logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृत बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ सहायता की मांग राजपुर। बालाघाट जिले में आदिवासी बैगा समाज के मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पलसूद ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बालाघाट जिले में बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आदिवासी कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में यदि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी-कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मृत बच्चों के प्रत्येक परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा, सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। आदिवासी कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही तय करने तथा स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी। संगठन का कहना है कि आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार को स्थायी और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासन-प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक राजपुर मीडिया प्रभारी शेरू गोथरे, तेरसिंह मोरे, अंकुश चौहान, जितेंद्र जमरे, सरपंच अनारसिंह गोथरे, नरेंद्र मसानिया, संतोष अलावे, जगदीश धनगर, बबलू, राकेश, राजू मोरे, भीमसिंह, विमल, चचु राठौर, येसू यादव, रवि यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृत बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ सहायता की मांग राजपुर। बालाघाट जिले में आदिवासी बैगा समाज के मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पलसूद ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बालाघाट जिले में बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आदिवासी कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में यदि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी-कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मृत बच्चों के प्रत्येक परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा, सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। आदिवासी कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही तय करने तथा स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी। संगठन का कहना है कि आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार को स्थायी और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासन-प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक राजपुर मीडिया प्रभारी शेरू गोथरे, तेरसिंह मोरे, अंकुश चौहान, जितेंद्र जमरे, सरपंच अनारसिंह गोथरे, नरेंद्र मसानिया, संतोष अलावे, जगदीश धनगर, बबलू, राकेश, राजू मोरे, भीमसिंह, विमल, चचु राठौर, येसू यादव, रवि यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृत बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ सहायता की मांग राजपुर। बालाघाट जिले में आदिवासी बैगा समाज के मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पलसूद ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बालाघाट जिले में बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आदिवासी कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में यदि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी-कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मृत बच्चों के प्रत्येक परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा, सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। आदिवासी कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही तय करने तथा स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी। संगठन का कहना है कि आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार को स्थायी और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासन-प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक राजपुर मीडिया प्रभारी शेरू गोथरे, तेरसिंह मोरे, अंकुश चौहान, जितेंद्र जमरे, सरपंच अनारसिंह गोथरे, नरेंद्र मसानिया, संतोष अलावे, जगदीश धनगर, बबलू, राकेश, राजू मोरे, भीमसिंह, विमल, चचु राठौर, येसू यादव, रवि यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृत बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ सहायता की मांग

राजपुर। बालाघाट जिले में आदिवासी बैगा समाज के मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पलसूद ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि बालाघाट जिले में बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आदिवासी कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में यदि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी-कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में मृत बच्चों के प्रत्येक परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा, सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

आदिवासी कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही तय करने तथा स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी। संगठन का कहना है कि आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार को स्थायी और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासन-प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई।

इस दौरान ब्लॉक राजपुर मीडिया प्रभारी शेरू गोथरे, तेरसिंह मोरे, अंकुश चौहान, जितेंद्र जमरे, सरपंच अनारसिंह गोथरे, नरेंद्र मसानिया, संतोष अलावे, जगदीश धनगर, बबलू, राकेश, राजू मोरे, भीमसिंह, विमल, चचु राठौर, येसू यादव, रवि यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ताजा अपडेट बड़वानी जिले में रलावती गांव का मौसम शाम 6:17 p.m लाइव मौसम... आज मौसम काफी ठीक है काफी सुंदर और फसल के लिए आरामदायक मौसम है शाम के टाइम पर बने रहिए हमारे चैनल पर सब्सक्राइब कर लेना ताज बड़वानी जिले में अपडेट के लिए.. 🥰
    1
    ताजा अपडेट बड़वानी जिले में रलावती गांव का मौसम शाम 6:17 p.m लाइव मौसम...
