Shuru
Apke Nagar Ki App…
सादपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब जब्त, 20 हजार का महुआ लहान नष्ट
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
सादपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब जब्त, 20 हजार का महुआ लहान नष्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह: अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस अधिकारी से ढाबा संचालक ने की अभद्रता, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज दमोहः जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सदगुआ स्थित कक्कू ढाबा पर अवैध शराब पकड़ने गए एसआई संजू सैयाम के साथ ढाबा संचालक द्वारा खुलेआम गाली-गलौज और अभद्रता करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कक्कू ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर एसआई संजू सैयाम एक आरक्षक के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान ढाबा संचालक हरिगोविंद पटेल पुलिस से उलझ गया और गालियां बकने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी ढाबा संचालक एसआई पर ही शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहा है, वहीं एसआई बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं।1
- गांव गूडा जरूआ गा्म पंचायत गूडा में आंगनबाड़ी केंद्र में ये खाना मिलता है बच्चों को1
- पटेरा रोड और मुक्तिधाम की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर ग्राम रामपुरा निवासियों ने जनपद पहुंचकर दिया ज्ञापन1
- बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।1
- ससुराल आए दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से की हत्या,बहन की बेटी पर भी हमला.पीपरोदा गांव की घटना, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरोदा गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ससुराल आए दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की बहन की बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश रैकवार के रूप में हुई है। आरोपी रामप्रसाद रैकवार बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लड़ाई बमोरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।1
- जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के मामले में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार देर शाम दमोह शहर के वर्धमान प्लाजा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्यमंत्री लोधी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों तक पहुंचना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बता दें कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- 🚨 22 मौतों के बाद इस गांव पर गंभीर आरोप! यहीं बनती थी अवैध शराब? पूरे इलाके में सप्लाई का दावा! 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में 22+ मौतों का दावा! नतरवारा गांव पहुंचा तो चारों तरफ सन्नाटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से अवैध शराब की सप्लाई होने की चर्चा है। आखिर इन मौतों की असली वजह और जिम्मेदार कौन? 🎥 देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। #Banda #Sagar #JahariliSharab #GroundReport #MadhyaPradesh1
- ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, युवती पर भी जानलेवा हमला पत्नी से विवाद के बाद ससुराल आया था आरोपी, वारदात के बाद फरार; घायल युवती अस्पताल में भर्ती1
- 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड: 5 मौतें, 20+ अस्पताल में! गुगरा कला पहुंचे जीतू पटवारी | Ground Report 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड: गुगरा कला से ग्राउंड रिपोर्ट | 5 मौतें, 20+ अस्पताल में भर्ती! सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गुगरा कला गांव में जहरीली शराब की त्रासदी ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। जब मैं गांव पहुंचा, उस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान मेरी मुलाकात गांव के एक बुजुर्ग से हुई, जिन्होंने इस घटना को लेकर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं जीतू पटवारी ने भी प्रशासन द्वारा बताए जा रहे मौतों के आंकड़े पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। ❓ जहरीली शराब गांव तक पहुंची कैसे? ❓ शराब की बिक्री पर पहले रोक क्यों नहीं लगी? ❓ मौतों का वास्तविक आंकड़ा क्या है? ❓ इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन है? ❓ क्या जांच सिर्फ छोटे आरोपियों तक सीमित रहेगी या पूरे नेटवर्क तक पहुंचेगी? 🎥 देखिए गुगरा कला से मेरी ग्राउंड रिपोर्ट, जहां हमने पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों की आवाज को सामने लाने की कोशिश की है। 📌 नोट: वीडियो में स्थानीय लोगों और राजनीतिक नेताओं द्वारा कही गई बातें उनके बयान/आरोप हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अगर आपको लगता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए, तो वीडियो को LIKE करें, COMMENT में अपनी राय बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक SHARE करें।1