logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

7 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
7 hrs ago

कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच के मोहल्ला कटरा में लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबा जालौन जिले में बीते कल से लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दो बाइक, कूलर, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार को अचानक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी का सामान बचाने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वही रविवार सुबह 11:30 बजे इलाके के सभासद ने मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    कोंच के मोहल्ला कटरा में लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
जालौन जिले में बीते कल से लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दो बाइक, कूलर, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार को अचानक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी का सामान बचाने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वही रविवार सुबह 11:30 बजे इलाके के सभासद ने मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • कालपी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,500 सें अधिक मरीजों का उपचार
    1
    कालपी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,500 सें अधिक मरीजों का उपचार
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • संत संपर्क अभियान के तहत विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन उरई (जालौन)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संत संपर्क अभियान के अंतर्गत उरई नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने इस्नेह मंदिर, मां संकटा मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पूज्य पुजारियों को श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज जी का जीवन केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि समानता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां प्रेम, भाईचारा और समानता हमारी सबसे बड़ी पहचान हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र सिंह जादौन, गरिमा पाठक, संध्या चौहान, नामित सभासद शिवम् गुप्ता ‘शिब्बू’, उमेश तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    संत संपर्क अभियान के तहत विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन
उरई (जालौन)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संत संपर्क अभियान के अंतर्गत उरई नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने इस्नेह मंदिर, मां संकटा मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पूज्य पुजारियों को श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज जी का जीवन केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि समानता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां प्रेम, भाईचारा और समानता हमारी सबसे बड़ी पहचान हो।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र सिंह जादौन, गरिमा पाठक, संध्या चौहान, नामित सभासद शिवम् गुप्ता ‘शिब्बू’, उमेश तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय जालौन: कोतवाली क्षेत्र के बापूसाब मोहल्ले में सैंडविच बार के बाहर दो गुटों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मारपीट में लात-घूंसे चलने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि कैफे-रेस्टोरेंट के आसपास मनचलों के जमावड़े और पुलिस गश्त को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
    1
    जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय
जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय
जालौन: कोतवाली क्षेत्र के बापूसाब मोहल्ले में सैंडविच बार के बाहर दो गुटों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मारपीट में लात-घूंसे चलने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बताया जा रहा है कि कैफे-रेस्टोरेंट के आसपास मनचलों के जमावड़े और पुलिस गश्त को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! बेरी/कदौरा। बेरी से कदौरा होते हुए कुरारा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे रोजाना राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और मरीज आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुकी है। 🚨 शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं! सड़क की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों के मुताबिक अब तक मौके पर जांच के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। SDM से संपर्क किया गया तो PWD अधिकारी का नंबर मिला। PWD अधिकारी से बात हुई तो दूसरे अधिकारी का नंबर दिया गया और मामला आगे बढ़ते-बढ़ते मुनीम तक पहुंच गया। आखिर यह कैसी व्यवस्था है? शिकायतकर्ता को समाधान चाहिए या अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की लंबी सूची? ⚠️ ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावों की जमीनी हकीकत? सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और करियापुर समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं। आज गड्ढा है—कल हादसा भी हो सकता है। आज शिकायत है—कल जिम्मेदारी किसकी होगी? 🔥 विधायक-सांसद से सीधा सवाल! ग्रामीणों का सवाल है—क्या जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय गांवों की याद आती है? अगर सड़क की हालत इतनी खराब है तो अब तक संज्ञान क्यों नहीं? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा? अब ग्रामीणों की मांग साफ है— 👉 मौके पर तत्काल निरीक्षण हो। 👉 सड़क की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बने। 👉 जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। 👉 खतरनाक गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर हादसा होने का इंतजार किसका है?
    2
    सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और
| बेरी-कदौरा मार्ग
गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे?
बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल!
बेरी/कदौरा। बेरी से कदौरा होते हुए कुरारा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे रोजाना राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और मरीज आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुकी है।
🚨 शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं!
सड़क की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों के मुताबिक अब तक मौके पर जांच के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
SDM से संपर्क किया गया तो PWD अधिकारी का नंबर मिला। PWD अधिकारी से बात हुई तो दूसरे अधिकारी का नंबर दिया गया और मामला आगे बढ़ते-बढ़ते मुनीम तक पहुंच गया।
आखिर यह कैसी व्यवस्था है?
शिकायतकर्ता को समाधान चाहिए या अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की लंबी सूची?
⚠️ ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावों की जमीनी हकीकत?
सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और करियापुर समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं।
आज गड्ढा है—कल हादसा भी हो सकता है।
आज शिकायत है—कल जिम्मेदारी किसकी होगी?
🔥 विधायक-सांसद से सीधा सवाल!
ग्रामीणों का सवाल है—क्या जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय गांवों की याद आती है?
अगर सड़क की हालत इतनी खराब है तो अब तक संज्ञान क्यों नहीं?
क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा?
अब ग्रामीणों की मांग साफ है—
👉 मौके पर तत्काल निरीक्षण हो।
👉 सड़क की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बने।
👉 जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
👉 खतरनाक गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर हादसा होने का इंतजार किसका है?
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में बीमारी से दम तोड़ रहे नंदी, नगर पालिका मौन! खुले में बारिश में भीगने और उपचार न मिलने से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, गौरक्षकों ने किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार जालौन। नगर में बीमारी और उचित उपचार के अभाव में नंदियों की लगातार मौत का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान नंदी खुले में रहने को मजबूर हैं और समय पर उपचार एवं सुरक्षित स्थान नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों में तीन नंदियों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। नंदियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने मृत नंदियों को मौके से उठाकर सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया। गौरक्षकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बीमार और बेसहारा नंदियों के लिए तत्काल उपचार, चारा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जाए, ताकि आगे किसी नंदी की इलाज के अभाव में मौत न हो। अब देखने वाली बात यह होगी कि नंदियों की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है
    3
    जालौन में बीमारी से दम तोड़ रहे नंदी, नगर पालिका मौन!
खुले में बारिश में भीगने और उपचार न मिलने से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, गौरक्षकों ने किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार
जालौन। नगर में बीमारी और उचित उपचार के अभाव में नंदियों की लगातार मौत का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान नंदी खुले में रहने को मजबूर हैं और समय पर उपचार एवं सुरक्षित स्थान नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों में तीन नंदियों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। नंदियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने मृत नंदियों को मौके से उठाकर सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया। गौरक्षकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बीमार और बेसहारा नंदियों के लिए तत्काल उपचार, चारा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जाए, ताकि आगे किसी नंदी की इलाज के अभाव में मौत न हो।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नंदियों की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में एक और 'लव स्टोरी' का वीडियो धमाका, ससुराल वालों को न सताने की पुलिस से गुहार! ​➡️ क्योलारी की नेहा कुशवाहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राज कुशवाहा संग शादी का दावा ​➡️ सुढार सालबाद निवासी ससुरालियों को परेशान न करने की पुलिस से गिड़गिड़ाकर लगाई गुहार ​➡️ युवती बोली- "अपनी मर्जी से की है शादी, पुलिस बेवजह ससुराल पक्ष को न करे प्रताड़ित" ​➡️ वीडियो सामने आने के बाद पुलिसिया कार्रवाई और परिजनों के दावों पर उठे सवाल ​➡️ इंटरनेट पर 'वायरल वीडियो' का सिलसिला जारी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ​
    1
    जालौन में एक और 'लव स्टोरी' का वीडियो धमाका, ससुराल वालों को न सताने की पुलिस से गुहार!
​➡️ क्योलारी की नेहा कुशवाहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राज कुशवाहा संग शादी का दावा
​➡️ सुढार सालबाद निवासी ससुरालियों को परेशान न करने की पुलिस से गिड़गिड़ाकर लगाई गुहार
​➡️ युवती बोली- "अपनी मर्जी से की है शादी, पुलिस बेवजह ससुराल पक्ष को न करे प्रताड़ित"
​➡️ वीडियो सामने आने के बाद पुलिसिया कार्रवाई और परिजनों के दावों पर उठे सवाल
​➡️ इंटरनेट पर 'वायरल वीडियो' का सिलसिला जारी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
​
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    1
    कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई।
जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.