logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साथी संग मंदिर जा रहे युवकों पर हमला, भिवाड़ी में गैंग का तांडव, पुलिस जांच तेज, आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी। औद्योगिक शहर भिवाड़ी एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की घटना से दहल उठा, जहां साथियों के साथ बाबा मोहन राम मंदिर जा रहे युवकों पर बीच सड़क हमला कर दिया गया। फेज-3 थाना क्षेत्र में 2 मई की शाम करीब 7:40 बजे हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित नरेश कुमार के अनुसार, उनका बेटा नवीन अपने साथी—निशांत, यश, कुनाल और पत्नी के साथ बाबा मोहनराम मंदिर जा रहा था। रास्ते में पटेल मेडिकल के पास यूआईटी सेक्टर-6 रोड पर एक कार (HR30AE9730) बीच सड़क खड़ी मिली। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी जब रास्ता नहीं मिला, तो कार सवार युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद उस समय हिंसक हो गया जब निशांत ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तभी एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और हमला शुरू कर दिया। कुछ ही देर में योगेश अधाना, भानू और उनके 6-7 साथी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व कथित हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में नवीन के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वारदात के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते और धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का पक्ष: फेज-3 थाना प्रभारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की कार को जब्त कर लिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रदीप ने कहा कि हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावरों के पास वास्तव में हथियार थे या नहीं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Joshila News Network
Joshila News Network
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago

साथी संग मंदिर जा रहे युवकों पर हमला, भिवाड़ी में गैंग का तांडव, पुलिस जांच तेज, आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी। औद्योगिक शहर भिवाड़ी एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की घटना से दहल उठा, जहां साथियों के साथ बाबा मोहन राम मंदिर जा रहे युवकों पर बीच सड़क हमला कर दिया गया। फेज-3 थाना क्षेत्र में 2 मई की शाम करीब 7:40 बजे हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित नरेश कुमार के अनुसार, उनका बेटा नवीन अपने साथी—निशांत, यश, कुनाल और पत्नी के साथ बाबा मोहनराम मंदिर जा रहा था। रास्ते में पटेल मेडिकल के पास यूआईटी सेक्टर-6 रोड पर एक कार (HR30AE9730) बीच सड़क खड़ी

मिली। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी जब रास्ता नहीं मिला, तो कार सवार युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद उस समय हिंसक हो गया जब निशांत ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तभी एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और हमला शुरू कर दिया। कुछ ही देर में योगेश अधाना, भानू और उनके 6-7 साथी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व कथित हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में नवीन के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वारदात के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते और धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे

इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का पक्ष: फेज-3 थाना प्रभारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की कार को जब्त कर लिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रदीप ने कहा कि हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावरों के पास वास्तव में हथियार थे या नहीं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

More news from Alwar and nearby areas
  • सोडावास भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 10 मई को मुंडावर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा गांव-गांव जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और पारंपरिक रूप से पीले चावल (निमंत्रण) वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भिवाड़ा रामबास मुंडिया खेड़ा , झझारपुर गांवों में समाज के लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर सभी को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सत्यनाराण शर्मा कैलाश शर्मा राजेन्द्र पाडे राजेश शर्मा ईश्वर गोतम अशोक शर्मा बाबु लाल शर्मा रिकुशर्मा जगदीश दुर्गा प्रशाद शर्मा समाज सेवी कालूराम भारद्वाज रामचंद्र भारद्वाज बुला राम भारद्वाज सोमदत्त भारद्वाज महेंद्र भारद्वाज ललित भारद्वाज राधेश्याम भारद्वाज बाबूलाल शर्मा पवन भारद्वाज चेतन भारद्वाज मौजूद रहे। ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दे इस कार्यक्रम में 2100 दीपक जलाकर आरती की जायेगी।
    1
    सोडावास भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 10 मई को मुंडावर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा गांव-गांव जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और पारंपरिक रूप से पीले चावल (निमंत्रण) वितरित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को भिवाड़ा रामबास मुंडिया खेड़ा , झझारपुर  गांवों में समाज के लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर सभी को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सत्यनाराण शर्मा  कैलाश शर्मा  राजेन्द्र  पाडे राजेश शर्मा  ईश्वर गोतम अशोक शर्मा बाबु लाल शर्मा  रिकुशर्मा जगदीश दुर्गा प्रशाद शर्मा समाज सेवी 
कालूराम भारद्वाज  रामचंद्र भारद्वाज बुला राम भारद्वाज  सोमदत्त भारद्वाज महेंद्र भारद्वाज ललित भारद्वाज  राधेश्याम भारद्वाज बाबूलाल शर्मा पवन भारद्वाज चेतन भारद्वाज
मौजूद रहे। ब्राह्मण  समाज के लोगों में  खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दे इस कार्यक्रम में  2100 दीपक जलाकर आरती की जायेगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    23 hrs ago
  • योगी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि 4 मई के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर लगाते दिखेंगे! वहीं अखिलेश यादव का रिकॉर्ड कायम दिल्ली मे केजरीवाल, हरियाणा मे कांग्रेस, बिहार मे तेजस्वी के बाद बंगाल मे ममता का किया प्रचार सब के सब हारे!
    1
    योगी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि 4 मई के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर लगाते दिखेंगे!
वहीं अखिलेश यादव का रिकॉर्ड कायम दिल्ली मे केजरीवाल, हरियाणा मे कांग्रेस, बिहार मे तेजस्वी के बाद बंगाल मे ममता का किया प्रचार सब के सब हारे!
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • JEN है या नाई? बयान पर बवाल! खैरथल जिले में सैन समाज का जोरदार विरोध, कलेक्टर के नाम ज्ञापन, विधायक बाबा बालकनाथ माफी मांगे...
    1
    JEN है या नाई? बयान पर बवाल!
खैरथल जिले में सैन समाज का जोरदार विरोध, कलेक्टर के नाम ज्ञापन, विधायक बाबा बालकनाथ माफी मांगे...
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    4 hrs ago
  • Post by Sachin kumar
    1
    Post by Sachin kumar
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • खैरथल के दांतला गांव में हुई विवाहिता ललिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पीहरपक्ष व गांव के लोग
    1
    खैरथल के दांतला गांव में हुई विवाहिता  ललिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पीहरपक्ष व गांव के लोग
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.