Shuru
Apke Nagar Ki App…
माता रानी के चैत्र नवरात्रि हुए प्रारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी मैं भी चैत्र नवरात्रि की धूम भैंसदेही चैत्र नवरात्र में माता रानी की मूर्ति का स्थापना होने जा रहा है माता काली अद्भुत रूप में भक्तों को दर्शन देने निकली
भैंसदेही संवाददाता
माता रानी के चैत्र नवरात्रि हुए प्रारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी मैं भी चैत्र नवरात्रि की धूम भैंसदेही चैत्र नवरात्र में माता रानी की मूर्ति का स्थापना होने जा रहा है माता काली अद्भुत रूप में भक्तों को दर्शन देने निकली
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी मैं भी चैत्र नवरात्रि की धूम भैंसदेही चैत्र नवरात्र में माता रानी की मूर्ति का स्थापना होने जा रहा है माता काली अद्भुत रूप में भक्तों को दर्शन देने निकली3
- आठनेर ।।हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री राम मंदिर श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली और इस दौरान ग्राम देवताओं का आह्वान करते हुए उनका पूजन भी किया गया। कलश यात्रा में श्री राम कथा वाचक श्रीमती सिया भारती बग्गी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। नगरवासियों ने कथावाचक के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। यात्रा के दौरान राम नाम की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में साहू समाज के सामाजिक बंधु तथा धर्मप्रेमी शामिल हुए। श्री बाथरी साहू समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद लहरपुरे ने बताया कि साहू समाज द्वारा पिछले 45 वर्षों से लगातार चैत्र नवरात्र के अवसर पर भागवत एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्री राम कथा गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होकर रामनवमी तक चलेगी, जिसमें कथा वाचक श्रीमती सिया भारती द्वारा श्रद्धालुओं को राम नाम का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन भगवान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा तथा रामनवमी के दूसरे दिन भगवान प्रभु श्री राम की विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। श्री राम कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।1
- मुलताई । गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा पहले ही बारिश का अनुमान जताया गया था, जो सही साबित हुआ। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, इस समय खरीफ फसलों की कटाई के बाद कई किसानों की उपज खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इधर, बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।1
- राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पेट्रोल पंप से बड़ी मात्रा में टेकंरो से पेट्रोल निकालने वाली गेगं का पर्दाफाश बैतूल पुलिस की बड़ी कार्यवाही1
- पांढुर्णा:-नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बोरगांव द्वारा एक भव्य, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और सम्मान से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति मोहन जी ताजने ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में टी.आई. मर्सकोले सर तथा एसबीआई मैनेजर श्री दिलीप निमजे सर की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नारी समाज की शक्ति और संस्कारों की आधारशिला है। महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोरगांव के सरपंच श्री पंकज श्रीपत दातरकर, जनपद सदस्य डॉ. गमे जी, उपसरपंच श्री घनश्याम कालबांडे एवं सचिव श्री कैलाश जिवतोडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक सम्मानित महिला जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें माधुरी कालबांडे, निमनी सरपंच वर्षा भोयर, डुकरझेला सरपंच राखी उईके, लता ठोंबरे, ज्योत्स्ना जैन, राजश्री बोबडे, वंदना ढोक, सुरेखा बोबडे, सुरेखा मानकर, लता गमे, कल्पना कालबांडे, प्रतिभा जुनघरे, भारती चौरासे, ज्योति सिसोदिया, सविता ताजने, देवकी विश्वकर्मा, शिल्पा ढोके, पंच महोदया श्वेता पुसदेकर, संगिता ढोके, सविता हिंगवे, मधुकुमारी मुरारी एवं अर्चना मडके उपस्थित रहीं। साथ ही ग्राम पंचायत के पंचगण पुरुषोत्तम काकड़े, भाऊराव मडके, प्रफुल्ल देवतले एवं रामराव मर्सकोले की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का सम्मान किया गया तथा नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने ग्राम पंचायत बोरगांव द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता क्षिप्रा खुलगे, लता बोबडे, नलिनी घोड़मारे, जयमाला मडके एवं उनकी सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🌺 ग्राम पंचायत बोरगांव की ओर से समस्त अतिथियों, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं यादगार बन सका। 🙏 आपका सहयोग और आशीर्वाद ही ग्राम विकास की हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। — पंकज श्रीपत दातरकर सरपंच, ग्राम पंचायत बोरगांव ✨ “जहाँ नारी का होता है सम्मान, वहीं बसता है समृद्ध समाज और महान राष्ट्र।” 🌸 #merebharatkinarai #nari #bhartki1
- माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं1
- जडीया गांव में अधूरी नल-जल योजना, बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान बिजली विभाग ने नल-जल योजना की काटी बिजली, योजना ठप भैंसदेही भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासमारखण्ड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम जड़ीया(रोजड़ीखेड़ा) में ठेकेदार और पीएचई विभाग की मिलीभगत से अधूरी नल-जल योजना के चलते बूंद बूंद पानी को ग्रामीण परेशान हैं। कोसों दूर से पानी तलाश कर प्यास बुझाने को मजबूर जडीया के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। *3 वर्ष में भी ठेकेदार ने कार्य नहीं किया पुरा* केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदार और पीएचई विभाग द्वारा इस कदर पलीता लगाया गया की तीन चार वर्षों में भी ठेकेदार द्वारा कार्य पुरा नही किया गया। जबकि इस योजना अंतर्गत हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाना था परन्तु योजना दमतोडती नजर आ रही है। गांव में योजना अंतर्गत डली पाइप लाइन फटने लगी घरों के सामने नल स्टेन गायब और बोर में पानी नहीं सुखी नल-जल योजना के चलते ग्रामीण बुद बुंद पानी को तरस रहे हैं। *56 हजार बिजली बिल,विभाग ने काटी लाइन* जडीया गांव में आधी अधूरी नल-जल योजना जैसे तैसे चल रही थी परन्तु 1 वर्ष से पेयल पंप का बिजली बिल बकाया होने से बिजली विभाग ने नल-जल योजना की बिजली सप्लाई काट दी जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया भारी भरकम बिजली बिल जमा करने में अब ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। *80 घरों की बस्ती में पानी का संकट, कोसों दूर कुएं से बुझा रहे प्यास* जडीया गांव में लगभग 80 घर है वर्तमान में नल-जल योजना की बिजली कट जाने से थोड़ा बहुत पानी ग्रामीणों को मिल पाता था वह भी बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पानी को लेकर स्थिति बहुत खराब है। महिलाओं को कोसो दूर आसपास के कुओं से पीने के लिए कुंडीयो से पानी लाना पड़ता है पानी निकासी के लिए ग्रामीणों को बैल गाड़ी सहित अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत ग्राम पंचायत सहित विभाग में की गई परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार से आधी अधूरी नल-जल योजना ग्राम पंचायत ने हैंडवौर ले ली है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने जिला कलेक्टर से नल-जल योजना की जांच कर समस्या हल की मांग की है।1