घर में बंटवारे के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम घर में बंटवारे के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम लालपुर निवासी हरेन्द्र प्रताप उर्फ बंटू (29 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब उनके पिता प्रेमप्रकाश और चाचा बेदप्रकाश खेतों की ओर गए, तो वहां खड़े आम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत थाना बकेवर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन मलिक, बराउख चौकी इंचार्ज दयाशंकर और लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हरेन्द्र प्रताप गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन करीब एक वर्ष पहले गांव लौट आया था। रविवार को उसकी पत्नी बेबी के साथ अलग रहने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया। मृतक के परिवार में छोटा भाई सत्येन्द्र, जो नोएडा में काम करता है, तथा दो बेटियां काव्या (4 वर्ष) और नाव्या (2 वर्ष) हैं। घटना के बाद पत्नी बेबी, मां कमलेश कुमारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में बंटवारे के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम घर में बंटवारे के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम लालपुर निवासी हरेन्द्र प्रताप उर्फ बंटू (29 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश
की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब उनके पिता प्रेमप्रकाश और चाचा बेदप्रकाश खेतों की ओर गए, तो वहां खड़े आम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत थाना बकेवर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन मलिक, बराउख चौकी इंचार्ज दयाशंकर और लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता प्रेमप्रकाश ने बताया
कि उनका बड़ा बेटा हरेन्द्र प्रताप गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन करीब एक वर्ष पहले गांव लौट आया था। रविवार को उसकी पत्नी बेबी के साथ अलग रहने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया। मृतक के परिवार में छोटा भाई सत्येन्द्र, जो नोएडा में काम करता है, तथा दो बेटियां काव्या (4 वर्ष) और नाव्या (2 वर्ष) हैं। घटना के बाद पत्नी बेबी, मां कमलेश कुमारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की* दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा2
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by LBK supar fast live News TV1
- Post by Urvashi singh2