Shuru
Apke Nagar Ki App…
नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही बेटी को बस ने कुचला, दर्दनाक मौत; हमा तिराहा पर ग्रामीणों का जाम छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा गांव तिराहा पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।
Neelesh Tiwari
नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही बेटी को बस ने कुचला, दर्दनाक मौत; हमा तिराहा पर ग्रामीणों का जाम छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा गांव तिराहा पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया । स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव निलंबित राजनगर। ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। सीईओ ने पंचायत सेवा के आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन1
- *दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* *स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं महिलाओं ने लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई आवाज* पलेरा। शासकीय स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को करीब दो साल से मेहनताना नहीं मिलने का मामला सामने आया है। लंबित भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने पलेरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि वे पिछले करीब दो वर्षों से शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने, रोटी बनाने सहित रसोई से जुड़े कार्य लगातार कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी मेहनत की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण महिलाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कतें आ रही हैं।महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि उनकी लंबित मेहनताना राशि का जल्द भुगतान उनके खातों में कराया जाए। साथ ही, भुगतान को लेकर लगातार गुमराह करने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान रामकुमार यादव, महिमा, विद्या, तारा, अवध, चंदा, सुनीता, मुन्नी, अंगूरी, शांति, सुधा, जानकी, दोरियाबाई, लड़कुंवर, गुड़िया, श्रीदेवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। *इनका कहना है…* महिलाओं से लगातार काम कराने के बाद भी दो साल तक मेहनताना नहीं देना गंभीर मामला है। महिलाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को उनकी लंबित राशि जल्द उनके खातों में जमा करानी चाहिए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। *रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ* *दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* *स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं महिलाओं ने लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई आवाज* पलेरा। शासकीय स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को करीब दो साल से मेहनताना नहीं मिलने का मामला सामने आया है। लंबित भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने पलेरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि वे पिछले करीब दो वर्षों से शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने, रोटी बनाने सहित रसोई से जुड़े कार्य लगातार कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी मेहनत की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण महिलाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कतें आ रही हैं।महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि उनकी लंबित मेहनताना राशि का जल्द भुगतान उनके खातों में कराया जाए। साथ ही, भुगतान को लेकर लगातार गुमराह करने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान रामकुमार यादव, महिमा, विद्या, तारा, अवध, चंदा, सुनीता, मुन्नी, अंगूरी, शांति, सुधा, जानकी, दोरियाबाई, लड़कुंवर, गुड़िया, श्रीदेवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। *इनका कहना है…* महिलाओं से लगातार काम कराने के बाद भी दो साल तक मेहनताना नहीं देना गंभीर मामला है। महिलाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को उनकी लंबित राशि जल्द उनके खातों में जमा करानी चाहिए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। *रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ*1
- *जतारा में रजिस्ट्री के दौरान 1.30 लाख की लूट, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार* *टीकमगढ़।* लहर बुजुर्ग थाना पलेरा निवासी मनोज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर लूट की घटना की शिकायत की है। आवेदक के अनुसार दिनांक 03.08.2026 को वह महेश खंगार की कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने उप पंजीयक कार्यालय जतारा गया था। तभी तहसील जतारा के बाहर कैलाश कुशवाहा, कमलापत उर्फ कल्लू कुशवाहा निवासी लहरबुजुर्ग और सुखनंदन निवासी गोवा ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर 1,30,000 रुपये लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि थाना जतारा में आवेदन देने के बाद भी न तो पावती दी गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। दिनांक 12.08.2026 को SDOP जतारा को भी आवेदन दिया गया। आवेदक का कहना है कि अनावेदकगणों पर बम्होरी कला थाने में पूर्व से लूट-चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और वे आदतन अपराधी हैं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आवेदक ने SP महोदय से लूटी गई राशि वापस दिलाने, आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। *जतारा में रजिस्ट्री के दौरान 1.30 लाख की लूट, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार* *टीकमगढ़।* लहर बुजुर्ग थाना पलेरा निवासी मनोज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर लूट की घटना की शिकायत की है। आवेदक के अनुसार दिनांक 03.08.2026 को वह महेश खंगार की कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने उप पंजीयक कार्यालय जतारा गया था। तभी तहसील जतारा के बाहर कैलाश कुशवाहा, कमलापत उर्फ कल्लू कुशवाहा निवासी लहरबुजुर्ग और सुखनंदन निवासी गोवा ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर 1,30,000 रुपये लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि थाना जतारा में आवेदन देने के बाद भी न तो पावती दी गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। दिनांक 12.08.2026 को SDOP जतारा को भी आवेदन दिया गया। आवेदक का कहना है कि अनावेदकगणों पर बम्होरी कला थाने में पूर्व से लूट-चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और वे आदतन अपराधी हैं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आवेदक ने SP महोदय से लूटी गई राशि वापस दिलाने, आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।3
- नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया। अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।1
- गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...1