Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के खेड़ा में होने वाले कार्यकम
Manoj Kumar
सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के खेड़ा में होने वाले कार्यकम
More news from राजस्थान and nearby areas
- डग में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम झालावाड़:- डग नगर के भंवानीमंडी रोड स्थित खेल मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय अंकित जैन एवं अक्षय जैन की पुण्य स्मृति में नगरपालिका स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं नगरवासी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये भाजपा नेता लोकेश जैन द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिलीप सोनी उप सरपंच डग द्वारा घोषित किया गया है। नगरपालिका स्तरीय इस प्रतियोगिता में डग नगर पालिका क्षेत्र की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में केवल डग नगर पालिका के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।4
- मोहन बड़ोदिया ग्राम जावदी हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा करने पर समिति कार्यक्रम समिति के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व स्टाफ के सदस्यों को पुष्प माला व साफा पहनकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया चोरी का खुलासा करने पर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति द्वारा ग्यारह हज़ार रुपए पुलिस प्रशासन को इनाम स्वरूप घोषणा की गई मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- गरोठ को मिली विकास की नई सौगात 109.8 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पर वृक्षारोपण के लिए ट्यूबवेल कार्य पूर्ण। नगर के विकास की ओर एक और मजबूत कदम।1
- *सुवासरा, गांव कांटिया तहसील सुवासरा जिला मंदसौर चोरों के हौसले बुलंद दिन में घर के ताले तोड़े सामान बाहर फेंक अलमारी से निकालकर ले उड़े 1 बजे के लगभग 2 चोर पल्सर गाड़ी लेके आए थे।*1
- पेंशनरो ने धरना स्थल पर जमकर नारे बाजी कर अपनी जायज मांगो का ज्ञापन सोंपा शाजापुरः- म.प्र. विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसियशन एंव प्रमुख पेन्शनर्स एसोसियशन के प्रांतिय निकाय के आवहान पर एंव संयुक्त मोर्चे के आवहान पर सभी विभाग के पेन्शनर्स अधिक्षण यंत्री कार्यालय लालघाटी शाजापुर के प्रांगण मे एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अपनी जायज मांगों के निराकरण हेतु एक ज्ञापन राकेश शाह कार्यपालन यंत्री शाजापुर को विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसियशन के अध्यक्ष के.एस. पाण्डे सचिव मनोहर सिंह नायक प्रमुख पेन्शनर्स एसोसियशन के प्रान्तीय महामंत्री एंव जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह पँवार के नेत्रत्व मे सोंपा ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की है की विधुत मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों को पेन्शन का भुुगतान कोषालय से किया जावे एंव पेन्शनरों को पेन्शन की गारन्टी देवे साथी जिला मुख्यालय पर पेन्शन कार्यालय बंद नही किया जाए महंगाई भत्ता की किस्त समय पर एंव उचित दर से भुगतान किया जाए ज्ञापन प्रस्तुत करते समय संयुक्त मोर्चा के गोपाल देवडा, माखनलाल सोनी, रामनारायण मगरोला, अरविंद श्रीवास्तव, रामचंद्र वर्मा, गिरीश जोशी, रवि जैन, मोहन प्रसाद सिटोके, बल्देव सिंह राजपुत, भागीरथ योगी, बाबुलाल सोनानिया, ए.