Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
मो० फारुख (पत्रकार)
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by Niraj Kumar1
- निरसा। भारत के कम्युनिस्ट पार्टी दो दिवसीय राज्य की बैठक के संपन्न हुई। दीपांकर भट्टाचार्य जी ने क्या कहा झारखंड सरकार राज्य को लेकर1
- बिग ब्रेकिंग बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने छिन लिया दो सगे भाई की जिंदगी गोड्डा / झारखण्ड गोड्डा जिला के सदर प्रखंड के अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में सोमवार की देर शाम बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई की मृत्यु हो गई मृतक निरंजन मंडल और संजय मंडल कजरादाह गांव के रहने वाले थे निरंजन मंडल बड़े भाई थे जिनकी उम्र करीब 44 वर्ष थी वहीं छोटे भाई संजय मंडल की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है। देर शाम दोनों भाई बाइक से सुंदर डैम से काम करके अपने गांव कजरादाह लौट रहे थे। तभी गायछन्द के पास बेखौफ बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया ट्रैक्टर क़े पहिया से दोनों का सिर कुचल गया। जिसमें बड़े भाई निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई वही संजय को गंभीर अवस्था में गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया अस्पताल लाने के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। इधर दो सगे भाइयों की मौत के बाद गायछंद गांव में कोहराम मच गया आक्रोशीत ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया, ग्रामीणों ने शव क़े साथ सड़क को जाम कर दिया मौके पर मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी आनंद साहा अपने दल बल के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे लेकिन ग्रामीण निरंजन मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे। मुफस्सिल थाना के अधिकारियों के द्वारा आक्रोषित लोगों को समझने का प्रयास किया।2
- बलियापुर सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस की नाकामी सामने आई है । दोषी खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें राजनीति और प्रशासनिक समर्थन मिला हुआ है , वहीं निर्दोषों को जेल की सलाखों में कैद किया गया और उससे पहले उनकी काफी धुनाई थाने में की गई परेड कराया गया जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हों 😳 सवाल यह उठता है कि पुलिस न्यायालय कैसे बन गई ? सजा देने का अधिकार किसने दिया बिना निष्पक्ष जांच के आनन फानन में। अगर न्यायालय द्वारा बाइज्जत रिहा किया गया तो फिर इन्हें सजा देने वालों को सजा कौन देगा ? यह एक बड़ा सवाल है 👉 मोहम्मद जहीरूद्दीन खान वरिष्ठ पत्रकार धनबाद 8789366223.1
- निरसा में भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य कमिटी बैठक शुरू, चुनाव और एसआईआर मुद्दे पर भाजपा को घेरा निरसा। चार राज्यों में हो रहे चुनाव, एसआईआर के मुद्दे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी युद्ध जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रविवार को भाकपा माले के निरसा कार्यालय में दो दिवसीय राज्य कमिटी की बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। बैठक के दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का गलत उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों से किसी को वंचित नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। बैठक में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, प्रदेश सचिव मनोज भट्ट, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह, माले नेता हालधर महतो, राज्य कमिटी सदस्य सुषमा मेहता और सभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक रणनीति और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा किए जाने की बात कही गई।9
- धनबाद,नगर निगम की बड़ी पहल: हर वार्ड में 15 सफाईकर्मी, पानी की समस्या पर बड़ा फैसला।1
- Post by Niraj Kumar1