आज मौसम काफी ठीक है काफी सुंदर और फसल के लिए आरामदायक मौसम है शाम के टाइम पर बने रहिए हमारे चैनल पर सब्सक्राइब कर लेना ताज बड़वानी जिले में अपडेट के लिए.. 🥰
    user_MP विक्रम जाधव  MP
    MP विक्रम जाधव MP
    Farmer सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सी एम ओ ऑफिस से मीटिंग में सोमवार से शुक्रवार व्यस्त काम बाधित बड़वानी में अंजड़ सी एम ओ की लगातार मीटिंग के कारण नगर में विकास कार्य ठप्प होने के आरोप लग रहे हैं। यह मुद्दा बड़वानी मीटिंग के दौरान उठाया गया है, जहां अंजड़ सी एम ओ की मीटिंग के कारण नगरपालिका बड़वानी के काम प्रभावित हुए हैं। लोगों का कहना है कि अंजड़ विकास के लिए जरूरी काम ठप्प हो गए हैं और सरकारी आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। यह खबर बड़वानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे है
    1
    सी एम ओ ऑफिस से मीटिंग में सोमवार से शुक्रवार व्यस्त काम बाधित
बड़वानी में अंजड़ सी एम ओ की लगातार मीटिंग के कारण नगर में विकास कार्य ठप्प होने के आरोप लग रहे हैं। यह मुद्दा बड़वानी मीटिंग के दौरान उठाया गया है, जहां अंजड़ सी एम ओ की मीटिंग के कारण नगरपालिका बड़वानी के काम प्रभावित हुए हैं। लोगों का कहना है कि अंजड़ विकास के लिए जरूरी काम ठप्प हो गए हैं और सरकारी आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। यह खबर बड़वानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे है
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धामनोद थाने पर जन्म विश्वास बैठक डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने आमजन से किया सीधा संवाद रिपोर्टर -जगन्नाथ यादव धरमपुरी ind 24 News channel
    1
    धामनोद थाने पर जन्म विश्वास बैठक डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने आमजन से किया सीधा संवाद
रिपोर्टर -जगन्नाथ यादव 
धरमपुरी
ind 24 News channel
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
    1
    जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • PM मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना की,MLA हितग्राहियों के बीच पहुंचे। पानसेमल।नगर में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मंदिरों में दीप प्रज्वलित दीर्घायु की कामना की, जलगोंन रोड पर हितग्राहियों के बीच विधायक श्याम बर्डे पहुंचे।
    1
    PM मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना की,MLA हितग्राहियों के बीच पहुंचे।
पानसेमल।नगर में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मंदिरों में दीप प्रज्वलित दीर्घायु की कामना की, जलगोंन रोड पर हितग्राहियों के बीच विधायक श्याम बर्डे पहुंचे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धामनोद 1 वर्ष पुराने विवाद ने फिर पकड़ी सुर्खियां....पत्रकार को कथित धमकी का मामला पहुंचा अदालत तक, धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी के विरुद्ध अभियोजन चलाने का आदेश।* *पत्थरबाजी की सूचना देने वाले पत्रकार ने लगाया था NSA और मकान तोड़ने की धमकी का आरोप।* *पत्रकार विजय सिंघल को धमकाने के मामले में, धामनोद के पूर्व TI संतोष दूधी पर धरमपुरी कोर्ट सख्त, धारा 351(3) BNS के तहत, अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश।* *धामनोद/// रिपोर्टर गोलू मेवाड़े* धामनोद /// मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नए गणपति घाट पर हो रही पत्थरबाजी की घटना की सूचना देना एक जिम्मेदार पत्रकार को भारी पड़ गया था। सूचना देने पर , मदद करने के बजाय पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने ही पत्रकार को NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस पूरे मामले में अब माननीय न्यायालय ने बड़ा आदेश पारित किया है। *क्या था पूरा मामला -* घटना 1 साल पूर्व 3 जून 2025, मंगलवार की रात लगभग 8:15 बजे की है। धामनोद थाना क्षेत्र के नए गणेश घाट, जो 9 किलोमीटर का नया मार्ग है और धार तथा खरगोन दो जिलों को जोड़ता है, पर अचानक अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा, कई वाहनों पर एक साथ जमकर पत्थर बरसाए गए थे। पत्थरबाजी से कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे, यातायात ठप हो गया था, भय का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे थे, परिवार दहशत में था और बच्चे रोने लगे थे। कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस गंभीर स्थिति की सूचना तत्परता से वरिष्ठ पत्रकार और धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा काकड़दा चौकी, महेश्वर थाना प्रभारी और धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की पराकाष्ठा देखिए कि सूचना देने के बावजूद पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने न तो इसे गंभीरता से लिया, न ही समय पर मौके पर पहुंचे और न ही कोई उचित पुलिस बल भेजा। जब मीडिया ने घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो, धार एसपी मनोज कुमार सिंह तक पहुंचाई, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और आला अधिकारी हरकत में आए थे। इसके बाद धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया। आरोप है कि जो पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहा था, जिसने बड़ी अनहोनी को रोकने की कोशिश की थी, पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया था, उसी पत्रकार विजय सिंघल को पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने खुलेआम फोन पर धमकाया। इसके बाद, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी से घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल की हुई बात की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुई थी। *पत्रकारों में आक्रोश, दिया गया था ज्ञापन -* उक्त मामले को लेकर पूरे जिले में पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था। 5 जून को दोपहर 12:00 बजे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री के नेतृत्व में, जिले के पत्रकारों ने, धामनोद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर , पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नाम ज्ञापन सौंपा था और धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी पर उचित कार्रवाई की मांग की थी। वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल ने चेतावनी दी थी कि, अगर ज्ञापन पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले के पत्रकार संघ के साथ धार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दो जिलों की सीमा पर स्थित ढाल पलाशमाल से गुजरी तक, एबी रोड पर, धार जिले के धामनोद थाना एवं खरगोन जिले की काकड़दा चौकी की सीमाएं बार-बार परिवर्तित होती हैं, ऐसे में जिम्मेदारों को घटना की जानकारी देना ही गुनाह बन गया था। बताया जाता है कि , धार एडिशनल एसपी विजय डावर ने धामनोद थाने में दोनों पक्षों में सुलह भी कराई थी। इसके बावजूद 9 जून को पूर्व TI संतोष दूधी ने, रोजनामचे में विजय सिंघल पर गंभीर अनर्गल आरोप दर्ज कर दिए थे। इसी से क्षुब्ध होकर सिंघल ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। *अब न्यायालय का बड़ा आदेश -* धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा, माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, परिवाद पत्र 182/2025 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें शिकायत की गई थी कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा घर तोड़ने तथा NSA लगाने की धमकी दी गई। इस मामले में उच्च न्यायालय अधिवक्ता प्रदीप दुबे, इंदौर की दमदार पैरवी से प्रभावित होकर तथा तथ्यों को सही रखने पर, माननीय न्यायालय धरमपुरी के न्यायप्रिय न्यायाधीश विवेक जैन साहब ने, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित किया है। माननीय न्यायालय द्वारा, विचारण के उपरांत, आदेश दिया गया कि,पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *क्या कहना है इनका -* 2025 को गणपति घाट पर पथराव की घटना हुई थी जिस पर धामनोद के पत्रकार विजय सिंघल द्वारा ,जानकारी, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं अन्य थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को दी गई थी। जिसके फोटो और वीडियो भी प्रभारीयो को भेजे गए थे। काकड़दा चौकी के समीप चक्का जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। किंतु संतोष दूधी द्वारा, वरिष्ठ पत्रकार को धमकाया गया कि, आप गलत खबर चला रहे हैं। इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दी गई, जिसको लेकर पूरे जिले भर में मीडिया में आक्रोश रहा। मीडिया के द्वारा आवेदन दिए गए। माननीय न्यायालय में विजय सिंघल द्वारा परिवारवाद लगाया गया, आज माननीय न्यायालय द्वारा धरमपुरी न्यायाधीश विवेक जैन द्वारा, पत्रकार विजय सिंघल के पक्ष में, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी के खिलाफ एक आदेश पारित किया गया है। न्यायालय के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। *रेनू अग्रवाल, प्रधान संपादक एसकेपी न्यूज़* धामनोद के पत्रकार साथी विजय सिंघल ने, पथराव की जो घटना हुई थी, सूचना के रूप में तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी को अवगत कराया, लेकिन संतोष दूधी ने उस सूचना को लेकर विजय सिंघल पर आरोप लगाए, आपका मकान तुड़वा दूंगा और NSA में फंसा दूंगा। इस बात से पत्रकार साथियों में आक्रोश फैला था, हम सब लोगों ने ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए थे, और शासन प्रशासन को बताया कि, टीआईं के जो यह कृत्य है, आचरण के अनुसार नहीं है। उसके बाद विजय सिंघल न्यायालय गए और उस न्यायालय ने आज निर्णय लिया कि इस मामले में संतोष दूधी के उपर परिवाद चलेगा। न्यायालय के इस निर्णय से हम पत्रकार साथी अभिभूत हैं। *छोटू शास्त्री, जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ धार* माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, धामनोद समाचार के पत्रकार प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था 182/2025 जिसमें विजय सिंघल द्वारा शिकायत की गई कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा, घर तोड़ने तथा एनएसए लगाने की धमकी दी गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के उपरांत, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित करते हुए आदेश दिया कि, थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत, प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *प्रदीप दुबे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता, इंदौर*
    3
    धामनोद 1 वर्ष पुराने विवाद ने फिर पकड़ी सुर्खियां....पत्रकार को कथित धमकी का मामला पहुंचा अदालत तक,  धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी के विरुद्ध अभियोजन चलाने का आदेश।*


*पत्थरबाजी की सूचना देने वाले पत्रकार ने लगाया था NSA और मकान तोड़ने की धमकी का आरोप।*
*पत्रकार विजय सिंघल को धमकाने के मामले में,  धामनोद के पूर्व TI संतोष दूधी पर धरमपुरी कोर्ट सख्त, धारा 351(3) BNS के तहत, अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश।*
*धामनोद/// रिपोर्टर गोलू मेवाड़े*
धामनोद ///  मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नए गणपति घाट पर हो रही पत्थरबाजी की घटना की सूचना देना एक जिम्मेदार पत्रकार को भारी पड़ गया था। सूचना देने पर , मदद करने के बजाय पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने ही पत्रकार को NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस पूरे मामले में अब माननीय न्यायालय ने बड़ा आदेश पारित किया है।
*क्या था पूरा मामला -*
घटना 1 साल पूर्व 3 जून 2025, मंगलवार की रात लगभग 8:15 बजे की है। धामनोद थाना क्षेत्र के नए गणेश घाट, जो 9 किलोमीटर का नया मार्ग है और धार तथा खरगोन दो जिलों को जोड़ता है, पर अचानक अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा, कई वाहनों पर एक साथ जमकर पत्थर बरसाए गए थे।
पत्थरबाजी से कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे, यातायात ठप हो गया था, भय का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे थे, परिवार दहशत में था और बच्चे रोने लगे थे। कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
इस गंभीर स्थिति की सूचना तत्परता से वरिष्ठ पत्रकार और धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा काकड़दा चौकी, महेश्वर थाना प्रभारी और धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की पराकाष्ठा देखिए कि सूचना देने के बावजूद पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने न तो इसे गंभीरता से लिया, न ही समय पर मौके पर पहुंचे और न ही कोई उचित पुलिस बल भेजा।
जब मीडिया ने घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो, धार एसपी मनोज कुमार सिंह तक पहुंचाई, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और आला अधिकारी हरकत में आए थे। इसके बाद धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी  को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया।
आरोप है कि जो पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहा था, जिसने बड़ी अनहोनी को रोकने की कोशिश की थी, पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया था, उसी पत्रकार विजय सिंघल को पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने खुलेआम फोन पर धमकाया। इसके बाद, पूर्व
थाना प्रभारी संतोष दूधी से घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल की हुई बात की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुई थी। 
*पत्रकारों में आक्रोश, दिया गया था ज्ञापन -*
उक्त मामले को लेकर पूरे जिले में पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था। 5 जून को दोपहर 12:00 बजे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री के नेतृत्व में, जिले के पत्रकारों ने, धामनोद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर , पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नाम ज्ञापन सौंपा था और  धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी पर उचित कार्रवाई की मांग की थी।
वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल ने चेतावनी दी थी कि, अगर ज्ञापन पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले के पत्रकार संघ के साथ धार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दो जिलों की सीमा पर स्थित ढाल पलाशमाल से गुजरी तक, एबी रोड पर, धार जिले के धामनोद थाना एवं खरगोन जिले की काकड़दा चौकी की सीमाएं बार-बार परिवर्तित होती हैं, ऐसे में जिम्मेदारों को घटना की जानकारी देना ही गुनाह बन गया था।
बताया जाता है कि , धार एडिशनल एसपी विजय डावर ने धामनोद थाने में दोनों पक्षों में सुलह भी कराई थी। इसके बावजूद 9 जून को पूर्व TI संतोष दूधी ने, रोजनामचे में विजय सिंघल पर गंभीर अनर्गल आरोप दर्ज कर दिए थे। इसी से क्षुब्ध होकर सिंघल ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।
*अब न्यायालय का बड़ा आदेश -*
धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा, माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, परिवाद पत्र 182/2025 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें शिकायत की गई थी कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा घर तोड़ने तथा NSA लगाने की धमकी दी गई।
इस मामले में उच्च न्यायालय अधिवक्ता प्रदीप दुबे, इंदौर की दमदार पैरवी से प्रभावित होकर तथा तथ्यों को सही रखने पर, माननीय न्यायालय धरमपुरी के न्यायप्रिय न्यायाधीश विवेक जैन साहब ने, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित किया है। माननीय न्यायालय द्वारा, विचारण के उपरांत,  आदेश दिया गया कि,पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध  506 IPC  वर्तमान  न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए।
*क्या कहना है इनका -*
2025 को गणपति घाट पर पथराव की घटना हुई थी जिस पर धामनोद के पत्रकार विजय सिंघल द्वारा ,जानकारी, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं अन्य थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को दी गई थी। जिसके फोटो और वीडियो भी प्रभारीयो को भेजे गए थे। काकड़दा चौकी के समीप चक्का जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। किंतु संतोष दूधी द्वारा, वरिष्ठ पत्रकार को धमकाया गया कि, आप गलत खबर चला रहे हैं। इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दी गई, जिसको लेकर पूरे जिले भर में मीडिया में आक्रोश रहा।  मीडिया के द्वारा आवेदन दिए गए।  माननीय न्यायालय में विजय सिंघल द्वारा परिवारवाद लगाया गया, आज माननीय न्यायालय द्वारा धरमपुरी न्यायाधीश विवेक जैन द्वारा, पत्रकार विजय सिंघल के पक्ष में, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी के खिलाफ एक आदेश पारित किया गया है। न्यायालय के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। 
*रेनू अग्रवाल, प्रधान संपादक एसकेपी न्यूज़*
धामनोद के पत्रकार साथी विजय सिंघल ने, पथराव की जो घटना हुई थी,  सूचना के रूप में तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी को अवगत कराया, लेकिन संतोष दूधी ने उस सूचना को लेकर विजय सिंघल पर आरोप लगाए, आपका मकान तुड़वा दूंगा और NSA में फंसा दूंगा। इस बात से पत्रकार साथियों में आक्रोश फैला था, हम सब लोगों ने ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए थे, और शासन प्रशासन को बताया कि, टीआईं के जो यह कृत्य है, आचरण के अनुसार नहीं है। उसके बाद विजय सिंघल न्यायालय गए और उस न्यायालय ने आज निर्णय लिया कि इस मामले में संतोष दूधी के उपर परिवाद चलेगा। न्यायालय के इस निर्णय से हम पत्रकार साथी अभिभूत हैं।
