Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्थिति सुरक्षा कंपनी में नियुक्ति की जा रही है मंदसौर जिला में बेरोजगारियों को रोजगार दिया जा रहा है किसी भी जिला और किसी भी राज्य का अप्लाई कर सकता है सैलरी 14000 सैलरी 32000 रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें फोन नंबर 9009168079 9630225534
Narayan Singh Bharti Adhikari RTA NEEMUCH
भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्थिति सुरक्षा कंपनी में नियुक्ति की जा रही है मंदसौर जिला में बेरोजगारियों को रोजगार दिया जा रहा है किसी भी जिला और किसी भी राज्य का अप्लाई कर सकता है सैलरी 14000 सैलरी 32000 रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें फोन नंबर 9009168079 9630225534
More news from राजस्थान and nearby areas
- रावतभाटा से पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी गुरुवार को हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल महाराज दोपहर 2 बजे रावतभाटा स्थित पंजाबी धर्मशाला अयोध्यापुरी पहुंचे। वहा पर पंजाबी समाज के सदस्यों द्वारा दुपट्टा माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरू श्री कुंज लाल द्वारा समाज की मातृशक्ति एवं बंधुओ को दुपट्टा पहना कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके उपरांत उनके मुख वचन से अरदास की गई। उसके बाद समाज द्वारा सदर बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल द्वारा पूरी शोभायात्रा में राधा कृष्ण के भजन गाय गए। मंच संचालन मनोज मलिक और अशोक वधवा द्वारा किया गया। शोभायात्रा के प्रभारी जगदीश छाबड़ा और संजय वधवा ने शोभायात्रा की व्यवस्था देखी। स्वागत एवं आतिशबाजी का कार्य सिद्धार्थ वधवा और भारत वधवा द्वारा देखा गया। इस मौके पर समाज के रामलाल मलिक, बलदेव वधवा, पंडित गुलशन शर्मा, रामलाल माटा, चुन्नीलाल दुआ, भीमसेन अरोड़ा, रमेश कुमार गुलाटी, बलदेव माटा, अशोक एलामादि, प्रकाश वधवा, सुरेश वधवा, हीरा मलिक, दिनेश मलिक, प्रकाश वधवा,विनय गुलाटी, मोहन मनिक, सोहन मनिक, दीपक शर्मा, दिनेश वधवा, दिनेश छाबड़ा, सुरेश छाबड़ा, श्याम गुलाटी, हर्ष छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, ओम प्रकाश वधवा, भगवान दास मलिक, हरीश ढींगरा, अंकित वधवा, किशोरी लाल वधवा, चन्दन वधवा, तिलक अरोड़ा, राजेश अरोड़ा , हरिश वधवा मनोज मनिक, गिरधारी वधवा एवं अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।1
- जीरन में धर्म समाज पुजारी इकाई की बैठक हुई सम्पन्न, मंदिर समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा जीरन। समिति धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच द्वारा तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन जीरन के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। बैठक में क्षेत्र के सभी पुजारी बंधु उपस्थित रहे और मंदिरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंदिर भूमि पर अतिक्रमण, मंदिरों में कमी, व्यवस्थागत परेशानियां तथा अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।उपस्थित पुजारियों ने अपने- अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया।समिति के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी बैठक की तिथि भी तय की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंह वैष्णव बेलारी, बलराम दास बैरागी नलवा, गोपाल दास आमली खेड़ा, महेश शास्त्री महागढ़, पंकज शर्मा केलुखेड़ा, पूरण दास बैरागी लसूदी तंवर, पूरण दास केलुखेड़ा, प्रकाश चंद जीरन, रामचंद्र दास बरखेड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पुजारी बंधुओं ने एकजुट होकर धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।1
- गौवंश प्रकरण एवं बल प्रयोग मामले को लेकर डग में ज्ञापन सौंपा शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम डग:- बारां जिले के बरडिया क्षेत्र में 6 फरवरी को गौवंश का कटा हुआ शव मिलने की घटना के पश्चात क्षेत्र में रोष की स्थिति उत्पन्न हुई। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया था।उक्त प्रकरण के संदर्भ में 9 फरवरी को बारां शहर बंद का आह्वान किया गया, जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान आंशिक रूप से बंद रहे। बंद के उपरांत प्रताप चौक पर समाजजन शांतिपूर्ण रूप से एकत्रित हुए। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इसी घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर डग में समाज बंधुओं द्वारा गायत्री मंदिर ,डग में एकत्रित होकर डग तहसील पहुंचकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच, दोषियों की शीघ्र पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सौंपा गया है तथा प्रशासन से मामले में आवश्यक एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।1
