logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: लापता 7 वर्षीय सूर्यांश का शव तालाब में मिला, बाइक सवार दंपत्ति पर हत्या का आरोप जालौन जिले के एट कस्बे में लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे सूर्यांश का शव शनिवार सुबह एक तालाब में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात बाइक सवार दंपत्ति ने बच्चे को टक्कर मारने के बाद इलाज के बहाने अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, एट कस्बे में जनता इंटर कॉलेज के सामने रहने वाली शकुंतला अपनी मां श्याम दुलारी, 7 वर्षीय बेटे सूर्यांश और ढाई साल की बेटी राधा के साथ रहती हैं। उनके पति वीरेंद्र कुमार बाहर पानी पुरी बेचने का काम करते हैं, जबकि घर पर परिवार मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता है। बताया गया कि शुक्रवार को शकुंतला शारदा धाम बैरागढ़ दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सूर्यांश ने पास में चल रही भागवत कथा में भंडारे में खाना खाने की इच्छा जताई। मां ने उसे कुछ पैसे देकर भंडारे में भेज दिया और खुद दर्शन के लिए चली गईं। मां शकुंतला के अनुसार, सुबह करीब 11:20 बजे कोंच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दंपत्ति ने सूर्यांश को टक्कर मार दी। बच्चे की हालत गंभीर देखकर दोनों उसे इलाज के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्चे का कोई पता नहीं चला। बच्चे के गायब होने पर नानी श्याम दुलारी और मां शकुंतला ने कई अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह राहगीरों ने पावर ग्रिड के सामने खेत में बने तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता बच्चे सूर्यांश के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज पांडे, एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार वर्मा और कोटरा एसएचओ विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक सवार दंपत्ति की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।

5 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जालौन: लापता 7 वर्षीय सूर्यांश का शव तालाब में मिला, बाइक सवार दंपत्ति पर हत्या का आरोप जालौन जिले के एट कस्बे में लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे सूर्यांश का शव शनिवार सुबह एक तालाब में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात बाइक सवार दंपत्ति ने बच्चे को टक्कर मारने के बाद इलाज के बहाने अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, एट कस्बे में जनता इंटर कॉलेज के सामने रहने वाली शकुंतला अपनी मां श्याम दुलारी, 7 वर्षीय बेटे सूर्यांश और ढाई साल की बेटी राधा के साथ रहती हैं। उनके पति वीरेंद्र कुमार बाहर पानी पुरी बेचने का काम करते हैं, जबकि घर पर परिवार मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता है। बताया गया कि शुक्रवार को शकुंतला शारदा धाम बैरागढ़ दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सूर्यांश ने पास में चल रही भागवत कथा में भंडारे में खाना खाने की इच्छा जताई। मां ने उसे कुछ पैसे देकर भंडारे में भेज दिया और खुद दर्शन के लिए चली गईं। मां शकुंतला के अनुसार, सुबह करीब 11:20 बजे कोंच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दंपत्ति ने सूर्यांश को टक्कर मार दी। बच्चे की हालत गंभीर देखकर दोनों उसे इलाज के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्चे का कोई पता नहीं चला। बच्चे के गायब होने पर नानी श्याम दुलारी और मां शकुंतला ने कई अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह राहगीरों ने पावर ग्रिड के सामने खेत में बने तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता बच्चे सूर्यांश के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज पांडे, एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार वर्मा और कोटरा एसएचओ विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक सवार दंपत्ति की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। सुबह से ही औरैया रोड स्थित घाट वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मोहल्ला पहलवान बाड़ा के श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष रूप से जवारे और सांग छिड़वाकर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तजन रास्ते भर माता रानी के भजन गाते हुए झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान नरसिंह यादव, शिवराम यादव, महेश यादव, कुलदीप यज्ञिक, प्रदीप यज्ञिक, दीपक, रामराजा, मुन्ना राजा सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल रहीं। सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पहलवान बाड़ा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संपूर्ण भारत यात्रा कर चुके भानु महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे और माता की सेवा में जुटे रहे। वहीं मंदिर के पुजारी भिखारी दादा, रामकुमार बाबा एवं सुल्तान यादव की देखरेख में भंडारे और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। नवरात्रि के समापन पर घरों में घट स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट विसर्जन किया तथा व्रतधारी भक्तों ने पूजा के बाद अपने उपवास का पारण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर और नगर में माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हर ओर भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    जालौन।
चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। सुबह से ही औरैया रोड स्थित घाट वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मोहल्ला पहलवान बाड़ा के श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष रूप से जवारे और सांग छिड़वाकर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तजन रास्ते भर माता रानी के भजन गाते हुए झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान नरसिंह यादव, शिवराम यादव, महेश यादव, कुलदीप यज्ञिक, प्रदीप यज्ञिक, दीपक, रामराजा, मुन्ना राजा सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल रहीं। सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में पहलवान बाड़ा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संपूर्ण भारत यात्रा कर चुके भानु महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे और माता की सेवा में जुटे रहे। वहीं मंदिर के पुजारी भिखारी दादा, रामकुमार बाबा एवं सुल्तान यादव की देखरेख में भंडारे और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।
नवरात्रि के समापन पर घरों में घट स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट विसर्जन किया तथा व्रतधारी भक्तों ने पूजा के बाद अपने उपवास का पारण किया।
