logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरावा गांव के निकट हुए गोली कांड में युवक हुआ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारी गोली। अखंड नगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के निकट सरेशाम गोली कांड से फैली सनसनी। 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से जख्मी, हमलावर हुए फरार। गोली लगने से घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर से भेजा गया सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय। घटना को देखते हुए पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी। अखंड नगर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा बोले, गिरफ्तारी के लिए चल रहा प्रयास। प्रार्थना पत्र मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा। दोनों पक्षों के बीच मामूली का वाद विवाद को लेकर हुआ गोली कांड।

4 hrs ago
user_Raj Bahadur patrakar
Raj Bahadur patrakar
Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सरावा गांव के निकट हुए गोली कांड में युवक हुआ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारी गोली। अखंड नगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के निकट सरेशाम गोली कांड से फैली सनसनी। 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से जख्मी, हमलावर हुए फरार। गोली लगने से घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर से भेजा गया सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय। घटना को देखते हुए पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी। अखंड नगर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा बोले, गिरफ्तारी के लिए चल रहा प्रयास। प्रार्थना पत्र मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा। दोनों पक्षों के बीच मामूली का वाद विवाद को लेकर हुआ गोली कांड।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर पुलिस लाइन सभागार में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम ,हुआ संपन्न सुल्तानपुर जनपद के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया जहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
    1
    सुल्तानपुर पुलिस लाइन सभागार में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम ,हुआ संपन्न
सुल्तानपुर जनपद के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया जहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई।
मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है।
जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था।
हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।* *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
    1
    *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
*थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अखण्डनगर सुल्तानपुर। जिले के ग्राम सरावां में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा दी गयी बाइटः-
    1
    अखण्डनगर सुल्तानपुर। जिले के ग्राम सरावां में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा दी गयी बाइटः-
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप। घटना की निष्पक्ष जांच और खुलासे की मांग।
    1
    पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला।

भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल।

पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला।
भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।
घटना की निष्पक्ष जांच और खुलासे की मांग।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • *दोस्तपुर प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रही हाईकोर्ट की चेतावनी - नारा मधईपुर में न सफाई, न अतिक्रमण हटा* *नारा मधईपुर / कादीपुर (सुल्तानपुर)* वही गाटा, वही कहानी। ग्राम सभा नारा मधईपुर का वो गाटा संख्या जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तलब करने की सख्त चेतावनी दी है, उस पर आज 23 सितंबर तक एक ईंट भी नहीं हिली, और ना ही सफाई कार्य हुआ *सालों से नहीं हुई सफाई, सुंदरीकरण तो दूर की बात* ग्राम वासियों ने बताया कि इस गाटा पर सालों से गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास के घरों में सांप, गोह, बिच्छू निकल रहे हैं। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुंदरीकरण का पैसा आया, पर जमीन पर कब्जा होने से कोई कार्य नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर, सचिव, प्रधान तथा तहसील कादीपुर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों में सफाई दिखा दी गई। *हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन* 18 सितंबर को Writ में हाईकोर्ट ने साफ कहा - 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर, सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करो। लेकिन ग्रामीणों का कहना है - "लगता है स्थानीय अधिकारी जिलाधिकारी को तलब करवा कर ही मानेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लेखपाल, कानूनगो मौके पर कोई कार्यवाही नहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 30 सितंबर से पहले कब्जा नहीं हटा और सफाई नहीं हुई तो वे फिर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।
    2
    *दोस्तपुर प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रही हाईकोर्ट की चेतावनी - नारा मधईपुर में न सफाई, न अतिक्रमण हटा*
*नारा मधईपुर / कादीपुर (सुल्तानपुर)*
वही गाटा, वही कहानी। ग्राम सभा नारा मधईपुर का वो गाटा संख्या जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तलब करने की सख्त चेतावनी दी है, उस पर आज 23 सितंबर तक एक ईंट भी नहीं हिली, और ना ही सफाई कार्य हुआ
*सालों से नहीं हुई सफाई, सुंदरीकरण तो दूर की बात*
ग्राम वासियों ने बताया कि इस गाटा पर सालों से गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास के घरों में सांप, गोह, बिच्छू निकल रहे हैं। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुंदरीकरण का पैसा आया, पर जमीन पर कब्जा होने से कोई कार्य नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर, सचिव, प्रधान तथा तहसील कादीपुर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों में सफाई दिखा दी गई।
*हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन*
18 सितंबर को Writ में हाईकोर्ट ने साफ कहा - 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर, सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करो।
लेकिन ग्रामीणों का कहना है - "लगता है स्थानीय अधिकारी जिलाधिकारी को तलब करवा कर ही मानेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लेखपाल, कानूनगो मौके पर कोई कार्यवाही नहीं 
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 30 सितंबर से पहले कब्जा नहीं हटा और सफाई नहीं हुई तो वे फिर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई सड़क दुर्घटना के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की, बाइट सुल्तानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सड़क दुर्घटना के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी ने अपनी बाइट ,प्रस्तुत की है
    1
    हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई सड़क दुर्घटना के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की, बाइट
सुल्तानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सड़क दुर्घटना के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी ने अपनी बाइट ,प्रस्तुत की है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में बीफार्मा छात्रा को कार से रौंदा: परिजन बोले- आरोपी करता था छेड़छाड़; कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना, चालक फरार सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बीफार्मा की छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर पंत स्टेडियम की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रा जिले के एक कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि बस स्टॉप से एक महिला कार का पीछा करते हुए आ रही थी और 'पकड़ो, पकड़ो' चिल्ला रही थी। छात्रा कार के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद चालक ने कार पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दी। छात्रा के चचेरे भाई ने बताया कि आरोपी लड़का अजीत सिंह पिछले दो-तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी। अजीत सिंह कोतवाली नगर के नारायणपुर का रहने वाला है। वह कॉलेज में छात्रा को देखने के बाद से उसके पीछे पड़ गया था। घायल छात्रा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम आरोपी अजीत सिंह और उसकी कार को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
    2
    सुल्तानपुर में बीफार्मा छात्रा को कार से रौंदा: परिजन बोले- आरोपी करता था छेड़छाड़; कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना, चालक फरार
सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बीफार्मा की छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर पंत स्टेडियम की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
घायल छात्रा जिले के एक कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि बस स्टॉप से एक महिला कार का पीछा करते हुए आ रही थी और 'पकड़ो, पकड़ो' चिल्ला रही थी। छात्रा कार के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद चालक ने कार पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दी।
छात्रा के चचेरे भाई ने बताया कि आरोपी लड़का अजीत सिंह पिछले दो-तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी। अजीत सिंह कोतवाली नगर के नारायणपुर का रहने वाला है। वह कॉलेज में छात्रा को देखने के बाद से उसके पीछे पड़ गया था।
घायल छात्रा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम आरोपी अजीत सिंह और उसकी कार को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयामिली जानकारी के अनुसार, सारंगपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय अंकुश, पुत्र मिथुन, कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया।बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तीन लोग कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अंकुश अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका मूल निवास सुल्तानपुर के मुंगर क्षेत्र स्थित टिकई का पुरवा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकुश के पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के बाद मृतक की मां गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश की दस वर्षीय बड़ी बहन महक और तीन वर्षीय छोटा भाई अनमोल भी घटना के बाद गमगीन हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
    1
    जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयामिली जानकारी के अनुसार, सारंगपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय अंकुश, पुत्र मिथुन, कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया।बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तीन लोग कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अंकुश अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका मूल निवास सुल्तानपुर के मुंगर क्षेत्र स्थित टिकई का पुरवा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकुश के पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के बाद मृतक की मां गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश की दस वर्षीय बड़ी बहन महक और तीन वर्षीय छोटा भाई अनमोल भी घटना के बाद गमगीन हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.