शोभायात्रा और कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग .....आज होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन सोडावास. सोडावास के समीप चिरूनी गांव बस स्टैंड आस्था का प्रतीक माने जाने वाले हनुमान मंदिर आश्रम पर सोमवार को शोभा यात्रा और कलश यात्रा मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में निकाली गई। कार्यक्रम के शुभारंभ का आगाज आश्रम के प्रांगण में हवन यज्ञ, शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। आश्रम के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में महाराज सुखमई नाथ व बालक नाथ की अध्यक्षता की गई। प्रातः काल की बेला में आश्रम के प्रांगण में यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य आयोजन ग्रामीणो की देखरेख में हुआ। कलश यात्रा व शोभायात्रा बस स्टैंड चिरूनी से चिरूनी गांव के मुख्य रास्ते से होकर निकाली गई।डीजे की धुन पर श्रद्धालुओ ने धमाल मजाया। इस दौरान बाबा हनुमान जी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लेकर पुण्य की प्राप्ति की। .....5 मई को होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, नितिन सागवान चेयरमेन सरस डेयरी, ललित यादव विधायक मुंडावर, मनजीत चौधरी पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता प्रधान काळूका, इंद्र यादव समाज सेवी, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरूनी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन चिरूनी के ग्रामीणों के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार रामानंद सांगी एन्ड पार्टी, मुस्कान शर्मा झज्जर, मधुर शर्मा भिवानी सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करेंगे।
शोभायात्रा और कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग .....आज होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन सोडावास. सोडावास के समीप चिरूनी गांव बस स्टैंड आस्था का प्रतीक माने जाने वाले हनुमान मंदिर आश्रम पर सोमवार को शोभा यात्रा और कलश यात्रा मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में निकाली गई। कार्यक्रम के शुभारंभ का आगाज आश्रम के प्रांगण में हवन यज्ञ, शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। आश्रम के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में महाराज सुखमई नाथ व बालक नाथ की अध्यक्षता की गई। प्रातः काल की बेला में आश्रम के प्रांगण में यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य आयोजन ग्रामीणो की देखरेख में हुआ। कलश यात्रा व शोभायात्रा बस स्टैंड चिरूनी से
चिरूनी गांव के मुख्य रास्ते से होकर निकाली गई।डीजे की धुन पर श्रद्धालुओ ने धमाल मजाया। इस दौरान बाबा हनुमान जी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लेकर पुण्य की प्राप्ति की। .....5 मई को होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, नितिन सागवान चेयरमेन सरस डेयरी, ललित यादव विधायक मुंडावर, मनजीत चौधरी पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता प्रधान काळूका, इंद्र यादव समाज सेवी, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरूनी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन चिरूनी के ग्रामीणों के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार रामानंद सांगी एन्ड पार्टी, मुस्कान शर्मा झज्जर, मधुर शर्मा भिवानी सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करेंगे।
- योगी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि 4 मई के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर लगाते दिखेंगे! वहीं अखिलेश यादव का रिकॉर्ड कायम दिल्ली मे केजरीवाल, हरियाणा मे कांग्रेस, बिहार मे तेजस्वी के बाद बंगाल मे ममता का किया प्रचार सब के सब हारे!1
- खैरथल के दांतला गांव में हुई विवाहिता ललिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पीहरपक्ष व गांव के लोग1
- भिवाड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की भिवाड़ी इकाई ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दो पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने किया। ABVP का आरोप है कि हाल ही में SBI बैंक चौराहे पर तैनात उनके कार्यकर्ता दिनेश कुमार और एक अन्य साथी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से डंडों से मारपीट और प्रताड़ना की गई। संगठन का कहना है कि घटना के बाद भी संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर ABVP कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच उप पुलिस अधीक्षक कैलाश चौधरी को सौंपने का आश्वासन दिया। हालांकि, ABVP ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ हुए कथित अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।4
- Post by Voice of Labour1
- ये क्या टैलेंट है इंस्टाग्राम को हिला के रख दिया लकड़े में दम तो है रिकॉर्ड इतने बना दिए तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है इंस्टाग्राम को भी इग्नोर कर रहा है1
- Post by Sagun kumar1
- बंगाल में चुनाव बीजेपी जीतने पर खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाट कर खुशी मनाई सोडावास. बंगाल चुनाव जीत के बाद सोडावास में सोमवार साय : 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी व लड्डू बांट दी बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ चुनाव आगाज। भाजपा कार्यकर्ता भीमराज यादव करणीकोट, सम्मी चौधरी पूर्व प्रधान पिपली, मनोज जांगिड़ पिपली, देवेंद्र सिंह चौहान ठेकेदार बर्दोड, सुभाष भारत गुप्ता सोडावास, सुमन वीरेंद्र चौधरी, राव वीरेंद्र यादव सोडावास,पूर्ण जोशी, इंद्र यादव कृष्ण नगर,बलराम चंदेला आलनपुर, नीतू गुप्ता बिजवाड़ चौहान, मिंटू चौधरी टोल जागीवाडा, अनिल शर्मा सरपंच पदमाडा कैलाश ख्याली छाबड़ी शामदा सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- स्व-गणना कार्य खैरथल तिजारा जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार प्रधानाचार्य एवं हरि सिंह प्रधानाचार्य ने किशनगढ़ बास के विधायक दीप चंद खैरिया की उनके निवास पर स्वगणना करवाई1
- औद्योगिक शहर भिवाड़ी एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की घटना से दहल उठा, जहां साथियों के साथ बाबा मोहन राम मंदिर जा रहे युवकों पर बीच सड़क हमला कर दिया गया। फेज-3 थाना क्षेत्र में 2 मई की शाम करीब 7:40 बजे हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित नरेश कुमार के अनुसार, उनका बेटा नवीन अपने साथी—निशांत, यश, कुनाल और पत्नी के साथ बाबा मोहनराम मंदिर जा रहा था। रास्ते में पटेल मेडिकल के पास यूआईटी सेक्टर-6 रोड पर एक कार (HR30AE9730) बीच सड़क खड़ी मिली। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी जब रास्ता नहीं मिला, तो कार सवार युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद उस समय हिंसक हो गया जब निशांत ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तभी एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और हमला शुरू कर दिया। कुछ ही देर में योगेश अधाना, भानू और उनके 6-7 साथी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व कथित हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में नवीन के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वारदात के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते और धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का पक्ष: फेज-3 थाना प्रभारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की कार को जब्त कर लिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रदीप ने कहा कि हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावरों के पास वास्तव में हथियार थे या नहीं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।3