राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु पुनर्जीवन प्रशिक्षण उरई, जालौन। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में नेशनल नियोनेटल रीससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी डे-2026) के अवसर पर नवजात शिशुओं के पुनर्जीवन संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के तत्वावधान में जालौन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी नवजात शिशुओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. कामिनी राजपूत और डॉ. संतोष लोधी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. दिव्या पिपरिया और डॉ. प्रशांत निरंजन भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की सांस शुरू कराने, आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने और जीवन रक्षक प्रक्रियाओं के सही उपयोग की जानकारी दी गई।इसी क्रम में जिला चिकित्सालय उरई में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डॉ. संतोष लोधी और डॉ. अब्दुल कुद्दूस ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस वर्ष एनआरपी डे-2026 की थीम “एक दिवस, एक राष्ट्र, एक उद्देश्य प्रत्येक नवजात जीवन को बचाना, हर श्वास के साथ” रखी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु पुनर्जीवन प्रशिक्षण उरई, जालौन। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में नेशनल नियोनेटल रीससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी डे-2026) के अवसर पर नवजात शिशुओं के पुनर्जीवन संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के तत्वावधान में जालौन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी नवजात शिशुओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. कामिनी राजपूत और डॉ. संतोष लोधी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. दिव्या पिपरिया और डॉ. प्रशांत निरंजन भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की सांस शुरू कराने, आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने और जीवन रक्षक प्रक्रियाओं के सही उपयोग की जानकारी दी गई।इसी क्रम में जिला चिकित्सालय उरई में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डॉ. संतोष लोधी और डॉ. अब्दुल कुद्दूस ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस वर्ष एनआरपी डे-2026 की थीम “एक दिवस, एक राष्ट्र, एक उद्देश्य प्रत्येक नवजात जीवन को बचाना, हर श्वास के साथ” रखी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
- जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में सोमवार रात जालौन-औरैया हाईवे पर एक चलती चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना शेखपुर बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जालौन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- तेज रफ्तार का तांडव: सड़क पर तड़पते रहे युवक, डायल 112 बनी जीवन रक्षक रात्रि 8 बजे जन्नत चाय की दुकान के सामने हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने दिखाई इंसानियत जालौन। सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे औरैया रोड स्थित जन्नत चाय की दुकान के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मुकेश द्विवेदी उर्फ पिंटू, अर्पित द्विवेदी और आयुष द्विवेदी निवासी ग्राम पंचायत रिनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक रिनिया से जालौन की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी तेज थी कि कोई भी यह नहीं देख सका कि वाहन कौन सा था। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या UP 32 DG 8828 घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। “वर्दी में दिखी इंसानियत, मौत से जंग लड़ रहे युवकों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस” मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को उरई रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।1
- कोंच से ग्राउंड रिपोर्ट: 'चप्पलों की गूँज' और एक दिव्यांग मनोज की 'खामोश मौत' जानिए क्या है मौत का पूरा सच वायरल वीडियो ने बढ़ाई आरोपियों की मुश्किलें; 'दबंग स्वर' की पड़ताल— क्या मनोज की चीख सुनने में सिस्टम ने कर दी देरी? कोंच (जालौन): दिव्यांग व्यापारी मनोज हिंगवासिया की आत्महत्या का मामला अब महज एक हादसा नहीं, बल्कि एक 'संस्थानिक कत्ल' की ओर इशारा कर रहा है। हाल ही में वायरल हुआ एक पुराना वीडियो इस बात का पुख्ता सबूत है कि मनोज को महीनों पहले बीच बाजार सरेआम अपमानित किया गया था। उधारी के मामूली विवाद में उनके स्वाभिमान पर जो चोट की गई, उसका बोझ वह अंत तक नहीं उठा सके। स्थानीय लोगों और परिजनों की मानें तो वीडियो सामने आने के बाद मनोज ने कई बार न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होना उनके मानसिक तनाव का कारण बना। वह अक्सर कहते थे कि उन्हें समाज की नजरों में तोड़ दिया गया है। आज कोंच का हर बाजार और हर गली मनोज की उस खामोशी से सवाल पूछ रही है, जिसे समय रहते किसी ने नहीं सुना। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जांच की बात कह रही है, लेकिन सवाल वही है कि क्या जीते-जी मनोज को न्याय मिल पाया? #JusticeForManoj #KonchGroundReport #JalaunNews #SelfRespect #HumanityDead #ViralVideoKonch #DabangSwar #HallaBol #PoliceInvestigation #SocialJustice #JusticeNeeded1
- जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के युवक के वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में घटित घटनाक्रम को लेकर खबर दिखाने जा रहे हैं युवक द्वारा पुलिस और महिला पर आरोप लगाकर अपनी जान देने के मामले को जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डीएम जालौन1
- *जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप* *महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को हुई मजबूर* जनपद जालौन उरई से सामने आए एक मामले ने पूरे प्रशासनिक और परिवहन तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए वहीं संविदा महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता का आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें जानबूझकर बिना परमिट और खराब रखरखाव वाली बस संख्या UP-33 AT48 02 में ड्यूटी पर भेजा वहीं आरोप है कि 16 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान बस में अचानक आग लग गई जिसमें निधि तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं हादसे में उनके सिर आंख और रीढ़ में चोटें आईं आप को बता दें कि महिला का कहना है कि हादसे के बाद विभाग की ओर से न तो समुचित इलाज मिला और न ही किसी प्रकार की सहायता उल्टा उन्हें लगातार मानसिक आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी वहीं मामला तब और गंभीर हो गया जब 31 दिसंबर 2025 को उरई डिपो में तैनात एक लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया वहीं निधि तिवारी ने ARM के.के.आर्य RM झांसी संतोष कुमार TI अरुण कुमार TI सुनील कुमार और लिपिक सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं बता दें उनका कहना है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उनका उत्पीड़न किया सबसे भावुक दृश्य उस समय सामने आया जब निधि तिवारी जिलाधिकारी से मिलने जा रही थीं और मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुना रही थीं वहीं रोते-रोते अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं मौके पर मौजूद पत्रकारों और लोगों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाया वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं पीड़िता का कहना है मैं महीनों से विभागों के चक्कर काट रही हूं 1090 और 1076 पर भी शिकायत की लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया गया वहीं आज हालत यह है कि खाने तक के लाले पड़े हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि अब इस पूरे मामले को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है क्या परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होगी या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का आईना बन चुका है वहीं हेडलाइन विकल्प कैमरे के सामने बेहोश हुई महिला परिचालक वहीं जालौन में सिस्टम पर उठे सवाल बस में लगी आग डिपो में अपमान न्याय के लिए भटकती निधि तिवारी मोबाइल तोड़ा आवाज दबाई अब परिवहन विभाग कटघरे में जालौन में महिला कर्मचारी का दर्द LIVE प्रशासन पर गंभीर आरोप2
- बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा मो 9662116534 जालौन में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां तेज गति से दौड़ रही ओमनी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओमनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।3
- sarkari bor sarkari bor1
- जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, पिता की हालत गंभीर जालौन। औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर 4 के आगे सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल रिनियां गांव निवासी पिंटू दुबे, उनका बेटा तथा एक दोस्त बताए गए हैं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी1