logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बयान से कौन-कौन से होते कमेंट करो

2 hrs ago
user_रवि मौर्या राज वंश
रवि मौर्या राज वंश
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बयान से कौन-कौन से होते कमेंट करो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिल्सी: तहसील क्षेत्र रायपुर बुजुर्ग गांव से एक मामल सामने आया जहां एक तरफ़ यूपी सरकार या यू कहें की केंद्र सरकार सफ़ाई को लेकर लगातार काम कर रही है , लेकिन बीच में बैठे कुछ अधिकारी या ग्राम प्रधान सरकार की मंशा पर लगातार पानी फेरते नज़र आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला बदायूं ज़िले के बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग से सामने आया है जहाँ पर लोग नरकीय ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं , गाँव वालों का आरोप है कि बीच मोहल्ले और सरकारी स्कूल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है , लोगों ने बताया कि आए दिन इस गंदगी से छोटे छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं , डेंगू टाइफाइड मलेरिया जैसे खतरे बने हुए हैं, लोगों ने इस गंदगी को लेकर बताया कि हम कई बार ग्राम प्रधान से भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं, लोगों का कहना है अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे
    3
    बिल्सी: तहसील क्षेत्र रायपुर बुजुर्ग  गांव से एक मामल सामने आया जहां 
एक तरफ़ यूपी सरकार या यू कहें की केंद्र सरकार सफ़ाई को लेकर लगातार काम कर रही है , लेकिन बीच में बैठे कुछ  अधिकारी या ग्राम प्रधान सरकार की मंशा पर लगातार पानी फेरते नज़र आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला बदायूं ज़िले के बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग से सामने आया है जहाँ पर लोग नरकीय ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं , गाँव वालों का आरोप है कि बीच मोहल्ले और सरकारी स्कूल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है , लोगों ने बताया कि आए दिन इस गंदगी से छोटे छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं , डेंगू टाइफाइड मलेरिया जैसे खतरे बने हुए हैं, लोगों ने इस गंदगी को लेकर बताया कि हम कई बार ग्राम प्रधान से भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं, लोगों का कहना है अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जल जीवन मिशन में बड़ा भ्रष्टाचार ? साल भर में ढही करोड़ों की टंकी, उठे गंभीर सवाल रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। सरकार गांव-गांव शुद्ध पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ने सोमवार शाम उन दावों की पोल खोल दी। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी ओवरहेड पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबकर 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वीरपाल, डोरीलाल, वेदपाल, अर्जुन और रविंद्र शामिल हैं, जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक टंकी का गिरना किसी साधारण हादसे जैसा नहीं, बल्कि भ्रष्ट निर्माण और घटिया सामग्री की खुली गवाही है। करीब एक साल पहले बनी यह टंकी इतनी जल्दी जमींदोज हो जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, सीओ आंवला नितिन कुमार, एसएचओ भमोरा पवन कुमार समेत भारी पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने साफ आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में करोड़ों खर्च कर बनाई गईं पानी की टंकियां आज तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकीं। कहीं पाइपलाइन अधूरी है, कहीं मोटर खराब है, तो कहीं टंकी खड़ी है लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा। अब सरदारनगर की टंकी गिरने के बाद लोगों का आरोप है कि कागजों में विकास, जमीन पर विनाश किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टंकी पूरी तरह चालू हालत में होती और उस वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद होते, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था। सवाल यह है कि 3.62 करोड़ की सरकारी परियोजना आखिर एक साल भी क्यों नहीं टिक सकी, क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई, क्या घटिया सामग्री लगाई गई और सबसे बड़ा सवाल क्या इस पूरे खेल में जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत थी। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सभी घायलों के समुचित इलाज की मांग की। वहीं देर रात इस मामले में अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ मुकदमा दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाएगी, या फिर करोड़ों के इस भ्रष्टाचार पर सच में कार्रवाई होगी। सरदारनगर में गिरी यह पानी की टंकी सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी, लापरवाही और भ्रष्टाचार के उस तंत्र का मलबा है, जिसके नीचे आम जनता हर रोज दब रही है।
    1
    जल जीवन मिशन में बड़ा भ्रष्टाचार ? साल भर में ढही करोड़ों की टंकी, उठे गंभीर सवाल
रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज
