कोडरमा थाना के चितरपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई वाहन व घर क्षतिग्रस्त कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के घर पर हमला कर दरवाजे, शीशे व बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया, वहीं एक ऑल्टो कार सहित अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को 9 बजे आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर अचानक हमला किया और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान लोग घर में छिपकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोपों को निराधार बताया है। बताया जा रहा है कि गांव में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसे लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। घटना के समय प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी भी क्षेत्र में मौजूद थे। दोनों पक्षों ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोडरमा थाना के चितरपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई वाहन व घर क्षतिग्रस्त कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के घर पर हमला कर दरवाजे, शीशे व बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया, वहीं एक ऑल्टो कार सहित अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को 9 बजे आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर अचानक हमला किया और परिवार के सदस्यों
के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान लोग घर में छिपकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोपों को निराधार बताया है। बताया जा रहा है कि गांव में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसे लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। घटना के समय प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी भी क्षेत्र में मौजूद थे। दोनों पक्षों ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- सीतामढ़ी थाना का एसपी-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण मेसकौर (नवादा), मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना का मंगलवार को एसपी अविनौ धीमान व एसडीपीओ गुलशन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने केस डायरी, रजिस्टर, मालखाना व साफ-सफाई की जांच की तथा थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गश्ती तेज करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।3
- गावां प्रखंड के आदर्श ग्राम चीहुटिया में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस के प्रात कालीन बेला में इस कार्यक्रम में उपेन्द्र यादव, अशोक मिस्त्री,पप्पू चौधरी, किशोर यादव, रविन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौधरी, बंगडु राय, श्रीकांत सिंह, विजय चौधरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।। बताया गया कि 200 घरों में देव स्थापना हुए। 500 लोग गुरु देव के संदेश सुनकर उस पर चलने का विचार दुहराए। 10 मुंडन संस्कार, एक पुंसवन संस्कार हुए। 5200 के साहित्य एवं उससे संबंधित सामाग्री घर घर पहुंचे। बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा सह वांग्मय सेट स्थापना किए गए। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नरेन्द्र विद्यार्थी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बजरंगबली को सिर्फ पूजने से नहीं बल्कि उनके जैसे राम काज किए बिना मोहि कहां विश्रामा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने से भगवान का सच्चा आशीर्वाद प्राप्त होता है।1
- नवादा में बस की छत पर सफर, हादसे का बढ़ता खतरा नवादा जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। कई मार्गों पर लोग बस की छत पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर आने-जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिसके कारण लोग मजबूरी में छत पर बैठने को विवश हैं। इस तरह का सफर न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करता है। अचानक ब्रेक लगने, मोड़ आने या बिजली के तारों के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अनजान बना हुआ है या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जरूरत है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान दे और सख्त कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सके। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ। समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया। वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित1
- *पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा में ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात कही गई है। इसके माध्यम से आने वाली पीढियां प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके और इसका लाभ ले सके यही प्रतिज्ञा का निहितार्थ है। स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रतिज्ञा से पूर्व भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है उसे हम ना भूले। यह हमारा गुरुतर दायित्व है कि पृथ्वी के प्रति हम अपने कर्तव्यों से विमुख न हो। सतत पोषणीय व्यवस्था को यदि हम अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होगी। एक सतर्क और सजक नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि यह पृथ्वी जिस रूप में हमें मिली है इस रूप में हम आने वाले पीढ़ी को हस्तांतरित करें। विद्यालय के सभी आचार्य जी, दीदी जी एवं भैया बहनों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- बुनियाद केंद्र में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण जारी संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, खासकर उन लोगों को जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर रहे हैं। नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ लालन कुमार एवं उनके सहयोगी आरियान कुमार द्वारा लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों के लिए विशेष लेंस तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें तय समय पर फोन कर बुलाकर वितरित किया जाएगा। शिविर के दौरान शंभू पंडित द्वारा पर्ची पर लाभार्थियों का नाम एवं आधार नंबर दर्ज कर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अरविंद सिंह ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई और चश्मा प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।4