पूरे दिन मंदिर परिसर और नगर में माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हर ओर भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उकुरुवा गांव के सामुदायिक शौचालय में अव्यवस्था दैनिक भद्रावती टाइम्स विजय शर्मा रानू मंसूरी - जालौन के कदौरा ब्लॉक के उकुरुवा (शहादतपुर) ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय की हालत बदहाल है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है, हाथ धोने के शावर टूटे पड़े हैं और देखरेख के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकार की स्वच्छता योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। V/O:- जालौन जिले के विकास खंड कदौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उकुरुवा (शहादतपुर) में बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यहां पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे शौचालय का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। शौचालय में लगे हाथ धोने के शावर टूटे हुए हैं और कई जगह गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में यह शौचालय अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो स्वच्छ भारत मिशन की मंशा के विपरीत है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या को कब तक गंभीरता से लेकर सुधार की दिशा में कदम उठाता है।
    2
    उकुरुवा गांव के सामुदायिक शौचालय में अव्यवस्था
दैनिक भद्रावती टाइम्स 
विजय शर्मा रानू मंसूरी 
- जालौन के कदौरा ब्लॉक के उकुरुवा (शहादतपुर) ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय की हालत बदहाल है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है, हाथ धोने के शावर टूटे पड़े हैं और देखरेख के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकार की स्वच्छता योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
V/O:- जालौन जिले के विकास खंड कदौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उकुरुवा (शहादतपुर) में बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यहां पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे शौचालय का उपयोग करना मुश्किल हो गया है।
शौचालय में लगे हाथ धोने के शावर टूटे हुए हैं और कई जगह गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में यह शौचालय अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो स्वच्छ भारत मिशन की मंशा के विपरीत है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या को कब तक गंभीरता से लेकर सुधार की दिशा में कदम उठाता है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन : जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!! आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!! उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    1
    जालौन :  जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!!
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!!
उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी। डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया। वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    1
    जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी।
डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया।
वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रामपुरा:- राम नवमी पर सरकार ने 26 व 27 मार्च को साफ तौर पर अवकाश घोषित किया हैं। लेकिन लगता है रामपुरा के निजी विद्यालय सरस्वती ज्ञान मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के लिए ये आदेश कोई मायने ही नहीं रखता। नगर के टीहर रोड़ पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाकायदा शिक्षण कार्य चलता रहा। सुबह से बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंच गये। विद्यालय प्रबंधन को जैसे शासन का कोई आदेश जारी ही न हुआ हो। शुक्रवार की सुबह से सरस्वती स्कूल के बच्चे समयानुसार विद्यालय पहुँचे। जब इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मुक्तेश गुप्ता से जानकारी ली गई, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विद्यालय प्रबंधन से बात कर रहे हैं। एक तरफ शासग के आदेशों का उल्लंघन हो रहा हैं, वही दूसरी तरफ शिक्षा विभाग पूरी1 तरह से मूकदर्शक बना हुआ हैं। निजी स्कूलों में शासकीय आदेशो की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। विभागीय अधिकारी ही शासकीय आदेशों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी आदेशों की इस खुलेआम अवहेलना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार परंपराओं और त्योहारों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों से त्योहार के दिन पढ़ाई कराना न केवल गलत है, बल्कि यह सरकारी आदेशों की खुली अवमानना भी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों के वार्षिक पेपर चल रहे हैं। पेपर का टाइम टेबल पहले से ही निर्धारित था। बच्चों को अवकाश के बारे में अवगत कराना भी सम्भव नहीं था। इस वजह से पेपरों को दृषिगत रखते हुए विद्यालय की छुट्टी नहीं हो सकी।
    3
    रामपुरा:- राम नवमी पर सरकार ने 26 व 27 मार्च को साफ तौर पर अवकाश घोषित किया हैं। लेकिन लगता है रामपुरा के निजी विद्यालय सरस्वती ज्ञान मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के लिए ये आदेश कोई मायने ही नहीं रखता। 
नगर के टीहर रोड़ पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाकायदा शिक्षण कार्य चलता रहा। सुबह से बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंच गये। विद्यालय प्रबंधन को जैसे शासन का कोई आदेश जारी ही न हुआ हो। शुक्रवार की सुबह से सरस्वती स्कूल के बच्चे समयानुसार विद्यालय पहुँचे। जब इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मुक्तेश गुप्ता से जानकारी ली गई, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विद्यालय प्रबंधन से बात कर रहे हैं। एक तरफ शासग के आदेशों का उल्लंघन हो रहा हैं, वही दूसरी तरफ शिक्षा विभाग पूरी1 तरह से मूकदर्शक बना हुआ हैं। निजी स्कूलों में शासकीय आदेशो की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। विभागीय अधिकारी ही शासकीय आदेशों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी आदेशों की इस खुलेआम अवहेलना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार परंपराओं और त्योहारों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों से त्योहार के दिन पढ़ाई कराना न केवल गलत है, बल्कि यह सरकारी आदेशों की खुली अवमानना भी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों के वार्षिक पेपर चल रहे हैं। पेपर का टाइम टेबल पहले से ही निर्धारित था। बच्चों को अवकाश के बारे में अवगत कराना भी सम्भव नहीं था। इस वजह से पेपरों को दृषिगत रखते हुए विद्यालय की छुट्टी नहीं हो सकी।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.