अदायगी की नौबत आन पड़ी है , सरकारी खजाना खाली है , पेंशन , सैलरी , स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे अतिआवश्यक मदों के भुगतान पर संकट है .. राजस्व संग्रह में बढ़ोत्तरी करने के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना ही पिछले बीस सालों के शासनकाल की उपलब्धि रही है , फिर भी बड़ी बेशर्मी से बिहार को समृद्ध बना देने के दावे रोज किए जाते रहे हैं ..!!
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Prafull Kumar Suman2
- Post by News Of Nawada1
- सीतामढ़ी थाना का एसपी-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण मेसकौर (नवादा), मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना का मंगलवार को एसपी अविनौ धीमान व एसडीपीओ गुलशन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने केस डायरी, रजिस्टर, मालखाना व साफ-सफाई की जांच की तथा थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गश्ती तेज करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।3
- कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के घर पर हमला कर दरवाजे, शीशे व बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया, वहीं एक ऑल्टो कार सहित अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को 9 बजे आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर अचानक हमला किया और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान लोग घर में छिपकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोपों को निराधार बताया है। बताया जा रहा है कि गांव में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसे लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। घटना के समय प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी भी क्षेत्र में मौजूद थे। दोनों पक्षों ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।2
- नवादा में बस की छत पर सफर, हादसे का बढ़ता खतरा नवादा जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। कई मार्गों पर लोग बस की छत पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर आने-जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिसके कारण लोग मजबूरी में छत पर बैठने को विवश हैं। इस तरह का सफर न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करता है। अचानक ब्रेक लगने, मोड़ आने या बिजली के तारों के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अनजान बना हुआ है या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जरूरत है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान दे और सख्त कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सके। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- कोडरमा थाना का एसपी द्वारा औचक निरीक्षण, एसआई निलंबितकोडरमा पुलिस कप्तान कुमार शिवाशीष ने बीती मध्य रात्रि को कोडरमा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओडी ऑफिसर एसआई ओम प्रकाश कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।1