logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, जालौन : मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला!!!!!!

2 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कोंच मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, जालौन : मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला!!!!!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छात्रों के बीच खूनी झड़प : हॉकी से हमला, वीडियो वायरल!! उरई! शहर के चौरसी मोड़ पर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे घायल छात्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन यादव नामक छात्र द्वारा यह हमला किया गया, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्र दूसरे छात्र पर हॉकी से हमला कर रहा है। यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आरोपियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं!!
    1
    छात्रों के बीच खूनी झड़प : हॉकी से हमला, वीडियो वायरल!!
उरई! शहर के चौरसी मोड़ पर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे घायल छात्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन यादव नामक छात्र द्वारा यह हमला किया गया, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्र दूसरे छात्र पर हॉकी से हमला कर रहा है। यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।
अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आरोपियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी। डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया। वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    1
    जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी।
डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया।
वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जहां रिश्तेदारी में जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के पास ग्राम भाल का रहने वाला युवक और जालौन के महेवा ब्लॉक अंतर्गत भिटारी गांव की युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी भी थी, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद मंदिर में शादी कर ली। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब युवती ने वीडियो में अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रेमी-प्रेमिका को मिलेगी सुरक्षा या बढ़ेगा खतरा? 👉 परिवार की नाराजगी कहीं किसी बड़ी घटना का कारण तो नहीं बनेगी? दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला संवेदनशील होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    जहां रिश्तेदारी में जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के पास ग्राम भाल का रहने वाला युवक और जालौन के महेवा ब्लॉक अंतर्गत भिटारी गांव की युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। 
दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी भी थी, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिजन राजी नहीं हुए। 
इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद मंदिर में शादी कर ली।
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब युवती ने वीडियो में अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
👉 क्या प्रेमी-प्रेमिका को मिलेगी सुरक्षा या बढ़ेगा खतरा?
👉 परिवार की नाराजगी कहीं किसी बड़ी घटना का कारण तो नहीं बनेगी?
दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला संवेदनशील होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उरई(जालौन) 27 मार्च। शहर कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था और बाकी लोगों की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों के बीच लात घूंसे चल रहे हैं।
    1
    उरई(जालौन) 27 मार्च। शहर कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था और बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों के बीच लात घूंसे चल रहे हैं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।* जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, आम आदमी पार्टी से रोहित यादव, कम्युनिस्ट पार्टी से रामऔतार भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
    1
    *ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, आम आदमी पार्टी से रोहित यादव, कम्युनिस्ट पार्टी से रामऔतार भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में ‘प्यार बनाम परिवार’ की फिर भड़की जंग!! जालौन एक बार फिर प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे से गरमा गया, बंगरा निवासी नीलम परिहार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी। वीडियो में युवती ने खुलकर कहा— हम दोनों बालिग हैं… अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली है… हम बहुत खुश हैं… हमें कोई दिक्कत नहीं… हम लोगों को ढूंढने की जरूरत नहीं है… मेरे प्रेमी और उसके परिवार को कोई परेशान न करे… वीडियो में युवती अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है, वहीं प्रेमी भी साथ बैठा दिखाई दे रहा है। लेकिन इस एक वीडियो ने पूरे इलाके में बहस, गुस्सा और सवालों का तूफान खड़ा कर दिया है। अब उठ रहे हैं सवाल: क्या सोशल मीडिया अब घर से भागने का नया सर्टिफिकेट बन गया है? क्या प्यार के नाम पर परिवार की इज्जत को खुलेआम चुनौती दी जा रही है? क्या नई पीढ़ी भावनाओं में बहकर जिंदगी के सबसे बड़े फैसले ले रही है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या ये रिश्ते वक्त की कसौटी पर टिक पाएंगे? जालौन में बन रहा खतरनाक ट्रेंड! सूत्रों की मानें तो जनपद में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां लड़कियां घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती हैं और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर देती हैं। कल तक जिस मां-बाप ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया… आज वही बच्चे उन्हें परेशान करने वाला बता रहे हैं… यह बदलती सोच समाज के लिए बड़ा सवाल बन चुकी है। कटाक्ष और कड़वी हकीकत: कई लोग इसे प्यार की आजादी बता रहे हैं, तो कई इसे संस्कारों का पतन कह रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं— जो अपने मां-बाप की नहीं हुई, वो किसी और की क्या होगी? समाज के नाम बड़ा संदेश: प्यार करना गलत नहीं… लेकिन फैसले ऐसे हों जो परिवार, सम्मान और भविष्य—तीनों को साथ लेकर चलें। एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है।
    1
    जालौन में ‘प्यार बनाम परिवार’ की फिर भड़की जंग!! 
जालौन एक बार फिर प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे से गरमा गया, बंगरा निवासी नीलम परिहार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी।
वीडियो में युवती ने खुलकर कहा—
हम दोनों बालिग हैं… अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली है…
हम बहुत खुश हैं… हमें कोई दिक्कत नहीं…
हम लोगों को ढूंढने की जरूरत नहीं है…
मेरे प्रेमी और उसके परिवार को कोई परेशान न करे…
वीडियो में युवती अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है, वहीं प्रेमी भी साथ बैठा दिखाई दे रहा है। लेकिन इस एक वीडियो ने पूरे इलाके में बहस, गुस्सा और सवालों का तूफान खड़ा कर दिया है।
अब उठ रहे हैं  सवाल:
क्या सोशल मीडिया अब घर से भागने का नया सर्टिफिकेट बन गया है?
क्या प्यार के नाम पर परिवार की इज्जत को खुलेआम चुनौती दी जा रही है?
क्या नई पीढ़ी भावनाओं में बहकर जिंदगी के सबसे बड़े फैसले ले रही है?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या ये रिश्ते वक्त की कसौटी पर टिक पाएंगे?
जालौन में बन रहा खतरनाक ट्रेंड!
सूत्रों की मानें तो जनपद में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां लड़कियां घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती हैं और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर देती हैं।
कल तक जिस मां-बाप ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया…
आज वही बच्चे उन्हें परेशान करने वाला बता रहे हैं…
यह बदलती सोच समाज के लिए बड़ा सवाल बन चुकी है।
कटाक्ष और कड़वी हकीकत:
कई लोग इसे प्यार की आजादी बता रहे हैं, तो कई इसे संस्कारों का पतन कह रहे हैं।
कुछ लोग यह भी कह रहे हैं—
जो अपने मां-बाप की नहीं हुई, वो किसी और की क्या होगी?
समाज के नाम बड़ा संदेश:
प्यार करना गलत नहीं… लेकिन फैसले ऐसे हों जो परिवार, सम्मान और भविष्य—तीनों को साथ लेकर चलें।
एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.