*छोटू शास्त्री, जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ धार*
माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, धामनोद समाचार के पत्रकार प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था 182/2025 जिसमें विजय सिंघल द्वारा शिकायत की गई कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा, घर तोड़ने तथा एनएसए लगाने की धमकी दी गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के उपरांत,  आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित करते हुए आदेश दिया कि, थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत, प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *प्रदीप दुबे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता, इंदौर*
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सी एन जी गैस वाहन चालक अपनी मुलभुत सुविधाओं को लेकर अपने वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन धरना धरने किया प्रारंभ व कलेक्टर महोदया के नाम पुलिस थाने पर सौंपा आवेदन जुलवानिया (बड़वानी) नगर के समिप ग्राम बकवाडी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप व सी एन जी गैस पंप पर बड़वानी जिले संपूर्ण सी एन जी गैस वाहन चालकों के द्वारा अपनी मुलभुत सुविधाओं जैसे चालकों को सैलेरी कम देना व पी एफ कि राशि ना देना सहित पिछले दो माह से चालकों को सैलैरी ना समय पर मिलने के कारण सुबह से अपने अपने वाहन चालक वाहनों को इंडियन पेट्रोल पंप बकवाडी पर खड़े कर अपनी सैलेरी समय पर देने व पी एफ कि राशि कि मांग को लेकर धरने पर बैठे वही देर शाम पुलिस थाना आकर थाना प्रभारी महोदय को लिखित आवेदन कलेक्टर महोदया व लेबर स्पेक्टर के नाम आवेदन देकर चालकों के पक्ष में सुनवाई हेतु आवेदन सौंपा गया । चालक रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि हमारी सैलेरी समय पर कंपनी के द्वारा नहीं दि जा रही है जिसके कारण हमें हमारा परिवार चलाने में काफी समस्या आ रही है वहीं हमारा पी एफ कि राशि व सैलेरी स्लीप भी नहीं दी जा रही है । हम लिखित आवेदन देकर प्रशासन से मांग करते हैं कि हमें हमारा हक अधिकार दिलाया जाएं । इस मौके पर उपस्थित - जयस ब्लाक अध्यक्ष रवि चौहान ,विजय गोरे मंडल अध्यक्ष अजजा मोर्चा,दुर्गेश किराड़े ,मनोज बरडे , रविन्द्र गुप्ता , श्यामलाल , मुन्ना ,सखाराम चौहान , नफीस , यशवंत भागोरे , पप्पू डावर ,रेवाराम , राधेश्याम यादव , विकास कंनोजे , मुकेश गंगवाल , सखाराम ,सावन गर्ग ,अशोक बलवंत , जितेन्द्र , दिलीप एवं अन्य चालक गण उपस्थित रहें ।
    1
    सी एन जी गैस वाहन चालक   अपनी मुलभुत सुविधाओं को लेकर अपने वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन धरना धरने किया प्रारंभ व कलेक्टर महोदया के नाम पुलिस थाने पर सौंपा आवेदन 

जुलवानिया (बड़वानी) नगर के समिप ग्राम बकवाडी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप व सी एन जी गैस पंप पर बड़वानी जिले संपूर्ण सी एन जी गैस वाहन चालकों के द्वारा अपनी मुलभुत सुविधाओं जैसे चालकों को सैलेरी कम देना व पी एफ कि राशि ना देना सहित पिछले दो माह से चालकों को सैलैरी ना समय पर मिलने के कारण सुबह से अपने अपने वाहन चालक वाहनों को इंडियन पेट्रोल पंप बकवाडी पर खड़े कर अपनी सैलेरी समय पर देने व पी एफ कि राशि कि मांग को लेकर धरने पर बैठे वही देर शाम पुलिस थाना आकर थाना प्रभारी महोदय को लिखित आवेदन कलेक्टर महोदया व लेबर स्पेक्टर के नाम आवेदन देकर चालकों के पक्ष में सुनवाई हेतु आवेदन सौंपा गया । चालक रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि हमारी सैलेरी समय पर कंपनी के द्वारा नहीं दि जा रही है जिसके कारण हमें हमारा परिवार चलाने में काफी समस्या आ रही है वहीं हमारा पी एफ कि राशि व सैलेरी स्लीप भी नहीं दी जा रही है । हम लिखित आवेदन देकर प्रशासन से मांग करते हैं कि हमें हमारा हक अधिकार दिलाया जाएं ।
इस मौके पर उपस्थित - 
जयस ब्लाक अध्यक्ष रवि चौहान ,विजय गोरे मंडल अध्यक्ष अजजा मोर्चा,दुर्गेश किराड़े ,मनोज बरडे , रविन्द्र गुप्ता , श्यामलाल , मुन्ना ,सखाराम चौहान , नफीस , यशवंत भागोरे , पप्पू डावर ,रेवाराम , राधेश्याम यादव , विकास कंनोजे , मुकेश गंगवाल , सखाराम ,सावन गर्ग ,अशोक बलवंत , जितेन्द्र , दिलीप एवं अन्य चालक गण उपस्थित रहें ।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.