Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के युवक के वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में घटित घटनाक्रम को लेकर खबर दिखाने जा रहे हैं युवक द्वारा पुलिस और महिला पर आरोप लगाकर अपनी जान देने के मामले को जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डीएम जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के युवक के वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में घटित घटनाक्रम को लेकर खबर दिखाने जा रहे हैं युवक द्वारा पुलिस और महिला पर आरोप लगाकर अपनी जान देने के मामले को जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डीएम जालौन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कदौरा प्रकरण मृतक लोकेन्द्र अहिरवार मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कदौरा प्रकरण मृतक लोकेन्द्र अहिरवार मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* *कदौरा थाना क्षेत्र के युवक के वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान में रूबरू होते हैं जांच के दिए दिशा निर्देश* जनपद जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कदौरा क्षेत्र से जुड़े मृतक लोकेन्द्र अहिरवार के मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी किए हैं आप को बता दें कि जनपद जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जिम्मेदारी ज्योति सिंह को सौंपी है वहीं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उपजिलाधिकारी पूरे मामले की जांच कर संबंधित तथ्यों एवं परिस्थितियों का परीक्षण करेंगी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं बता दें प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित होगी1
- जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में सोमवार रात जालौन-औरैया हाईवे पर एक चलती चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना शेखपुर बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जालौन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- तेज रफ्तार का तांडव: सड़क पर तड़पते रहे युवक, डायल 112 बनी जीवन रक्षक रात्रि 8 बजे जन्नत चाय की दुकान के सामने हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने दिखाई इंसानियत जालौन। सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे औरैया रोड स्थित जन्नत चाय की दुकान के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मुकेश द्विवेदी उर्फ पिंटू, अर्पित द्विवेदी और आयुष द्विवेदी निवासी ग्राम पंचायत रिनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक रिनिया से जालौन की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी तेज थी कि कोई भी यह नहीं देख सका कि वाहन कौन सा था। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या UP 32 DG 8828 घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। “वर्दी में दिखी इंसानियत, मौत से जंग लड़ रहे युवकों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस” मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को उरई रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।1
- कोंच से ग्राउंड रिपोर्ट: 'चप्पलों की गूँज' और एक दिव्यांग मनोज की 'खामोश मौत' जानिए क्या है मौत का पूरा सच वायरल वीडियो ने बढ़ाई आरोपियों की मुश्किलें; 'दबंग स्वर' की पड़ताल— क्या मनोज की चीख सुनने में सिस्टम ने कर दी देरी? कोंच (जालौन): दिव्यांग व्यापारी मनोज हिंगवासिया की आत्महत्या का मामला अब महज एक हादसा नहीं, बल्कि एक 'संस्थानिक कत्ल' की ओर इशारा कर रहा है। हाल ही में वायरल हुआ एक पुराना वीडियो इस बात का पुख्ता सबूत है कि मनोज को महीनों पहले बीच बाजार सरेआम अपमानित किया गया था। उधारी के मामूली विवाद में उनके स्वाभिमान पर जो चोट की गई, उसका बोझ वह अंत तक नहीं उठा सके। स्थानीय लोगों और परिजनों की मानें तो वीडियो सामने आने के बाद मनोज ने कई बार न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होना उनके मानसिक तनाव का कारण बना। वह अक्सर कहते थे कि उन्हें समाज की नजरों में तोड़ दिया गया है। आज कोंच का हर बाजार और हर गली मनोज की उस खामोशी से सवाल पूछ रही है, जिसे समय रहते किसी ने नहीं सुना। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जांच की बात कह रही है, लेकिन सवाल वही है कि क्या जीते-जी मनोज को न्याय मिल पाया? #JusticeForManoj #KonchGroundReport #JalaunNews #SelfRespect #HumanityDead #ViralVideoKonch #DabangSwar #HallaBol #PoliceInvestigation #SocialJustice #JusticeNeeded1
- जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के युवक के वीडियो वायरल होने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में घटित घटनाक्रम को लेकर खबर दिखाने जा रहे हैं युवक द्वारा पुलिस और महिला पर आरोप लगाकर अपनी जान देने के मामले को जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डीएम जालौन1
- बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा मो 9662116534 जालौन में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां तेज गति से दौड़ रही ओमनी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओमनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।3
- sarkari bor sarkari bor1
- जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, पिता की हालत गंभीर जालौन। औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर 4 के आगे सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल रिनियां गांव निवासी पिंटू दुबे, उनका बेटा तथा एक दोस्त बताए गए हैं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी1