Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवगछिया में हर साल कोई न कोई गांव बाढ़ की चपेट में रहता है आखिर कब तक? राघोपुर, नवगछिया में गंगा का प्रकोप जारी है 💔 शंकरपुर के चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर गंगा में समा गए। दर्जनों घर बह चुके हैं, सैकड़ों परिवार बेघर होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटा है, फिर भी कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले साल इस्माईलपुर-बिंद टोली, इस साल राघोपुर — हर साल यही तबाही, हर बार सिर्फ तात्कालिक बचाव, स्थाई समाधान नदारद। आखिर कब तक? कमेंट में बताएं 👇 Dron : @bhagalpurcallingofficial #naugachia
Explore Naugachia
नवगछिया में हर साल कोई न कोई गांव बाढ़ की चपेट में रहता है आखिर कब तक? राघोपुर, नवगछिया में गंगा का प्रकोप जारी है 💔 शंकरपुर के चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर गंगा में समा गए। दर्जनों घर बह चुके हैं, सैकड़ों परिवार बेघर होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटा है, फिर भी कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले साल इस्माईलपुर-बिंद टोली, इस साल राघोपुर — हर साल यही तबाही, हर बार सिर्फ तात्कालिक बचाव, स्थाई समाधान नदारद। आखिर कब तक? कमेंट में बताएं 👇 Dron : @bhagalpurcallingofficial #naugachia
More news from बिहार and nearby areas
- पत्रकार: मोदी कहते हैं कि अगर Covid के दौरान कांग्रेस की सरकार होती, तो लोगों को मुफ्त वैक्सीन नहीं मिलती जनता: कांग्रेस ने भारत को पोलियो मुक्त किया और मुफ्त वैक्सीन दी। जनता: कांग्रेस ने बहुत काम किया है, BJP की तरह हर काम का ढिंढोरा नहीं पीटती, जैसे जनता पर कोई बहुत बड़ा एहसान किया हो।1
- श्रावणी मेला खत्म, फिर भी नहीं थमा कांवरियों का उत्साह; भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’ सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों से जल संकल्प कराने के बाद ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार को बिहार के जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ सुल्तानगंज पहुंचा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा गंगा घाट और कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवरियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष भादो मास में सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरते हैं और पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करती है।1
- नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 15 राईन मुहल्ला कमेटी हॉल में सहयोग शिविर सह कल्याण शिविर आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर मनोज पासवान क्या कुछ कहा जरा सुनिए Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nagar Parishad Gogri Jamalpur1
- चौथम में जदयू की बैठकः फरक्का जल संधि संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा, 9 सितंबर को होगा आयोजन चौथम में जदयू की बैठकः फरक्का जल संधि संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा, 9 सितंबर को होगा आयोजन खगड़िया | चौथम गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में जदयू कार्यकारिणी समिति एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 सितंबर को होने वाले फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के शामिल होने की जानकारी दी गई। गुरुवार को दोपहर दो बजे तक चली बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों तथा महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह कार्यक्रम की सफलता का संकेत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संवाद कार्यक्रम सफल होगा। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से 9 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में महिला सेल की जिलाध्यक्ष राका सहाय, उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, पंकज पटेल, उमेश रंजन भारती, संजय रंजन राय, मालिक सिंह, सुनील कुमार सिंह, देवेंद्र चौरसिया, नरेश कुमार सिंह और पवन सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- बिहार में शिक्षकों के विद्यालय में उपस्थित को लेकर 'मार्क ऑन ड्यूटी में फर्जीवाड़ा बिहार में शिक्षकों के विद्यालय में उपस्थित को लेकर 'मार्क ऑन ड्यूटी' का नियम लागू है, इसके तहत विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर शिक्षक डिजिटल माध्यम से अपना उपस्थिति दर्ज करवाते हैं मगर कटिहार से पिछले महीने की ई-शिक्षा कोश पोर्टल के समीक्षा के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है इसमें कई शिक्षक जो अपने पदस्थापित विद्यालय तो दूर की बात बल्कि अन्य जिला नहीं अन्य राज्य में रहकर अपना उपस्थित डिजिटल माध्यम के दुरुपयोग कर बना लिया है अब ई-शिक्षा कोश पोर्टल के समीक्षा के बाद लगभग 21 विद्यालय के 21ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर उन लोगों को शोकोज़ नोटिस जारी किया गया है, कटिहार जिला अधिकारी ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर ऐसे शिक्षकों पर करवाई किया जाएगा, निश्चित तौर पर बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए लगातार कई प्रयास कर रहा है लेकिन अगर शिक्षक ही सरकार के इन प्रयासों के साथ खड़े नहीं होंगे तो कैसे बिहार शिक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित होगा।1
- मुख्यमंत्री से सवाल पूछना पड़ा भारी? पत्रकार शाहीन को पुलिस ने पीटा, ‘खान’ नाम सुनते ही बढ़ गई मारपीट!1
- AIMIM छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सैय्यद आसिम वकार ने AIMIM छोड़ने की असल वजह बताई , " हम भाजपा के खिलाफ़ थे , लेकिन AIMIM में रहकर हम भाजपा की ही मदद कर रहे थे , हम विपक्ष की मदद करने की जगह उन्हें नुकसान पंहुचा रहे है ", आसिम वकार दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार, कांग्रेस में शामिल हुए1
- खाली एंबुलेंस में शराब की तस्करी,पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार खाली एंबुलेंस में भरकर लाया जा रहा था शराब, कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 396 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एंबुलेंस को किया जप्त, ड्राइवर गिरफ्तार। कटिहार रोशना थाना क्षेत्र के इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंगाल से एंबुलेंस मे लाये जा रहे शराब कि इस बड़ी खेप को बरामद किया है, उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से शराब लाया जाना निश्चित तौर पर अपने आप में चौंकाने वाला मामला है लेकिन कटिहार पुलिस भी हमेशा शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सजग है और इसी से जोड़कर इस कार्रवाई को देखा जा सकता है।1
- सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज में अभ्यास कर रहे सेना के पांच जवानों (5 कमांडो) की नाव अचानक तेज बहाव में बह गई. ये सभी जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से बैराज में कूदे थे और ट्रेनिंग कर रहे थे नाव बहने के कारण अभी भी 2 जवान 20 घंटे से लापता हैं, जबकि तीन की जान बचाई गई है.1