Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्यासपुर मठिया बाजार में खाद-बीज दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान सिसवन, सिवान।ग्यासपुर मठिया बाजार स्थित यादव खाद एवं बीज भंडार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकानदार राम प्रवेश यादव, ग्राम-लेवाड़ी, जो आर्मी से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने धुआं निकलने की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में दुकान में रखा नगद, खाद-बीज, लाइसेंस, POS मशीन, खेत की रसीद सहित आर्मी की पासबुक, डिस्चार्ज बुक और सभी शैक्षणिक दस्तावेज जलकर राख हो गए।
Sudhir Kumar Pandey
ग्यासपुर मठिया बाजार में खाद-बीज दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान सिसवन, सिवान।ग्यासपुर मठिया बाजार स्थित यादव खाद एवं बीज भंडार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकानदार राम प्रवेश यादव, ग्राम-लेवाड़ी, जो आर्मी से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने धुआं निकलने की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में दुकान में रखा नगद, खाद-बीज, लाइसेंस, POS मशीन, खेत की रसीद सहित आर्मी की पासबुक, डिस्चार्ज बुक और सभी शैक्षणिक दस्तावेज जलकर राख हो गए।
More news from बिहार and nearby areas
- आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव में रविवार की सुबह धान के खेत से युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छजवा गांव निवासी सुमित्रा देवी, निर्मल कुमार पासवान और नवीन कुमार साह के रूप में हुई है।पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।मृतक की पहचान सलाहपुर गांव निवासी मिथुन बिंद के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की पत्नी रामावती देवी ने आंदर थाने में आवेदन देकर सुमित्रा देवी, उसके पुत्र निर्मल कुमार पासवान और नवीन कुमार साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार की शाम 6 बजे मैरवा एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले की जानकारी दी। आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव में रविवार की सुबह धान के खेत से युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छजवा गांव निवासी सुमित्रा देवी, निर्मल कुमार पासवान और नवीन कुमार साह के रूप में हुई है।पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।मृतक की पहचान सलाहपुर गांव निवासी मिथुन बिंद के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की पत्नी रामावती देवी ने आंदर थाने में आवेदन देकर सुमित्रा देवी, उसके पुत्र निर्मल कुमार पासवान और नवीन कुमार साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार की शाम 6 बजे मैरवा एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले की जानकारी दी।1
- आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव में रुद्रांश फिटनेस जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप महाविद्यालय अर्कपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने जिम की शुरुआत को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम की आवश्यकता बढ़ गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में फिटनेस जिम की शुरुआत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक साबित हो सकती है।इस अवसर पर प्रो. त्रिलोकी प्रसाद, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, उपेंद्र कुमार दास, नन्हे यादव, आदित्य कुमार सिंह,अजित कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह,सुजीत कुमार,अमित कुमार पांडेय,संचालक बुटन यादव एवं बुलेट यादव,ऋषिकेश सिंह, राजू सिंह, बब्लू सिंह, अमन प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव में रुद्रांश फिटनेस जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप महाविद्यालय अर्कपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने जिम की शुरुआत को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम की आवश्यकता बढ़ गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में फिटनेस जिम की शुरुआत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक साबित हो सकती है।इस अवसर पर प्रो. त्रिलोकी प्रसाद, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, उपेंद्र कुमार दास, नन्हे यादव, आदित्य कुमार सिंह,अजित कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह,सुजीत कुमार,अमित कुमार पांडेय,संचालक बुटन यादव एवं बुलेट यादव,ऋषिकेश सिंह, राजू सिंह, बब्लू सिंह, अमन प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- नवयुवक दुर्गा समिति के द्वारा भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिसवन प्रखंड के साईपुर गांव में नवयुवक दुर्गा समिति के द्वारा भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोलू राजा, छोटू शिकारी सहित कई कलाकारों ने भाग लिया।कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।1
- खाद-बीज दुकान में लगी भीषण आग, सेना के रिटायर्ड जवान के जरूरी दस्तावेजों समेत लाखों का नुकसान सिसवन (सिवान)।सिसवन के ग्यासपुर मठिया बाजार स्थित यादव खाद एवं बीज भंडार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान संचालक सेना से रिटायर्ड राम प्रवेश यादव (ग्राम-लेवाड़ी, पोस्ट-ग्यासपुर) ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो दुकान धू-धू कर जल रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, डायल 112 को भी सूचना दी गई। आग में दुकान में रखे 50 हजार नगद, खाद-बीज, लाइसेंस, POS मशीन, खेत की रसीद के साथ आर्मी की पासबुक, डिस्चार्ज बुक और बोर्ड के सभी प्रमाण पत्र जलकर राख हो गए।1
- हथुआ में RSS का पथ संचलन मार्च, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, इस दृश्य को देखने के लिए थम गई लोगो की निगाहें। साल भर बाद एक बार फिर से हथुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के द्वारा पथ संचलन मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस मार्च में 15 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवक शामिल हुए। उजली शर्ट और खाकी पैंट पहने स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से मार्च किया, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की नजरें टिक गईं।1
- एक नवंबर को लगेगा मेगा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ* *विधिक सेवा शिविर की तैयारी तेज, जनपद न्यायाधीश ने दिए निर्देश* बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पहले छोटे स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि पात्र लाभार्थी शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि एक नवंबर, रविवार को गंगा बहुउद्देशीय कलेक्ट्रेट सभागार, बलिया में आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन व्यक्ति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित किसानों एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं तथा विभिन्न विभागों की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए समय से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। साथ ही अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग शिविर से लाभान्वित हो सकें। बैठक में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) प्रथम कान्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएस राय, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सीओ सदर अक्षय कुमार सहित जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- Ram lila maidan me congress ne raili ke liye khambha gadna suru kar diya hai baipariyon ko raili se hone wale nuksan ke apil par rahul gandhi ne kaha gyanesh Kumar istifa dete hai to raili ruk sakti hai1
- ग्यासपुर मठिया बाजार में खाद-बीज दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान सिसवन, सिवान।ग्यासपुर मठिया बाजार स्थित यादव खाद एवं बीज भंडार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकानदार राम प्रवेश यादव, ग्राम-लेवाड़ी, जो आर्मी से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने धुआं निकलने की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में दुकान में रखा नगद, खाद-बीज, लाइसेंस, POS मशीन, खेत की रसीद सहित आर्मी की पासबुक, डिस्चार्ज बुक और सभी शैक्षणिक दस्तावेज जलकर राख हो गए।1