आंवला। सरकार गांव-गांव शुद्ध पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ने सोमवार शाम उन दावों की पोल खोल दी। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी ओवरहेड पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबकर 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में वीरपाल, डोरीलाल, वेदपाल, अर्जुन और रविंद्र शामिल हैं, जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक टंकी का गिरना किसी साधारण हादसे जैसा नहीं, बल्कि भ्रष्ट निर्माण और घटिया सामग्री की खुली गवाही है। करीब एक साल पहले बनी यह टंकी इतनी जल्दी जमींदोज हो जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, सीओ आंवला नितिन कुमार, एसएचओ भमोरा पवन कुमार समेत भारी पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने साफ आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में करोड़ों खर्च कर बनाई गईं पानी की टंकियां आज तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकीं। कहीं पाइपलाइन अधूरी है, कहीं मोटर खराब है, तो कहीं टंकी खड़ी है लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा। अब सरदारनगर की टंकी गिरने के बाद लोगों का आरोप है कि कागजों में विकास, जमीन पर विनाश किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टंकी पूरी तरह चालू हालत में होती और उस वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद होते, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था। सवाल यह है कि 3.62 करोड़ की सरकारी परियोजना आखिर एक साल भी क्यों नहीं टिक सकी, क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई, क्या घटिया सामग्री लगाई गई और सबसे बड़ा सवाल क्या इस पूरे खेल में जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत थी।
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सभी घायलों के समुचित इलाज की मांग की। वहीं देर रात इस मामले में अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ मुकदमा दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाएगी, या फिर करोड़ों के इस भ्रष्टाचार पर सच में कार्रवाई होगी।
सरदारनगर में गिरी यह पानी की टंकी सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी, लापरवाही और भ्रष्टाचार के उस तंत्र का मलबा है, जिसके नीचे आम जनता हर रोज दब रही है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली में पानी टंकी गिरने पर कार्रवाई,दो इंजीनियर बर्खास्त,एक जेई सस्पेंड,मामले की जांच के लिए टीम गठित। #AonlaNews #BareillyNews #WaterTankCollapse #sansanikhabar24 #BreakingNews #UPNews #HindiNews #Aonla #BadaHadsa #ViralNews #LatestNews #IndiaNews
    1
    बरेली में पानी टंकी गिरने पर कार्रवाई,दो इंजीनियर बर्खास्त,एक जेई सस्पेंड,मामले की जांच के लिए टीम गठित।
#AonlaNews #BareillyNews #WaterTankCollapse #sansanikhabar24  #BreakingNews #UPNews #HindiNews #Aonla #BadaHadsa #ViralNews #LatestNews #IndiaNews
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सम्भल। स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी, गलत बिलिंग और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आज सम्भल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में बिजलीघर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आतिर हुसैन ने कहा, स्मार्ट मीटर अब “स्मार्ट चीटर” बन चुके हैं, जो दिन-दहाड़े आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मीटरों के कारण बिजली के बिल कई गुना बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।
    1
    सम्भल। स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी, गलत बिलिंग और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आज सम्भल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में बिजलीघर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
आतिर हुसैन ने कहा, स्मार्ट मीटर अब “स्मार्ट चीटर” बन चुके हैं, जो दिन-दहाड़े आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मीटरों के कारण बिजली के बिल कई गुना बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस खड़े ट्रक में घुसी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्दौई टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
    2
    गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस खड़े ट्रक में घुसी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्दौई टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई भेजा गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम देवकोला पोस्ट नूरपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी बहुत लापरवाह है और हर माह वेतन उठाता है लेकिन सफाई के लिए कभी नहीं आता है गांव का सरपंच भी कुछ नहीं कहता
    2
    ग्राम देवकोला पोस्ट नूरपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी बहुत लापरवाह है और हर माह वेतन उठाता है लेकिन सफाई के लिए कभी नहीं आता है गांव का सरपंच भी कुछ नहीं कहता
    user_Nandkishor kashyap
    Nandkishor kashyap
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Gautam Sagar
    1
    Post by Gautam Sagar
    user_Gautam Sagar
    Gautam Sagar
    Aonla, Bareilly•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.