बीकानेर ओर ग्रेटर नोएडा में गैस संकट उद्योगों की रफ्तार थमी, मजदूरों का पलायन शुरू पत्रकार इकबाल खान उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरेलू और कमर्शल एलपीजी गैस की भारी किल्लत ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इसका असर अब औद्योगिक उत्पादन पर भी साफ दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार, गैस संकट के चलते कई फैक्ट्रियों और इकाइयों में उत्पादन करीब 20 प्रतिशत तक गिर गया है। उद्योगों की रफ्तार धीमी पड़ने से कामगारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे मजदूर अब मजबूरी में अपने गांवों की ओर पलायन करने लगे हैं। इस संकट की सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों और कामगारों पर पड़ी है, जो बिल्डर साइटों, गारमेंट यूनिट्स और एक्सपोर्ट कंपनियों में काम करते हैं। इन कामगारों के पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं होता और वे छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर या पेट्रोमेक्स के जरिए अपना गुजारा करते थे।अब बाजार में गैस की उपलब्धता लगभग खत्म हो चुकी है। जहां कहीं गैस मिल भी रही है, वहां ऊंचे दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब मजदूरों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। इधर बीकानेर में भी हालात अलग नहीं हैं। यहां खुले बाजार में 1से 2 किलो गैस भरवाने पर 170 से 200 रुपये प्रति किलो तक वसूले जा रहे हैं। खासकर बाहर से आए प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिनके पास कोई गैस कनेक्शन नहीं है। ऐसे मजदूरों के लिए शहर में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, जिससे वे अपना दो वक्त का खाना बना सकें। सरकार को इन प्रवासी मजदूरों के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए, जैसे अस्थायी रसोई या सस्ती गैस उपलब्ध कराना, ताकि उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें।यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और मजदूरों के लिए राहत कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर न केवल उद्योगों बल्कि सामाजिक ढांचे पर भी देखने को मिल सकता है।

- KYC for Social Media News: सोशल मीडिया चलाने के लिए कराना होगा KYC? #shorts #socialmediakyc #kycupdate #digitalindia #bikanerlocal1
- नागौर ,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान की कडी. में नागौर पुलिस द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही। अपराधियों द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित सम्पति पर नागौर पुलिस द्वारा वज्र प्रहार। नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही। आरोपी अभियुक्त रामनिवास उर्फ रामा द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित निमार्णाधीन आलीशान मकान को किया सीज।थानाधिकारी कोतवाली नागौर के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना रतनगढ, चुरू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है, जिसमें आरोपी फरार चल रहा है एवं 20000/- रूपये का ईनामी आरोपी भी है।आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा नागौर में आलीशान मकान बना रहा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। थाना कोतवाली नागौर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।3
- Post by User23071
- शाहपुरा के गुलाबी मार्केट में माँ वैष्णो देवी रैडिमेट कपडे की दुकान पर हुई चोरी,दिनदहाड़े दुकान से चोरी,जिसमे 21 हजार रुपये समेत कागजात थे पर्स मे चोरी की पूरी घटना पूरी सीसीटीवी में हुई#2026#automobile#news#dance#1
- Post by New karni Dj1
- Post by Vedprakash kalwa1
- पत्रकार इकबाल खान देश में चल रहे गैस संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है।जारी फैसले के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल पर सीधा 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गई है। इस फैसले से ट्रांसपोर्ट सेक्टर, छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। डीजल पर ज्यादा कटौती का असर सीधे तौर पर मालभाड़े और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।गौरतलब है कि हाल ही में गैस सिलेंडर की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते ईंधन पर दबाव बढ़ा हुआ था। ऐसे में सरकार का यह कदम राहत के तौर पर देखा जा रहा है।1
- रामनवमी के अवसर पर नागौर में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर गली-नुक्कड़ पर रामभक्तों के जत्थे नजर आए। माली समाज भवन से जलेश्वर महादेव मंदिर तक 4 किमी. लंबी शोभायात्रा में देवी-देवताओं की सैकड़ों सजीव झांकियां, केसरिया परिधानों में महिला-पुरूष, बाइक-गाड़ियों पर सवार रामभक्त, नागौर की संस्कृति दर्शाती झांकियां और पूरी शोभायात्रा पर लगातार गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा प्रमुख आकर्षण रहे। बख्तसागर तालाब पर बने मंच पर झांकियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति की ओर भव्य आतिशबाजी और राेशनी की गई।रामनवमी के अवसर पर निकली शिव परिवार, राम दरबार की झांकियां शामिल थीं। इस बार शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए। रामनवमी महोत्सव को लेकर नागौर के बाजारों को केसरिया ध्वजों और झंडियों से सजाया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह रामभक्तों की मान-मनुहार की गई। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों और स्कूलों की काफी झांकियां शामिल रहीं। महाबली हनुमान और आतिशबाजी ने शाेभायात्रा के रोमांच को बढ़ा दिया। नागौर शहर में भारी भरकम पुलिस जाब्ता पूरी शोभायात्रा के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। नागौर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था व चार मंडलों की 16 बस्तियों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सहयोग किया। भगवान राम के जीवन चरित्र से संबंधित झांकियों के साथ-साथ भारत के महापुरुष, साधु संत, वीर वीरांगनाओं के माध्यम से देशभक्ति भाव से ओतप्रोत झांकियां निकलीं। मुख्य मार्गों व चौराहों पर सजावट, पुष्प वर्षा व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। यात्रा संपन्न होने पर भारत माता की आरती हुईशोभायात्रा में महोत्सव समिति के संरक्षक व संत शक्ति का पावन सान्निध्य रहा।4
- शाहपुरा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का 10 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का 100% रहा ,छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया, छात्रा जिया अटल 90.17%, निकिता यादव 82.17% मुस्कान बुनकर 76.33%, जमना बुनकर 73.50% शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम,दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरे उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूलों से छात्राओं ने ही टॉपर के रूप में स्थान बनाया है। वही सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से परिणाम में आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शिव मंदिर राजपुरा में मुकेश खुडानिया अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रभु अटल समाजसेवी, रामकिशोर अटल ,सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप बंगाली, जयराम वर्मा,फारुख खान ,पिंटू कुमार सैनी ,बनवारी बंगाली ,संदीप अटल ,सुरेंद्र अटल, लालू अटल,मोहन ,ओमप्रकाश यादव ,सुभाष ,मुकेश ,पांची देवी ,सुनीता ,मोनिका, प्रेम ,पिंकी,ममता,अर्चना ,पूजा , ग्यारसी ,मोहरी देवी सहित कई महिला ने छात्राओं और पिता माता का माला, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल स्टाफ प्रकाश चन्द मीणा,मुकेश कुमार यादव,विलास,मदन लाल शर्मा,रामेश्वर प्रसाद यादव,आशा वर्मा ने छात्राओं और माता पिता को माला,साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर कि भव्य स्वागत1