एस. अंसारी, कैलाश नारायण विस्वकर्मा, बालकृष्ण शर्मा, लक्ष्मीनारायण चैहान, तखतमल जैन, उमराव सिंह सिद्धनाथ, प्रमुख पेन्शनर्स एसोसियशन संरक्षक टी.आर सिसोदीया, दीवान सिंह यादव, राजेन्द्र शर्मा, संतोेष सचान, जिला सचिव कीरत सिंह बुन्देला, महामंत्री तिलोकचंद भालोट, उपाध्यक्ष हरीश ठोमरे, अनिल शर्मा, पुलिस विभागीय समिती अध्यक्ष भगवान पुरी, स्वास्थ विभागीय समिती अध्यक्ष संजय अष्ठाना, कमल किशोर कटारीया, रामसिंह सिसोदीया, मनोहर शर्मा, नारायण मारू, रामचंद्र राठौर, अशोक गंधारे,अनोखीलाल मालवीय, राजेन्द्र राठौर, मकसुद एहमद सिद्धीकि, दुर्गाप्रसाद पोलाईकलाँ सहित अनेक पेंन्श्नर्स उपस्थित थे2
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 4 आरोपियों से NTPC सोलर प्लांट से चोरी गई 31 सोलर प्लेट मय टाटा मेजिक वाहन सहित किमती ₹7,25,808 माल बरामद1
- मोहन बड़ोदिया ग्राम जावदी हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा करने पर समिति कार्यक्रम समिति के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व स्टाफ के सदस्यों को पुष्प माला व साफा पहनकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया चोरी का खुलासा करने पर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति द्वारा ग्यारह हज़ार रुपए पुलिस प्रशासन को इनाम स्वरूप घोषणा की गई मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- सड़क पर 'जिंदगी' की क्लास! पुलिस ने सिखाया- जब धड़कन थमने लगे, तो कैसे बनें किसी के लिए 'मददगार' शाजापुर। बुधवार की दोपहर। घड़ी में 1 बज रहे थे। टंकी चौराहा और दुपाड़ा रोड पर गाड़ियों का शोर हमेशा की तरह था, लेकिन अचानक वहां एक अलग ही हलचल शुरू हुई। पुलिस की वर्दी और डॉक्टरों के सफेद कोट एक साथ नजर आए। वहां कोई 'वीआईपी मूवमेंट' नहीं था, और न ही कोई चेकिंग अभियान चल रहा था। वहां चल रही थी— सांसों को रीस्टार्ट करने की ट्रेनिंग। अक्सर ट्रैफिक पुलिस को हम नियमों का पाठ पढ़ाते देखते हैं, लेकिन इस बार मामला सीधा 'जिंदगी' से जुड़ा था। यातायात पुलिस और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की जुगलबंदी ने सड़क को ही क्लासरूम बना दिया। क्या हुआ मौके पर? मिशन 'लाइफ सेवर': डॉक्टरों की टीम ने बीच सड़क पर राहगीरों को रोका, लेकिन चालान के लिए नहीं, बल्कि उन्हें सीपीआर (CPR) की ताकत समझाने के लिए। मौत को मात देने का हुनर: डॉक्टरों ने समझाया कि अगर किसी की धड़कन अचानक रुक जाए या एक्सीडेंट के बाद सांस अटकने लगे, तो एम्बुलेंस का इंतजार करने में जो वक्त बर्बाद होता है, वही सबसे खतरनाक है। ऐसे में आपके दो हाथ किसी की जान बचा सकते हैं। डेमो ने खोली आंखें: सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि डॉक्टरों ने डमी पर करके दिखाया कि छाती पर कितना दबाव देना है और किस तरह मरीज को सांस देनी है। भीड़ बनी 'स्टूडेंट' हैरत की बात यह रही कि आम जनता ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जो लोग तमाशबीन बनकर खड़े थे, वे आगे आए और खुद सीपीआर देने का अभ्यास (Practice) किया। पुलिस का संदेश साफ था— "हादसे बताकर नहीं आते, लेकिन अगर आप तैयार हैं, तो किसी के घर का चिराग बुझने से बचा सकते हैं।" शाजापुर की सड़कों पर पुलिस और जनता के बीच के इस तालमेल ने साबित कर दिया कि खाकी वर्दी का काम सिर्फ कानून मनवाना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।3
- जसवाड़ा के बूथ नम्बर 34 पर भाजपा ने मनाई श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, विधायक भी रहे मौजूद1