logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। नांगलशेरपुर। करौली महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।

55 min ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
55 min ago

महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। नांगलशेरपुर। करौली महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। नांगलशेरपुर। करौली महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।
    1
    महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी।

महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी।
नांगलशेरपुर। करौली
महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया।
पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    55 min ago
  • मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।
    2
    मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट
नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    19 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति की पत्रकारों से खास बातचीत.... हिंडौन नगर परिषद चुनाव: मंडावरा रोड पर जलभराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर रहे जनसेवक विष्णु प्रजापति अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे विष्णु प्रजापति ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस चर्चा में उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के मुख्य उद्देश्यों और वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना को साझा किया। आइए सुनते हैं जनता की आवाज उठाने से लेकर चुनावी दंगल तक के इस सफर पर उनका क्या कहना है।
    4
    हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति की पत्रकारों से खास बातचीत....
हिंडौन नगर परिषद चुनाव: मंडावरा रोड पर जलभराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर रहे जनसेवक विष्णु प्रजापति अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे विष्णु प्रजापति ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस चर्चा में उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के मुख्य उद्देश्यों और वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना को साझा किया। आइए सुनते हैं जनता की आवाज उठाने से लेकर चुनावी दंगल तक के इस सफर पर उनका क्या कहना है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मड़ावरा रोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन हिण्डोन नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 के निर्दलीय प्रत्याशी बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन
    2
    मड़ावरा रोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन 
हिण्डोन नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 के निर्दलीय प्रत्याशी बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    16 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई
    1
    गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    24 min ago
  • *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही। *8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा* धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    4
    *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*

*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*


*कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*
*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*
कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही।
*8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा*
धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर द्वारा आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को बार सभागार भरतपुर में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35 वा स्थापना दिवस वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद जी एवं गौरीशंकर शर्मा एवं हरीदत जी एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारदाज ने अध्यक्षता की। परिषद के जिला महामंत्री रिशिपाल तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता परिषद के 35 वा स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिषद के प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारद्वाज ने सामाजिक संगठन व सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोग मंथन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी एवं उ‌द्देश्य को बताते हुए सभी अधिवक्ताओं से इस कार्याकम में सहयोग कर पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। लोक मंथन रथ यात्रा भरतपुर जिले में 27 सितंबर को नदबई तहसील के ग्राम खटौटी में आएगी जहां पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन व कलाकारों का स्वागत किया जाएगा जिसमें सभी से उपस्थित रहने की आगृह किया। कार्यक्रम में दीपक मुद्‌गल दौलत सिंह फौजदार माखन सिंह लवानिया मनोज रुदावल लेखराज नीरज दीक्षित धर्मेंद्र सनसनी तेज प्रकाश पिंटू आर्यभट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषिपाल तिवारी ने किया।
    4
    पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की
अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर द्वारा आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को बार सभागार भरतपुर में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35 वा स्थापना दिवस वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद जी एवं गौरीशंकर शर्मा एवं हरीदत जी एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारदाज ने अध्यक्षता की।
परिषद के जिला महामंत्री रिशिपाल तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता परिषद के 35 वा स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
परिषद के प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारद्वाज ने सामाजिक संगठन व सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोग मंथन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी एवं उ‌द्देश्य को बताते हुए सभी अधिवक्ताओं से इस कार्याकम में सहयोग कर पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की।
लोक मंथन रथ यात्रा भरतपुर जिले में 27 सितंबर को नदबई तहसील के ग्राम खटौटी में आएगी जहां पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन व कलाकारों का स्वागत किया जाएगा जिसमें सभी से उपस्थित रहने की आगृह किया। कार्यक्रम में दीपक मुद्‌गल दौलत सिंह फौजदार माखन सिंह लवानिया मनोज रुदावल लेखराज नीरज दीक्षित धर्मेंद्र सनसनी तेज प्रकाश पिंटू आर्यभट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषिपाल तिवारी ने किया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक करौली राजस्थान नांगल शेरपुर बालिका स्कूल में महिला सुरक्षा कानून एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने स्कूली बच्चियों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल आते जाते समय बच्चियों को किसी भी अराजक तत्व द्वारा कोई अभद्र एवं असोभनीय टिप्पणी अथवा हरकत की जाती है तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल टीचर अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर को दिन पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद संवेदनशील है । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित अन्य जानकारी नहीं बताएं। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं इस संबंध में स्वयं भी जागरूक रहे और दूसरों को जागरूक करें। कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार, प्रिंसिपल हरकेश मीणा, टीकमचंद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक
बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक
करौली राजस्थान 
नांगल शेरपुर बालिका स्कूल में महिला सुरक्षा कानून एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने स्कूली बच्चियों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल आते जाते समय बच्चियों को किसी भी अराजक तत्व द्वारा कोई अभद्र एवं असोभनीय टिप्पणी अथवा हरकत की जाती है तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल टीचर अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर को दिन पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद संवेदनशील है । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित अन्य जानकारी नहीं बताएं। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं इस संबंध में स्वयं भी जागरूक रहे और दूसरों को जागरूक करें। कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार, प्रिंसिपल हरकेश मीणा, टीकमचंद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.