बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
- दमोह: अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस अधिकारी से ढाबा संचालक ने की अभद्रता, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज दमोहः जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सदगुआ स्थित कक्कू ढाबा पर अवैध शराब पकड़ने गए एसआई संजू सैयाम के साथ ढाबा संचालक द्वारा खुलेआम गाली-गलौज और अभद्रता करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कक्कू ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर एसआई संजू सैयाम एक आरक्षक के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान ढाबा संचालक हरिगोविंद पटेल पुलिस से उलझ गया और गालियां बकने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी ढाबा संचालक एसआई पर ही शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहा है, वहीं एसआई बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं।1
- कोतवाली, पथरिया, रनेह, मडियादो और पटेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब पर बड़ा प्रहार1
- तेंदूखेड़ा के उसी ‘खौफनाक’ पेड़ पर अब लटका मिला पुतला, अंधविश्वास या शरारत? तेंदूखेड़ा (वार्ड क्रमांक 09 में एक पुराने पेड़ पर इंसान के आकार का पुतला लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर हाल ही में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों के बीच डर और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। जिस पेड़ से जुड़ी हैं दर्दनाक घटनाएं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस पेड़ और इसके आसपास के क्षेत्र में पहले भी आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में उसी पेड़ पर इंसानी रूप जैसा पुतला लटका मिलने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। कुछ ग्रामीण इसे अंधविश्वास, टोने-टोटके या तांत्रिक गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य लोगों का मानना है कि किसी शरारती व्यक्ति ने जानबूझकर लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से यह पुतला लटकाया होगा। हालांकि, अभी तक इसकी वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दूर से देखने पर इंसान जैसा नजर आता है पुतला पेड़ की मोटी डाल से लटकाए गए पुतले को इस तरह तैयार किया गया है कि दूर से देखने पर वह किसी व्यक्ति के शव जैसा दिखाई देता है। पुतले को लाल रंग की महिलाओं वाली ऊनी बनियान/थर्मल पहनाई गई है। इसके नीचे पैंट और पैरों में जूते भी पहनाए गए हैं। सिर के स्थान पर मिट्टी की मटकी लगाई गई है, जबकि उसके चेहरे को कपड़े से पूरी तरह ढका गया है। इस वजह से दूर से देखने पर दृश्य बेहद डरावना नजर आता है। ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग घटना सामने आने के बाद वार्ड के लोगों में भय के साथ-साथ आक्रोश भी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस स्थान से पहले ही दुखद घटनाएं जुड़ी रही हैं, वहां इस तरह का पुतला लटकाना लोगों की मानसिक शांति और इलाके के माहौल को प्रभावित कर सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि पुतला किसने, कब और किस उद्देश्य से यहां लटकाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे अंधविश्वास से जुड़ी कोई गतिविधि है या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।1
- सरपंच सचिव ने तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि सरपंच सचिव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि1
- बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।1
- पटेरा रोड और मुक्तिधाम की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर ग्राम रामपुरा निवासियों ने जनपद पहुंचकर दिया ज्ञापन1
- 🚨 22 मौतों के बाद इस गांव पर गंभीर आरोप! यहीं बनती थी अवैध शराब? पूरे इलाके में सप्लाई का दावा! 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में 22+ मौतों का दावा! नतरवारा गांव पहुंचा तो चारों तरफ सन्नाटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से अवैध शराब की सप्लाई होने की चर्चा है। आखिर इन मौतों की असली वजह और जिम्मेदार कौन? 🎥 देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। #Banda #Sagar #JahariliSharab #GroundReport #MadhyaPradesh1
- ससुराल आए दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से की हत्या,बहन की बेटी पर भी हमला.पीपरोदा गांव की घटना, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरोदा गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ससुराल आए दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की बहन की बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश रैकवार के रूप में हुई है। आरोपी रामप्रसाद रैकवार बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लड़ाई बमोरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।1
- 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड: 5 मौतें, 20+ अस्पताल में! गुगरा कला पहुंचे जीतू पटवारी | Ground Report 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड: गुगरा कला से ग्राउंड रिपोर्ट | 5 मौतें, 20+ अस्पताल में भर्ती! सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गुगरा कला गांव में जहरीली शराब की त्रासदी ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। जब मैं गांव पहुंचा, उस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान मेरी मुलाकात गांव के एक बुजुर्ग से हुई, जिन्होंने इस घटना को लेकर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं जीतू पटवारी ने भी प्रशासन द्वारा बताए जा रहे मौतों के आंकड़े पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। ❓ जहरीली शराब गांव तक पहुंची कैसे? ❓ शराब की बिक्री पर पहले रोक क्यों नहीं लगी? ❓ मौतों का वास्तविक आंकड़ा क्या है? ❓ इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन है? ❓ क्या जांच सिर्फ छोटे आरोपियों तक सीमित रहेगी या पूरे नेटवर्क तक पहुंचेगी? 🎥 देखिए गुगरा कला से मेरी ग्राउंड रिपोर्ट, जहां हमने पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों की आवाज को सामने लाने की कोशिश की है। 📌 नोट: वीडियो में स्थानीय लोगों और राजनीतिक नेताओं द्वारा कही गई बातें उनके बयान/आरोप हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अगर आपको लगता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए, तो वीडियो को LIKE करें, COMMENT में अपनी राय बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक SHARE करें।1