- *सुवासरा में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय में ले जाते समय पुलिस का वाहन अचानक खराब हुआ जिसके बाद आरोपी को पैदल बस स्टैंड तक ले जाया गया*1
- Post by Goverdhan singh1
- असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगे: व्यापारियों की प्रशासन से अपील व्यापार संघ ने कहा— ईमानदार कारोबारियों को बदनाम करने की साजिश,हर ईमानदार व्यापारी के साथ संघ कोटा। असामाजिक तत्वों एवं तथाकथित पेशेवर शिकायतकर्ताओं द्वारा झूठी शिकायतें, फर्जी फोटो-वीडियो और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के माध्यम से ईमानदार नमकीन कारोबारियों को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के प्रकरण में कोटा व्यापार संघ ने खुलकर नमकीन व्यापारियों का समर्थन किया है। संघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि शहर में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त तत्व सक्रिय हो चुके हैं। यह पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर इस तरह के प्रकरण सामने आए हैं, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर न केवल व्यापारियों की छवि धूमिल कर रहे हैं, बल्कि कोटा के समग्र कारोबार को भी क्षति पहुंचा रहे हैं। संघ ने इस मामले की बारीकि से सभी तथ्यो का अवलकन कर पाया कि व्यपाारी को झूठा प्रताडित करने की साजिश की जा रही है। महासचिव अशोक माहेश्वरी की अगुवाई में कोटा नमकीन व्यापार समिति ने एडीएम सिटी अनिल सिंघल एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक दिलिप सैनी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की। समिति के अध्यक्ष जगदीश गांधी एवं महामंत्री प्रमोद पुरस्वामी ने बताया कि झूठी शिकायतों के संबंध में जिला कलक्टर को भी अवगत कराया गया है तथा किशोरपुरा थाना में विधिवत शिकायत दर्ज करवाई गई है।1
- नीमच। 12 फरवरी को सीटू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, योजना कर्मियों, राज्य-केंद्र कर्मचारियों के महासंघ, संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नीमच में भी व्यापक हड़ताल रही। बैंक, बीमा, बीएसएनएल, आंगनवाड़ी, मध्यान्ह भोजन, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह बंद रहा। हड़ताल के समर्थन में गांधी वाटिका में लगभग 2000 से अधिक मजदूर और कर्मचारी एकत्रित हुए। सभा में वक्ताओं ने सरकार की कथित कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों का विरोध करते हुए मजदूर किसान हित में नीतियां बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों और किसानों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में 21 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 21 नवंबर 2025 को जारी लेबर कोड को निरस्त करने, आउटसोर्स, आंगनवाड़ी, आशा, मध्यान्ह भोजन, ठेका, संविदा, नल चालक, भृत्य सहित अस्थायी श्रेणी के सभी कर्मियों को नियमित करने की मांग शामिल रही। नियमितीकरण तक न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह देने, पेंशन, बीमा, ग्रेच्युटी, बोनस जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने तथा 50 लाख रुपये का सरकारी बीमा लागू करने की मांग उठाई गई। सभा के बाद गांधी वाटिका से रैली निकाली गई, जो पुस्तक बाजार, जाजू भवन, बारादरी, फव्वारा चौक होते हुए 40 चौराहे पहुंची। यहां 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार संजय मालवीय को सौंपा गया।1
- Post by Goverdhan singh1
- कोटा में कमांडो की ट्रेनिंग कर चुके आरएसी के एक कॉन्स्टेबल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद 37 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रेम शंकर अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजन और स्टाफ के लोग उन्हें तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1