जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयामिली जानकारी के अनुसार, सारंगपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय अंकुश, पुत्र मिथुन, कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया।बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तीन लोग कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अंकुश अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका मूल निवास सुल्तानपुर के मुंगर क्षेत्र स्थित टिकई का पुरवा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकुश के पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के बाद मृतक की मां गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश की दस वर्षीय बड़ी बहन महक और तीन वर्षीय छोटा भाई अनमोल भी घटना के बाद गमगीन हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयामिली जानकारी के अनुसार, सारंगपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय अंकुश, पुत्र मिथुन, कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया।बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तीन लोग कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अंकुश अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका मूल निवास सुल्तानपुर के मुंगर क्षेत्र स्थित टिकई का पुरवा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकुश के पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के बाद मृतक की मां गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश की दस वर्षीय बड़ी बहन महक और तीन वर्षीय छोटा भाई अनमोल भी घटना के बाद गमगीन हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
- तीन महीने तक नहीं लगाई लेखपाल ने रिपोर्ट, रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप भाई की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई तो परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जगी। इसी सहायता की प्रक्रिया में रिपोर्ट लगवाने के लिए 10 हजार रुपये घूस देने का आरोप अब पीड़ित को अधिकारियों के दरवाजे तक ले आया है। बेलगरा गांव निवासी सुरेश कुमार का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की रिपोर्ट लगाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये घूस लिए, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई। सुरेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। उसने लेखपाल से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई शेर बहादुर की बिजली दुर्घटना में मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार कराने के नाम पर लेखपाल अखंड प्रताप ने 14 जून को उससे 10 हजार रुपये घूस लिए थे। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई गई। सुरेश का कहना है कि वह लगातार लेखपाल के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। आखिरकार उसने रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया। पीड़ित का कहना है कि उसने ब्याज पर पैसा लेकर लेखपाल को दिया था। इस समय उसका बेटा कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। एक तरफ भाई की मौत का दुख, दूसरी तरफ इलाज का खर्च और ऊपर से सरकारी मदद के लिए भटकने की मजबूरी—इसी परेशानी के बीच सुरेश ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। नायब तहसीलदार को जाँच किये जाने की बात सामने आई है। अब शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। पहले भी उठ चुके हैं सवाल इसी लेखपाल के खिलाफ मेहइयां गांव के किसानों ने भी तहसील दिवस में खतौनी में गाटा अंश निर्धारण में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत की थी। किसानों ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला हुआ है और नायब तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- जयसिंहपुर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने विद्यालयों में किया जागरूकता,, कार्यक्रम सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी इंस्पेक्टर डॉक्टर संजय कुमार उपाध्याय ने आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम के साथ जयसिंहपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में पहुंचकर ,बच्चों के बीच में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया, जहां पर बच्चों के साथ व अध्यापकों के साथ मिलकर एक साथ शपथ ली1
- अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- *लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक* लम्भुआ, सुलतानपुर। अमेठी से अपने घर सेमरी खानपुर लौट रहे करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर पूरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुरेंद्र प्रताप सिंह अमेठी की ओर से मोटरसाइकिल संख्या UP44 BV 3270 से अपने घर सेमरी खानपुर, थाना चांदा लौट रहे थे। शाहपुर पुरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सुरेंद्र प्रताप सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय करन बहादुर सिंह बताया गया है।1
- सरावा गांव के निकट हुए गोली कांड में युवक हुआ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारी गोली। अखंड नगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के निकट सरेशाम गोली कांड से फैली सनसनी। 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से जख्मी, हमलावर हुए फरार। गोली लगने से घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर से भेजा गया सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय। घटना को देखते हुए पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी। अखंड नगर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा बोले, गिरफ्तारी के लिए चल रहा प्रयास। प्रार्थना पत्र मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा। दोनों पक्षों के बीच मामूली का वाद विवाद को लेकर हुआ गोली कांड।1
- सुल्तानपुर पुलिस लाइन सभागार में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम ,हुआ संपन्न सुल्तानपुर जनपद के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया जहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे1