*दोस्तपुर प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रही हाईकोर्ट की चेतावनी - नारा मधईपुर में न सफाई, न अतिक्रमण हटा* *नारा मधईपुर / कादीपुर (सुल्तानपुर)* वही गाटा, वही कहानी। ग्राम सभा नारा मधईपुर का वो गाटा संख्या जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तलब करने की सख्त चेतावनी दी है, उस पर आज 23 सितंबर तक एक ईंट भी नहीं हिली, और ना ही सफाई कार्य हुआ *सालों से नहीं हुई सफाई, सुंदरीकरण तो दूर की बात* ग्राम वासियों ने बताया कि इस गाटा पर सालों से गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास के घरों में सांप, गोह, बिच्छू निकल रहे हैं। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुंदरीकरण का पैसा आया, पर जमीन पर कब्जा होने से कोई कार्य नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर, सचिव, प्रधान तथा तहसील कादीपुर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों में सफाई दिखा दी गई। *हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन* 18 सितंबर को Writ में हाईकोर्ट ने साफ कहा - 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर, सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करो। लेकिन ग्रामीणों का कहना है - "लगता है स्थानीय अधिकारी जिलाधिकारी को तलब करवा कर ही मानेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लेखपाल, कानूनगो मौके पर कोई कार्यवाही नहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 30 सितंबर से पहले कब्जा नहीं हटा और सफाई नहीं हुई तो वे फिर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।
*दोस्तपुर प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रही हाईकोर्ट की चेतावनी - नारा मधईपुर में न सफाई, न अतिक्रमण हटा* *नारा मधईपुर / कादीपुर (सुल्तानपुर)* वही गाटा, वही कहानी। ग्राम सभा नारा मधईपुर का वो गाटा संख्या जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तलब करने की सख्त चेतावनी दी है, उस पर आज 23 सितंबर तक एक ईंट भी नहीं हिली, और ना ही सफाई कार्य हुआ *सालों से नहीं हुई सफाई, सुंदरीकरण तो दूर की बात* ग्राम वासियों ने बताया कि इस गाटा पर सालों से गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास के घरों में सांप, गोह, बिच्छू निकल रहे हैं। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत
सुंदरीकरण का पैसा आया, पर जमीन पर कब्जा होने से कोई कार्य नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर, सचिव, प्रधान तथा तहसील कादीपुर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों में सफाई दिखा दी गई। *हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन* 18 सितंबर को Writ में हाईकोर्ट ने साफ कहा - 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर, सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करो। लेकिन ग्रामीणों का कहना है - "लगता है स्थानीय अधिकारी जिलाधिकारी को तलब करवा कर ही मानेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लेखपाल, कानूनगो मौके पर कोई कार्यवाही नहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 30 सितंबर से पहले कब्जा नहीं हटा और सफाई नहीं हुई तो वे फिर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।
- *लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक* लम्भुआ, सुलतानपुर। अमेठी से अपने घर सेमरी खानपुर लौट रहे करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर पूरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुरेंद्र प्रताप सिंह अमेठी की ओर से मोटरसाइकिल संख्या UP44 BV 3270 से अपने घर सेमरी खानपुर, थाना चांदा लौट रहे थे। शाहपुर पुरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सुरेंद्र प्रताप सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय करन बहादुर सिंह बताया गया है।1
- सरावा गांव के निकट हुए गोली कांड में युवक हुआ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारी गोली। अखंड नगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के निकट सरेशाम गोली कांड से फैली सनसनी। 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से जख्मी, हमलावर हुए फरार। गोली लगने से घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर से भेजा गया सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय। घटना को देखते हुए पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी। अखंड नगर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा बोले, गिरफ्तारी के लिए चल रहा प्रयास। प्रार्थना पत्र मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा। दोनों पक्षों के बीच मामूली का वाद विवाद को लेकर हुआ गोली कांड।1
- तीन महीने तक नहीं लगाई लेखपाल ने रिपोर्ट, रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप भाई की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई तो परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जगी। इसी सहायता की प्रक्रिया में रिपोर्ट लगवाने के लिए 10 हजार रुपये घूस देने का आरोप अब पीड़ित को अधिकारियों के दरवाजे तक ले आया है। बेलगरा गांव निवासी सुरेश कुमार का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की रिपोर्ट लगाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये घूस लिए, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई। सुरेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। उसने लेखपाल से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई शेर बहादुर की बिजली दुर्घटना में मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार कराने के नाम पर लेखपाल अखंड प्रताप ने 14 जून को उससे 10 हजार रुपये घूस लिए थे। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई गई। सुरेश का कहना है कि वह लगातार लेखपाल के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। आखिरकार उसने रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया। पीड़ित का कहना है कि उसने ब्याज पर पैसा लेकर लेखपाल को दिया था। इस समय उसका बेटा कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। एक तरफ भाई की मौत का दुख, दूसरी तरफ इलाज का खर्च और ऊपर से सरकारी मदद के लिए भटकने की मजबूरी—इसी परेशानी के बीच सुरेश ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। नायब तहसीलदार को जाँच किये जाने की बात सामने आई है। अब शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। पहले भी उठ चुके हैं सवाल इसी लेखपाल के खिलाफ मेहइयां गांव के किसानों ने भी तहसील दिवस में खतौनी में गाटा अंश निर्धारण में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत की थी। किसानों ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला हुआ है और नायब तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- *नर्सिंग छात्र की मौत के बाद KGMU में प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं* *KGMU में नर्सिंग छात्रों का धरना-प्रदर्शन नर्सिंग छात्र की मौत के बाद KGMU में प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं* लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बुधवार को नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक नर्सिंग छात्र की मौत के मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राएं परिसर में एकत्र हुए और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। सूत्रों के मुताबिक, नर्सिंग छात्र की मौत के बाद साथी छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। इसी को लेकर नर्सिंग विभाग के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखीं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि मृतक छात्र के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। धरने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों से बातचीत का प्रयास किया गया। फिलहाल प्रदर्शन को लेकर KGMU प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।1
- जयसिंहपुर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने विद्यालयों में किया जागरूकता,, कार्यक्रम सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी इंस्पेक्टर डॉक्टर संजय कुमार उपाध्याय ने आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम के साथ जयसिंहपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में पहुंचकर ,बच्चों के बीच में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया, जहां पर बच्चों के साथ व अध्यापकों के साथ मिलकर एक साथ शपथ ली1
- अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।1
- लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ अमेठी से अपने घर सेमरी खानपुर लौट रहे करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर पूरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुरेंद्र प्रताप सिंह अमेठी की ओर से मोटरसाइकिल संख्या UP44 BV 3270 से अपने घर सेमरी खानपुर, थाना चांदा लौट रहे थे। शाहपुर पुरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सुरेंद्र प्रताप सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय करन बहादुर सिंह बताया गया है।2