गंगापुर सिटी में धूमधाम से मनाया गया लहरिया महोत्सव* भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर सिटी द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 2:00 बजे लहरिया महोत्सव कार्यक्रम रूकमणि पैलेस गंगापुर सिटी में मनाया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता पट्टीवाले,शाखा सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता,शाखा कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार रावत एवं महिला प्रमुख श्रीमती स्नेहलता गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक श्रीमती स्मिता टोड़वाल, कार्यक्रम सहसंयोजक श्रीमती प्रियंका सोनी,एवं श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय महिला दायित्व धारी,प्रांतीय पदाधिकारीयो की धर्मपत्निया, परिषद् की अन्य शाखाओं की महिला पदाधिकारी,स्थानीय शाखा की महिला सदस्य एवं बालक बालिकाओं ने उत्साहित एवं रोचकता के साथ अपनी अपनी प्रस्तुतियां भजन,नृत्य विभिन्न प्रकार के गेम,चुटकले एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से देकर गरिमामयी कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिला सदस्यों को गिफ्ट एवं बालिकाओं को पारितोषिक वितरित किए गए एवं उपस्थित सभी का आभार प्रगट किया गया और सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं अन्य के द्वारा सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शाखा संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार खारवाल एवं श्री अशोक कुमार बंसल,शाखा समन्वयक श्री शिवनारायण गुप्ता,गतिविधि संयोजक संपर्क श्री अरविंद खंडेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य श्री अश्विनी गुलाटी,श्री मदन मोहन आर्य,श्री महेंद्र कुमार सोनी एवं श्री भूपेश कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती ज्योति आर्य एवं श्रीमती स्नेहलता गुप्ता द्वारा किया गया।
गंगापुर सिटी में धूमधाम से मनाया गया लहरिया महोत्सव* भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर सिटी द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 2:00 बजे लहरिया महोत्सव कार्यक्रम रूकमणि पैलेस गंगापुर सिटी में मनाया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता पट्टीवाले,शाखा सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता,शाखा कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार रावत एवं महिला प्रमुख श्रीमती स्नेहलता गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक श्रीमती स्मिता टोड़वाल, कार्यक्रम सहसंयोजक श्रीमती प्रियंका सोनी,एवं श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय महिला दायित्व धारी,प्रांतीय पदाधिकारीयो की धर्मपत्निया, परिषद् की अन्य शाखाओं की महिला पदाधिकारी,स्थानीय शाखा की महिला सदस्य एवं बालक बालिकाओं ने उत्साहित एवं रोचकता के साथ अपनी अपनी प्रस्तुतियां भजन,नृत्य विभिन्न प्रकार के गेम,चुटकले एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से देकर गरिमामयी कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिला सदस्यों को गिफ्ट एवं बालिकाओं को पारितोषिक वितरित किए गए एवं उपस्थित सभी का आभार प्रगट किया गया और सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं अन्य के द्वारा सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शाखा संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार खारवाल एवं श्री अशोक कुमार बंसल,शाखा समन्वयक श्री शिवनारायण गुप्ता,गतिविधि संयोजक संपर्क श्री अरविंद खंडेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य श्री अश्विनी गुलाटी,श्री मदन मोहन आर्य,श्री महेंद्र कुमार सोनी एवं श्री भूपेश कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती ज्योति आर्य एवं श्रीमती स्नेहलता गुप्ता द्वारा किया गया।
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026: नामांकन के लिए लोक सूचना जारी* *पहले दिन गंगापुर नगर परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए* *सवाई माधोपुर, 27 अगस्त।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी 6 नगर निकायों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने गुरुवार को लोक सूचना जारी कर दी है। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नगर निकायों में सदस्य पद हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 6 नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार और बौंली में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास और वजीरपुर में निर्वाचन होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने के पहले दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की गई है तथा 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 1 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 3 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी। *अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी:-* नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा और प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। *मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 दस्तावेज दिखाने का विकल्प:-* मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो तो वे चुनाव की घोषणा किये जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंको/ डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/ आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं। ---000---1
- रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा आयोजित करौली पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनावों को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा का आयोजन किया गया।जिसमें समाज की एकजुटता, चुनावी रणनीति और नगर निकाय चुनाव में भूमिका पर चर्चा की गई। गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आमसभा में यूजीसी रोलबैक और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। समता आंदोलन समिति द्वारा इन मांगों के समर्थन में देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने का उल्लेख किया गया।अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मूलचंद, वेद प्रकाश उपाध्याय, राजपूत सभा के प्रांतीय सदस्य ऊधौ सिंह राजपूत, करौली शहर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चौरजी सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा सहित लगभग 50 से 60 सवर्ण समाज के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे।1
- लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़ भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भीम सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- गंगापुर सिटी के वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान वजीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड नंबर 15 एवं 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर श्री दीपक चौहान के निर्देशानुसार स्वीप सहप्रभारी एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता तथा बीसीआई नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ शिव सिंह जाटव एवं रजत अकोदिया के साथ वार्डों में पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की। अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम में की जाए। मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की गई। स्वीप टीम ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मतदान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।” सभी नागरिक बिना किसी लोभ-लालच या दबाव के अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चयन करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अभियान के दौरान नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।1